@BJP4India @RSSorg @VHPDigital @ABVPVoice @narendramodi @AmitShah.. से मुक्ति अभियान चलाना है और @priyankagandhi @RahulGandhi की @INCIndia सरकार बनाना है
भारत की आंतरिक समस्या पर दूसरे राष्ट्रों के बोलने का कोई भी अधिकार नहीं है। भारत अपनी आंतरिक समस्याओं के समाधान खोजने में एंव उसके निदान में सदैव सक्षम है। भारत गाँधी के आदर्शों पर चलने वाला एक धर्मनिरपेक्ष देश था और हमेशा रहेगा। हिन्दू एंव मुसलमान इस मुल्क की दो आँखें हैं।
मैं हर रोज प्रधानमंत्री को बोल रहा हूं कि आप 'वोट चोर' हैं।
प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?
वो बोल क्यों नहीं रहे?
क्योंकि प्रधानमंत्री जानते हैं कि वो वोट चोर हैं और उन्हें पकड़ लिया गया है।
: 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 बिहार
आंकड़े सच बोलते हैं।
पिछले एक साल में टू-व्हीलर की बिक्री 17% और कार की बिक्री 8.6% घट गई है। वहीं मोबाइल मार्केट 7% गिर गया है।
दूसरी तरफ, ख़र्च और कर्ज़ - दोनों लगातार बढ़ रहे हैं: मकान का किराया, घरेलू महंगाई, शिक्षा का खर्च, लगभग हर चीज़ महंगी होती जा रही है।
ये सिर्फ़ आंकड़े नहीं हैं, ये उस आर्थिक दबाव की हक़ीक़त है जिसके नीचे हर आम भारतीय पिस रहा है।
हमें ऐसी राजनीति चाहिए जो इवेंट्स की चमक से नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो - जो सही सवाल पूछे, हालात को समझे और ज़िम्मेदारी से जवाब दे।
हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए जो हर भारतीय के लिए काम करे, न कि सिर्फ़ कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के लिए।
शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनका निडर संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए एक मिसाल है।
भगत सिंह जी की लड़ाई सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ ही नहीं, बल्कि जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध भी थी। समानता व भाईचारे पर आधारित उनके ये विचार हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
98 साल पहले शुरू हुई हिस्सेदारी की लड़ाई जारी है।
20 मार्च 1927 को बाबासाहेब अंबेडकर ने महाड़ सत्याग्रह के ज़रिए जातिगत भेदभाव को सीधी चुनौती दी थी। यह केवल पानी के अधिकार की नहीं, बल्कि बराबरी और सम्मान की लड़ाई थी।
जाने-माने शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, दलित विषयों के जानकार और तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण पर बनी अध्ययन समिति के सदस्य प्रो. थोराट से इस सत्याग्रह के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान दलितों की शासन, शिक्षा, नौकरशाही और संसाधनों तक पहुंच के लिए अब भी जारी संघर्ष पर भी हमने विस्तार से बातचीत की।
जातिगत जनगणना इसी असमानता की सच्चाई को सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जबकि इसके विरोधी इस सच्चाई को बाहर आने देना नहीं चाहते हैं।
बाबासाहेब का सपना आज भी अधूरा है। उनकी लड़ाई सिर्फ अतीत की नहीं, आज की भी लड़ाई है — हम इसे पूरी ताक़त से लड़ेंगे।
पूरा वीडियो:
https://t.co/Dr8B6QlO4I
"मुल्क थोड़े आदमियों के ऊंची कुर्सी पर बैठने से नहीं उठते, मुल्क उठते हैं जब करोड़ों लोग खुशहाल होते हैं और तरक्की करते हैं।" - पंडित नेहरू जी
👉 RBI के मुताबिक, भारतीय परिवारों की आमदनी लगातार घट रही है और कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है।
👉 घटती आमदनी की वजह से लोन चुकाना मुश्किल हो रहा है, इसका नतीजा ये है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 7 महीनों में गोल्ड लोन में 56% की वृद्धि हुई, लेकिन गोल्ड लोन डिफॉल्ट 30% बढ़ गया।
👉 वर्ल्ड इनक्वॉलिटी डेटाबेस के मुताबिक, भाजपा राज में आर्थिक असमानता अंग्रेजी राज से भी ज्यादा बढ़ गई है। देश की आधी से ज्यादा संपत्ति पर एक प्रतिशत अमीरों का कब्जा है।
👉 पिछली आठ तिमाही से निजी खपत लगातार नीचे गिर रही है और घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है।
👉 नोटबंदी के बाद से लगातार नौकरियां घटी हैं और यह ट्रेंड अब तक जारी है।
👉 मध्य और निम्न आय वर्ग के लोगों पर अप्रत्यक्ष कर के बोझ ने महंगाई बढ़ाई, जिसकी वजह से आम लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी ने 'सालाना दो करोड़ नौकरियां', '5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी', 'विश्वगुरु' और 'नए साल के संकल्प' जैसे जुमले तो खूब दिए लेकिन असल में उनकी आर्थिक कुनीतियों ने करोड़ों देशवासियों को कमजोर किया है।
