मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष भैया धर्मेंद्र चौहान जी के नेतृत्व में होरहा किसान आक्रोश धरना प्रदर्शन बुधनी में पधारे सभी किसानों एवं नेताओं का स्वागत वंदन अभिनंदन जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी,
#kisancongress
चलो बुधनी! चलो बुधनी! चलो बुधनी! 🔥
किसान संघर्ष सत्याग्रह अब आत्मसम्मान और अधिकारों की पुकार बन चुका है। अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने का समय आ गया है।
📍बुधनी विधानसभा
28 अप्रैल 2026, मंगलवार
सुबह 11:00 बजे
आइए, अपने किसान भाइयों का संबल बनें। आखिरी सांस तक लड़ेंगे! ✊
छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बच्चे सहित करीब 9 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हमारी संवेदना हताहतों के साथ है!
मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग के लिए जुटाई गई मैनेज्ड भीड़ का यह दुखद परिणाम है, जिसने कई परिवारों को स्थायी शोक दे दिया। इस हादसे की जवाबदार आत्ममुग्ध और अहंकारी सरकार है!
छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवज़ा दिया जाए और घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के साथ ही उन्हें भी पर्याप्त अनुग्रह राशि दी जाए।
देश में लोग LPG की किल्लत से जूझ रहे हैं। गैस के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं और आमजन बेहद परेशान है।
आज भोपाल में इस समस्या के विरोध स्वरूप गोविन्दपुरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे श्री रविन्द्र साहू ‘झूमरवाला’ जी के नेतृत्व में आमजन को निःशुल्क कोयला वितरण किया गया, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
देश में LPG संकट लगातार गहराता जा रहा है, लंबी कतारों में खड़ा आमजन परेशान है, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।
इसी किल्लत के विरोध में आज ग्वालियर में जिला शहर कांग्रेस द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र यादव जी, प्रदेश महासचिव श्री सुनील शर्मा जी, प्रदेश सचिव श्रीमती रश्मि पंवार शर्मा जी, श्री राहुल शर्मा जी, श्री संजय राठौर जी एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार जी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जबलपुर की बरेला उदयपुर क्षेत्र में आरटीओ की चेकिंग निरंतर चालू जबलपुर के अंदर से निकलना है तो देना पड़ेगा ₹1000 एंट्री छोड़ेंगे नहीं आरटीओ को रोज चलाएंगे खबर, कभी तो आएगा खबर का असर
मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीय श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान जी को उनके सफल एवं उल्लेखनीय एक वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। आगामी कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
@DharmendraInc
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,
पंजाब की बुलंद आवाज़ एवं भुलथ विधानसभा से विधायक,
श्री सुखपाल सिंह खैरा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
@SukhpalKhaira
आज भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, भोपाल में किसान कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ,पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा जी,पी सी शर्मा जी,लाखन सिंह यादव जी,पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर जी,उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे जी,विधायक गण बाबू जंडेलजी,पंकज उपाध्याय जी,सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव जी,श्री प्रदीप अहीरवार जी,श्री अमित शर्मा जी,पुनीत टंडन जी राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कुलदीप पटेल जी किसान कांग्रेस के नितिन राजोरिया जी,फिरोज सिदकी जी राणा जी,बरुआ भी उपस्थित रहे ।
@jitupatwari@DharmendraInc
क्या खेती करना छोड़ दे....किसान
सरकार खाद यूरिया दे नहीं पा रही है. किसान स्वयं तकलीफ उठाकर करके ला रहा है तो रात रात भर थाने में पूरे परिवार को रुकना पड़ रहा है।
प्रशासन की तानाशाही देखिए...
इस ट्रैक्टर ट्रॉली में यूरिया है बारूद नहीं ओर इतनी जांच यदि दिल्ली में करते तो ब्लास्ट नहीं होता न ही निर्दोष लोगों की जान जाती।
आज नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कार्बाइड एयर गन से झुलसे मासूम बच्चों से मिलकर उनके परिजनों से चर्चा की।
₹200 की गन ने 292 आंखों की रोशनी छीन ली मगर सरकार की आंखें अब भी बंद हैं! दीवाली पर जहां बच्चों के हाथों में खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां दर्द और अंधकार है। 11 जिलों में 292 बच्चे घायल है, कई बच्चों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई।
"भावांतर योजना अब ‘भावांतर’ से ज़्यादा ‘भ्रमांतर’ लगने लगी है!"
सरकार किसानों को राहत देने की बात करती है, लेकिन पैसे के इंतज़ाम पर खुद ही पीछे हट जाती है।
मंडी बोर्ड से 1500 करोड़ माँगने की नौबत आ गई.. मतलब सिस्टम खुद ही किसान पर बोझ बन गया।
मंत्री जी का इंकार ये साफ़ बताता है कि योजना कागज़ों में चमक रही है, ज़मीन पर नहीं।
किसान इंतज़ार में हैं कि वादा कब ‘भाव’ से हकीकत में बदलेगा!