माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने दीपावली के पावन पर्व पर राजभवन में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की समृद्धि-सम्पन्नता की कामना की। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेश को धन-धान्य से सदा पूर्ण रखने की प्रार्थना करते सर्वत्र खुशहाली की कामना की।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@AmitShah
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की साथ में मेरी पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला श्रीमती सुदेश धनखड़ भी उपस्थित रहीं।
उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू का उनकी दो दिवसीय यात्रा के लिए जैसलमेर पहुचने पर स्वागत किया एवं उप राष्ट्रपति जी के साथ ऐतिहासिक लोंगेवाला युद्ध स्थल की यात्रा की तथा तनोट राय माता के मंदिर में पूजा अर्चना की ।
जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में राजस्थानी कलाकारों द्वारा उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री वेंकैया नायडू जी एवं माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति...
माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने सपरिवार दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
भारत की नीति सदैव से किसी पर आक्रमण नहीं करने की रही है, लेकिन भारतीय सेना में ताकतवर से ताकतवर दुश्मनों के दांत खट्टे करने की क्षमता है:- माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी
1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय जीत की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर सप्त शक्ति कमान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के समापन समारोह में आज रामबाग पोलो ग्राउण्ड में कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर 1971 के युद्ध के वीर योद्धाओं एवं उनके परिजनों को भी बधाई दी।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपके कुशल नेतृत्व और लोककल्याण नीतियों से देश ने चतुर्दिक विकास किया है, साथ ही देश की सांस्कृतिक परम्पराओं को नई दिशा मिली है, जिससे 'नया भारत' विकास व समृद्धि के पथ पर गतिमान है।
ईश्वर आपको स्वस्थ व दीर्घायु रखें।
एकदन्तं महाकायं लम्बोदर गजाननम्।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥
एक दाँत से सुशोभित, विशाल शरीर वाले, बड़े उदर वाले (सभी बातों को उदरस्थ करने वाले), गज के मुख वाले एवं समस्त विघ्नों के विनाशकर्ता दिव्य भगवान हेरम्ब को प्रणाम करता हूँ।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक, भारत रत्न, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जन्म जयंती पर उनका सादर स्मरण, आपके जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले अभियंता दिवस पर सभी अभियंता बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#EngineersDay
विश्वेश्वरैया जी उद्योगों को देश की रीढ़ करते थे। देश के मौजूद उद्योगों को जापान व इटली के विशेषज्ञों की मदद से उन्होंने और अधिक विकसित किया। देशभर में बने कई नदियों के डेम, ब्रिज और पीने के पानी की योजनाओं को इंजीनियरिंग से विकसित करने में उन्होंने महती योगदान दिया।
माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने राजस्थान प्रदेश में 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर "सर्वांगीण विकास की नई राह- प्रतिबद्धता के दो वर्ष" पुस्तक का लोकार्पण किया।
संगठन कौशल, रणनीति व दृढ संकल्प से राष्ट्रसेवा में जुटे केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @girirajsinghbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आप को स्वस्थ, समृद्ध एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।
माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के पैतृक गांव (अतरौली) जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।