आम लोग कब safe होंगे, मोदी जी? आप तो बस 'एक' अडानी को safe करने में लगे हुए हैं।
ये भयावह तस्वीर और खबर भारतीय रेल की लंबी लापरवाही, उपेक्षा और जान बूझकर की गई कम भर्तियों का परिणाम है।
झारखंड के लिए INDIA की 7 गारंटी-
🔷 खाद्य सुरक्षा - 450 रुपए में गैस सिलेंडर, प्रति व्यक्ति 7 किलो राशन
🔷 मंईयां सम्मान के तहत महिलाओं को 2,500 रु. की सम्मान राशि
🔷 सामाजिक न्याय - ST को 28%, SC को 12% और OBC को 27% आरक्षण
🔷 रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा - 10 लाख नौकरी, 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
🔷 1932 आधारित खतियान के तहत स्थानीयता नीति, सरना धर्म कोड लागू होगा, क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति का संरक्षण
🔷 शिक्षा - सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, हर जिले में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी
🔷 किसान कल्याण - धान की MSP 3,200 रुपए की जाएगी, अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50% तक बढ़ोतरी
श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है।
संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए आपका मार्गदर्शन हर न्याय योद्धा के लिए बहुमूल्य है।
आदरणीय श्री @kharge जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बने आज दो साल पूरे हुए। श्री खरगे जी ने अथक मेहनत, अनुभवी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता के साथ पार्टी को मजबूत नेतृत्व दिया है।
सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकार और लोकतंत्र की प्रखर आवाज श्री खरगे जी ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका दशकों लंबा और सार्थक राजनीतिक जीवन कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।
PAC को जवाब देने से बचाओ
SEBI से इस्तीफ़े से बचाओ
अडानी पर जांच से बचाओ
कौन है ये सिंडिकेट जो 'बुच को बचा' रहा है? और सबसे ज़रूरी, वो क्यों बचा रहा है? सबका जल्द ही पर्दाफाश होगा - देखते जाइए!
लेकिन होता भूडोल, बवंडर उठते हैं,
जनता जब कोपाकुल हो भृकुटि चढ़ाती है।
दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो,
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।
पूरे देश में INDIA की जबरदस्त लहर है। महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से त्रस्त जनता उठ खड़ी हुई है। 4 जून का नतीजा तय हो चुका है। जनता भारी बहुमत से INDIA की सरकार बनाने जा रही है।
ये चुनाव तय करेगा कि हमारा देश संविधान से चलेगा या 1-2 लोगों की मर्जी से चलेगा।
ये एक निर्णायक चुनाव है, जिसमें सवाल पूछा जाएगा कि-
- महराजगंज का कितना विकास हुआ है?
- महराजगंज की रेलवे लाइन का क्या हुआ?
- निचलौल और नौतनवा पानी में क्यों डूब जाते हैं?
- यहां के युवा नौकरी के लिए बाहर क्यों जाते हैं?
- महराजगंज की 5 चीनी मिल क्यों बंद हो गई?
ये चुनाव उनके खिलाफ है, जो संविधान और आरक्षण को खत्म कर देना चाहते हैं।
: @SupriyaShrinate जी
📍 महराजगंज, उत्तर प्रदेश
मोदी जी केवल झूठ पर झूठ बोलते हैं।
न दो करोड़ नौकरियाँ मिली
न विदेशों में रखा काला धन वापस आया
ना महँगाई कम हुई
और ना ही किसानों की आय दोगुनी हुई।
बुलेट ट्रेन से लेकर 100 स्मार्ट सिटी तक सब झूठ निकला !
मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में देश को केवल बाँटने का काम किया, और दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग व किसानों पर निरंतर अत्याचार किया !
📍धुले, महाराष्ट्र
रायबरेली में गृहमंत्री जी की सभा में भाजपा के लोगों द्वारा @moliticsindia के पत्रकार राघव त्रिवेदी को बेरहमी से पीटा गया। गृहमंत्री जी भाषण देते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने कुछ महिलाओं से बात की थी जो कह रही थीं कि सभा में आने के लिए उन्हें पैसे दिए गए।
पूरे देश के मीडिया का मुंह बंद कर देने वाली भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं है कि उनके खिलाफ कहीं कोई आवाज उठे। संविधान खत्म करने का अभियान चला रही भाजपा इस देश से लोकतंत्र को खत्म कर जनता की आवाज छीन लेना चाहती है।