IRITM, Lucknow & CILT India signed an MoU to strengthen institutional collaboration in training and capacity building. Signed by Shri G. V. L. Satya Kumar, DG/IRITM & MD/CRIS, and Shri Sanjiv Garg, Secretary General, CILT India.
Digital monitoring of railway safety came into focus in conference at IRITM, Lucknow, on Friday. Railway Board officials and zonal safety chiefs discussed a Safety Dashboard, operational challenges and best practices.
आज भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारियों (PCSOs) का सम्मेलन आयोजित हुआ। महानिदेशक संरक्षा एवं महानिदेशक, IRITM की उपस्थिति में रेल संरक्षा से जुड़े प्रमुख विषयों, चुनौतियों एवं भावी कार्ययोजना पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति की बैठक में IRITM के महानिदेशक श्री जी. वी. एल. सत्य कुमार ने सहभागिता की।इस दौरान संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं कार्यान्वयन को संतोषजनक पाया गया।यह संस्थान की राजभाषा नीति के प्रति प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयासों का परिचायक है।
IRITM, लखनऊ में दीपावली समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रामलीला मंचन, मनोरंजक गतिविधियों और उपहार वितरण से सजे इस आयोजन ने संस्थान में उत्सव, उल्लास, आपसी सौहार्द एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को जीवंत किया।
भारतीय रेल के डिजिटल परिवर्तन एवं दक्षता विकास को नई गति देने हेतु IRITM, लखनऊ एवं CRIS के बीच आज MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर महानिदेशक श्री जी.वी.एल. सत्य कुमार एवं अपर महानिदेशक श्री संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।
श्री जी.वी.एल. सत्य कुमार, IRTS (1991 बैच) ने आज IRITM, लखनऊ के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। वे CRIS के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत IRITM, लखनऊ में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत IRITM, लखनऊ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दान उत्सव–डिग्निटी क्लोसेट का सफल आयोजन किया गया। इन पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
IRITM, लखनऊ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर परिचर्चा एवं कार्यशाला आयोजित की गई। सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के माध्यम से सुशासन एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने पर सार्थक चर्चा हुई।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत आज IRITM, लखनऊ में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का संदेश दिया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्टूबर–1 नवंबर) के अंतर्गत,थीम“सत्यनिष्ठा से समृद्धि”के साथ IRITM, लखनऊ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली।इस अवसर पर ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
IRITM, Lucknow, and CoET, UPMRC, signed an MoU today to advance training, capacity building, joint research, faculty exchange and knowledge sharing, fostering innovation and professional excellence in railway systems, metro operations and urban mobility.
Workshop on AI & IT-Enabled Innovations in the Traffic Department concluded today at IRITM, Lucknow, advancing the vision of smarter operations, enhanced safety and a technology-driven railway ecosystem.
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत IRITM, लखनऊ में ओवरहेड वाटर टैंक की सफाई तथा परिसर के बाहर सड़क के आसपास से कूड़ा-कचरा एवं पॉलीथिन एकत्र कर स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज IRITM, लखनऊ के आवासीय परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल परिसर सुनिश्चित करना है।
IRITM organised a Pink Plantation Programme today featuring Pot Painting workshop with Mrs. Jyoti Dansana, Chief Guest and Mrs. Aparna Tripathi, Special Guest, in the presence of DG IRITM Shri Prabhas Dansana and ADG Shri Sanjay Tripathi. #SpecialCampaign6
आज भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत “कला संगम पोस्टर प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को रचनात्मक कला के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।