कांग्रेस के सोशल मीडिया इकोसिस्टम में कुछ अकाउंट्स ऐसे दिखाई देते हैं, जो अनजाने में पार्टी की सकारात्मक छवि बनाने के बजाय नए नेताओं के प्रति अनावश्यक नकारात्मक अभियानों में सक्रिय हो जाते हैं।
जब कोई नेता पार्टी से जुड़ता है, किसी को नई ज़िम्मेदारी मिलती है या टिकट दिया जाता है, तब उनका पुराना अतीत खोजकर सोशल मीडिया पर साझा किया जाना , अंततः पार्टी की ही छवि को नुकसान पहुंचाता है।
ऐसी परिस्थितियों में नए लोगों का पार्टी से जुड़ना कठिन होता है और संगठनात्मक विस्तार भी प्रभावित होता है।
इसीलिए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को चाहिए कि वह ऐसे अकाउंट्स की पहचान करे जो लगातार नकारात्मक या आत्मघाती प्रवृत्तियों वाले कंटेंट को प्रसारित करते हैं।
पार्टी निर्माण का आधार सकारात्मक संवाद, तथ्य आधारित चर्चा और सामूहिक प्रयास होना चाहिए ताकि संगठन मज़बूत और सक्षम बन सके।
@DrVikasAjmer
कांग्रेस के सोशल मीडिया इकोसिस्टम में कुछ अकाउंट्स ऐसे दिखाई देते हैं, जो अनजाने में पार्टी की सकारात्मक छवि बनाने के बजाय नए नेताओं के प्रति अनावश्यक नकारात्मक अभियानों में सक्रिय हो जाते हैं।
जब कोई नेता पार्टी से जुड़ता है, किसी को नई ज़िम्मेदारी मिलती है या टिकट दिया जाता है, तब उनका पुराना अतीत खोजकर सोशल मीडिया पर साझा किया जाना , अंततः पार्टी की ही छवि को नुकसान पहुंचाता है।
ऐसी परिस्थितियों में नए लोगों का पार्टी से जुड़ना कठिन होता है और संगठनात्मक विस्तार भी प्रभावित होता है।
इसीलिए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को चाहिए कि वह ऐसे अकाउंट्स की पहचान करे जो लगातार नकारात्मक या आत्मघाती प्रवृत्तियों वाले कंटेंट को प्रसारित करते हैं।
पार्टी निर्माण का आधार सकारात्मक संवाद, तथ्य आधारित चर्चा और सामूहिक प्रयास होना चाहिए ताकि संगठन मज़बूत और सक्षम बन सके।
बिहार चुनाव में ₹10,000 का सीधा प्रभाव—जमीनी अनुभव का राजनीतिक विश्लेषण
इस चुनाव में सबसे निर्णायक और कम आंके गए कारकों में से एक रहा जीविका दीदियों के खातों में चुनाव से ठीक पहले भेजा गया ₹10,000 का सीधा लाभ। मैदान में जिन भी पारंपरिक इंडिया एलायंस समर्थकों से मेरी बातचीत हुई, उनमें से कई ने साफ स्वीकार किया कि उनके घर की महिलाएँ इस राशि के बारे में न सिर्फ जानती हैं, बल्कि आपस में इस पर लगातार चर्चा भी कर रही थीं।
बिहार जैसे सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े राज्य में, जहाँ
मुद्दे वर्षों से हाशिए पर हैं,जातीय समीकरण वोटिंग पैटर्न को तय करते हैं, और आर्थिक असुरक्षा जीवन का स्थायी हिस्सा है,
वहाँ चुनाव से ठीक पहले ₹10,000 की सीधी आर्थिक मदद किसी भी एंटी-इनकंबेंसी या कुशासन की भावना को काफी हद तक ढक देने में सक्षम सिद्ध होती है।
यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि राजनीतिक मनोविज्ञान का सटीक उपयोग है —
जहाँ मतदाता अपने तात्कालिक आर्थिक लाभ को दीर्घकालिक प्रशासनिक असंतोष से ऊपर रख देता है।
महिला मतदाता, जो अब बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं, इस निर्णय से स्पष्ट रूप से प्रभावित हुईं। यह भी पहली बार दिखाई दिया कि पारंपरिक विपक्षी परिवारों के भीतर भी महिलाओं की वोटिंग प्राथमिकताएँ पुरुषों से अलग और स्वतंत्र दिखीं — और ₹10,000 का सीधा लाभ उन प्राथमिकताओं को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक बन गया।
बिहार के सामाजिक ढाँचे को समझने वाले यह जानते हैं कि यहाँ चुनाव अक्सर मुद्दों या विकास के आधार पर नहीं, बल्कि जाति, स्थिरता और तत्काल राहत के आधार पर तय होते हैं। ऐसे में यह आर्थिक हस्तक्षेप किसी भी नैरेटिव या असंतोष को कमजोर करने में अत्यंत प्रभावी दिखा।
