मोदी जैसा हीरा टॉर्च लेके ढूंढोगे तो भी नहीं मिलेगा 😂
मोदी ने डॉलर 95 करवा दिया लेकिन घमंड नहीं किया
पूरा देश A1 - A2 को बेच दिया लेकिन घमंड नहीं किया
जंगल जमीन सब बेच दिया लेकिन घमंड नहीं किया
ट्रंप से हेलहोल बुलवा लिया लेकिन घमंड नहीं किया...
आप भी बताइए मोदीजी ने और क्या किया जिसके लिए घमंड नहीं किया..?
“अरे होने दो नुकसान… हम कहीं और से थोड़े ही लाए थे.. इसी देश से कमाया और यहीं दे जाएंगे”
पीएम की सोना न ख़रीदने की अपील पर सोना कारोबारी Manohar Jewellers के मालिक सुधीर सिंघल की भावुक प्रतिक्रिया
'पापा मर गए', 'माँ मर गई'...
एक अच्छा शिक्षक कितना कुछ बदल सकता है! बालक को संभवतः इस आयु में माता-पिता के जाने की पीड़ा का भार समझ में आता भी नहीं हो, पर वो विद्यालय जा रहा है, पढ़ रहा है! इस वीडियो पर मैं बहुत कुछ लिख सकता हूँ, परंतु शिक्षक के इस व्यवहार ने हृदय को शान्ति दी।
बच्चा अनुशासित है, बाल व्यवस्थित हैं, कपड़ों में बटन है, जो ही पहना है साफ़ है, ठीक से पहन रखा है।
ऐसे शिक्षक पिता और देवता तुल्य होते हैं। बात कपड़े की नहीं है, बात उसे अपनी तरफ़ खींच कर उसे ढाढ़स देने की है कि वो अच्छे से रहे, पढ़ाई करे। ये शब्द आपका चरित्र निर्माण करते हैं। इतनी नकारात्मकता के मध्य यह वीडियो मेरे दिन को कितना सकारात्मक बना गया, मैं कह नहीं सकता।
यही विपन्नता, यही कपड़े की कमी, यही बोरे पर बैठ कर पढ़ाई... 1990 के दशक में कई बच्चे इसी निर्धनता में जी रहे थे। ऐसे हज़ारों बच्चे उपहास का पात्र बनते हैं, उन्हें स्नेह नहीं मिलता। पुनः प्रणाम इस शिक्षक को।
इस से बड़ा दुख जीवन का कोई हो ही नहीं सकता। माँ सिर्फ़ जाती नहीं वो आपके जीवन की बेफ़िक्री भी ले जाती है… ईश्वर आपको सब्र दे और माँ को श्री चरणों में जगह… 🕉️ शांति
नमस्कार मित्रो! आज प्रातःकाल 4:30 पर माताजी ने देह त्याग दिया। आप सभी की प्रार्थनाओं ने उसे बहुत संबल दिया, जिजीविषा दी परंतु भगवान की इच्छा कुछ और थी। आप सब मेरे परिजन की भाँति इस पूरे समय साथ खड़े रहे, उसका आभारी हूँ।
मेरी माँ, हर माँ की तरह, मेरे जीवन का आधार थी। उसी की कृपा ने मुझे शिक्षा की ओर मोड़ा, उसी ने पिताजी से जिद कर-कर के मुझे दिल्ली तक पढ़ाने को भेजा। मैं चाहता था कि वो लम्बे समय तक मेरे साथ रहें, परंतु लिवर सिरोसिस जैसे रोग लगभग असाध्य ही होते हैं।
अंतिम दिनों में कुछ कष्ट में थीं, और वह मेरे लिए असह्य अनुभव था। आप सब ने इस कठिन समय में मेरा सहयोग किया, मेरी माँ के लिए प्रार्थनाएँ कीं, डॉक्टर और हॉस्पिटल बताए, मैं इसे भूल नहीं सकता।
अब उनकी सद्गति हेतु प्रार्थना कीजिए! ईश्वर उन्हें मुक्ति दें!
ॐ शांति!