बच्चों को बचपन की उड़ान दें, बालश्रम रोक उनके चेहरे पर मुस्कान दें आइए इस विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि हम बाल श्रम के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाएं और मासूमों के बचपन के साथ खिलवाड़ ना होने दे। #WorldAgainstChildLabourDay
संकट कटे मिटे सब पीरा , जो सुमिरै हनुमत बलबीरा। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार की समस्त हनुमान भक्त जनों व देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#badamangal_2024
आप सभी को विश्व महासागर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आइये, इस अवसर पर हम सभी यह प्रण लें कि महासागरों को प्रदूषित होने से बचाएंगे क्योंकि महासागर हमारी पृथ्वी पर ना सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में भी प्रमुख भूमिका निभाता है।
सुरक्षित भोजन,
आरोग्यमय जीवन।
समस्त प्रदेशवासियों को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस दिवस के अवसर पर वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा प्रणालियों को और भी अधिक सशक्त बनाने एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
प्रकृति व मानव के अटूट बंधन,संस्कारों,सौभाग्य आरोग्य एवं दीर्घायु के प्रतीक वट सावित्री व्रत-पूजन की देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#VatSavitriPujan#वट_सावित्री
ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम् ।। न्याय एवं कर्मफल के देवता, सूर्यपुत्र भगवान शनि देव जी के जन्मोत्सव शनि जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #शनि_जयंती#ShaniJayanti
हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! वर्ष 1826 में आज ही के दिन हिंदी के प्रथम समाचार पत्र "उदन्त मार्तण्ड" का प्रकाशन शुरू हुआ था। अपनी लेखनी एवं प्रखर विचारों से हिन्दी पत्रकारिता को समृद्ध बनाने वाले पत्रकारिता जगत की विभूतियों को नमन करता हूँ।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल की समस्त हनुमान भक्त जनों व देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति, माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपने महिलाओं को सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों के लिए समाज की कुरीतियों से मुक्ति की प्रेरणा दी। नारी सशक्तिकरण के लिए आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। तथागत बुद्ध के प्रज्ञा, शील, करुणा, सत्य, मैत्री, प्रेम, विश्वशांति, बंधुत्व एवं मानव कल्याण के सन्देश से समाज सदैव प्रेरित होता रहेगा। जय भीम, नमो बुद्धाय।
प्रसिद्ध चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ व सौंदर्यशास्त्री, इतिहास तथा दर्शन में अनेक चर्चित किताबों व सैकड़ों शोध पत्रों के लेखक एवं पद्मश्री से सुशोभित गोविंद चंद्र पांडेय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार, भगवान नरसिंह जी की पावन जयंती की प्रदेश वासियों व सभी भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान नरसिंह की कृपा संपूर्ण चराचर जगत पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।
“पर्यावरण गाँधी” के नाम से प्रख्यात, वनों के संरक्षण के लिए कड़ा संघर्ष करने वाले महान पर्यावरण-चिन्तक पद्म विभूषण सुन्दरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
#environment#Chipko
सत्य, अहिंसा एवं त्याग की विचारधारा की समर्थक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा कुटीर उद्योग के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित जानकी देवी बजाज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ।
पहले मतदान, फिर जलपान
पांचवें चरण का यह मतदान देश की उन्नति के लिए, आर्थिक प्रगति के लिए एवं विकसित भारत बनाने के लिए है। समस्त मतदाता पूरी प्रतिबद्धता के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।
होल्कर वंश के संस्थापक, मराठा साम्राज्य के आधार स्तंभ एवं अद्भुत शौर्य व साहस के प्रतीक मल्हार राव होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। मल्हार जी द्वारा राष्ट्रहित में किया गया अद्वितीय संघर्ष तथा उनकी गौरवमयी गाथा जीवनपर्यंत अविस्मरणीय रहेगा।
हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार, संवेदनशील व रचनात्मक, महान चिंतक,सांस्कृतिक विचारधारा के प्रमुख उपन्यासकार एवं पद्म विभूषण से अलंकृत आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।