पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी
की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
युवा भारत के सपनों को नई दिशा देने वाले,
तकनीक, संचार एवं आधुनिक भारत की नींव को सशक्त बनाने वाले दूरदर्शी नेता श्री राजीव गांधी जी क��� योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#RajivGandhi
Happy Birthday to dear friend @HibiEden ji
A fearless voice in Parliament and a true inspiration for youth across the nation.
Wishing you strength, success, and many more years of impactful leadership.
#HappyBirthday#HibiEden
NSUI स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
#NSUI ने हमेशा छात्र हितों की रक्षा, शिक्षा के अधिकार, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया है।
आज के दिन संकल्प लें कि शिक्षा,और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
जय श्री राधे 🙏
कल श्री गोवर्धन में श्री गिरीराज महाराज एवं बरसाना में माँ श्री राधा रानी जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मन आनंदित है, हृदय कृतज्ञ है 🙏
प्रभु की कृपा सभी पर बनी रहे।
जय श्री राधे ❤️
#Radha#mathura#krishan#vrindavan
452वें श्री मलूक जयंती महोत्सव एवं श्री सीताराम निकुञ्ज अष्टयाम लीला महोत्सव, व��न्दावन में पूज्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के दि��्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।यह क्षण हमारे लिए अत्यंत पावन, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा।
भगवान एवं आपकी कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे।🙏
Heartiest congratulations to Team India on a brilliant victory over England and securing a place in the ICC T20 World Cup 2026 Final! 🇮🇳🔥
The entire nation is proud of your determination and teamwork.
Bring the trophy home! 🏆🇮🇳
#ICCT20WorldCup2026#MenInBlue#TeamIndia#India
ब्रज रसिक एवं श्री राधारानी के अनन्य भक्त भजन गायक श्री हरिदासी बाबा जी का गुड़गाँव स्थित निवास पर पावन आगमन हुआ।
श्री राधाकृष्ण के प्रति निष्काम,अनन्य एवं अल��किक प्रेम हमसभी के लिए गहन प्रेरणा का स्रोत है।उनके मधुर भजन, ब्रज रस से परिपूर्ण होकर मन,आत्मा को भाव विभोर कर देते हैं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन आदरणीय @kcvenugopalmp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।मैं भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य लम्बी आयु एवं यशस्वी जीवन की कामना करत��� हूँ ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
बापू ने अपने विचारों और आचरण से पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य,अहिंसा और नैतिक साहस से भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
उनके आदर्श आज भी हमें न्याय,शांति और मानवता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
#MahatmaGandhi
भाजपा क्या जाने शंकराचार्य क्या होते हैं।
बीजेपी के ख़िलाफ़ हो भी बोलेगा उस से वो सबूत माँगने लगते हैं।
हिंदू धर्म के सबसे बड़े दुश्मन भाजपा और संघी हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
इस अवसर पर आइए अपने संविधान के मूल मूल्यों न्याय, स्वतंत्र���ा,समानता और बंधुत्व के प्रति अपनी आस्था को और दृढ़ करें।
लोकतंत्र की भावना राष्ट्र को सशक्त बनाए और हमें एक एकजुट, समावेशी एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करे
जय हिंद! 🇮🇳
हिंदी केवल एक भाषा नहीं,
यह भावनाओं की अभिव्यक्ति,
संस्कृतियों का संगम
और विविध समुदायों को जोड़ने वाली
एक अटूट कड़ी है।
विश्व पटल पर भारतीय पहचान को सशक्त बनाने वाली हिंदी भाषा को समर्पित विश्व हिंदी दिवस क�� हार्दिक शुभकामनाएं।
🇮🇳📖 #हिंदी_दिवस #हिंदी #हिंदीदिवस
भारत की गौरवशाली पूर्व प्रधानमंत्री, अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अद्वितीय नेतृत्व की प्रतीक
श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।#IndiraGandhi
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है।
यह सिर्फ़ एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि मानवता, बराबरी और संविधान के मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
हम इस जघन्य अपराध की कटु निंदा करते हैं और माँग करते हैं कि
दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए।पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले।प्रशासन निष्पक्ष और तेज़ी से कार्रवाई करे।
समाज के हर वर्ग को इस अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करनी होगी।चुप रहना भी अ��्याय में भागीदार होना है ।
#JusticeForHariomValmiki #JusticeForHariom