इस चुनाव ने एक बार फिर साबित किया है कि जहाँ समस्याएँ पुरानी हों और सामाजिक विभाजन गहरे हों, वहाँ तात्कालिक आर्थिक राहत सबसे मजबूत चुनावी औज़ार बन जाती है—कई बार किसी भी राजनीतिक अभियान से कहीं अधिक प्रभावशाली।
#biharvidhansabhaelection2025 #biharelection2025 #ElectionCampaign #BiharPolitics #NarrativeWarfare #NDA4Bihar #PoliticalBranding #VoterBehavior
दो महीने की बिहार यात्रा के दौरान जनता से लगातार संवाद और राजनीतिक माहौल को करीब से देखने के बाद यह साफ दिखा कि इस बार भी बिहार का चुनाव जनता के असल मुद्दों पर नहीं, बल्कि जातीय समीकरणों पर टिका हुआ है।
नीतीश कुमार अब भी राज्य के सबसे प्रभावशाली नेता बने हुए हैं। जनता में उनके प्रति असंतोष तो है, लेकिन वैकल्पिक नेतृत्व को लेकर भरोसा अभी पूरी तरह से नहीं बना। यही वजह है कि BJP आज भी बिहार में JDU की पिछलग्गू पार्टी बनकर दिख रही है।
RJD की लोकप्रियता बरकरार है, खासकर युवाओं में तेजस्वी यादव को लेकर उत्साह दिखा, लेकिन शायद उन्हें अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़े। कांग्रेस इस बार ज़मीनी तौर पर सक्रिय दिखी — यात्राओं और अभियानों के जरिए प्रयास जरूर किए गए, मगर संगठनात्मक स्तर पर उसका वोट बैंक अब भी कमजोर है।
इश्यू और कैडर बेस्ड राजनीति की बात करें तो इस चुनाव में लेफ्ट सबसे मज़बूत और संगठित दल के रूप में नजर आया। सीमांचल और कुछ शहरी क्षेत्रों में छोटे दलों का प्रभाव और दबाव दोनों कायम हैं, जो चुनाव के बाद की जोड़-घटाना राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।
बिहार का यह चुनाव नतीजों से ज़्यादा समाज की दिशा और राजनीति की परिपक्वता की परीक्षा जैसा है — जहाँ मुद्दे अब भी जाति के पीछे खड़े दिखाई देते हैं।
#election2025 #Elecciones2025 #biharelection2025 #biharvidhansabhaelection2025 #ElectionCampaign
भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉
कोविड के दौर में “ऑक्सीजन मैन” के रूप में उनका मानवीय प्रयास आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और जनसेवा का उनका यह सफर यूँ ही आगे बढ़ता रहे।
हाल ही में पटना, बिहार में श्रीनिवास जी से मुलाक़ात हुई थी। बिहार चुनाव को लेकर सार्थक चर्चा हुई और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार साझा किए गए। एक सहज और अर्थपूर्ण बातचीत रही।
@srinivasiyc@IYC
#SrinivasBV #YouthCongress #BirthdayWishes #BiharElection2025 #PoliticalStrategy #GroundConnect
जयपुर में SMS के पॉलीट्रॉमा यूनिट के इंचार्ज डॉ. दिनेश गोरा से मिलिए...जिनके पास मौत के मुंह से जिंदगी वापस खींच लाने की कुदरती नेमत है.
कल ही इंटरनेशनल ट्रॉमा डे था और SMS की इस यूनिट के आंकड़े गवाही देते हैं कि पिछले केवल 2 साल में गंभीर मरीजों की मौत का प्रतिशत 5.3% से घटकर 2.45% हो गया है.
डॉ गोरा के नेतृत्व में इस यूनिट में मोर्चा संभालने वाली टीम ने सैकड़ों ज़िंदगियाँ बचाई हैं.
वहीं यूनिट ने रेस्पॉन्स टाइम घटाकर गंभीर एक्सीडेंट पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ में इलाज दिया है.
देखा जाए तो गोरा साब रोज घर इतनी दुआएं लेकर जाते हैं कि उसकी ऊर्जा से कितनी ही जिंदगियां खिलती है.
@DrDineshGora #Rajasthan
रोशनी की असली खुशी
इस दिवाली घर से दूर डूंगरपुर में हूं, लेकिन खुशियां बांटने का मौका मिल गया! सड़कों पर सामान बेचते बच्चों के साथ दिवाली मनाई—उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर दिल खुश हो गया। असली दिवाली वही है जो दिलों में उजाला भर दे।
शुभ दीपावली! 🪔
#Diwali2024#Deepavali2024