@narendramodi अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ राष्ट्र को निरंतर प्रगति पथ पर ले जाने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाये रखें।
@PMOIndia
Pained by the untimely demise of West Bengal Assembly MLA Shri Bishnu Pada Ray Ji. He was a hardworking legislator who made many efforts to fulfil people's aspirations. He also worked hard to strengthen @BJP4Bengal. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
आज World Yoga Asana संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक पतंजलि योगपीठ में आयोजित हुई
विश्व पटल पर योगासन खेल को स्थापित करने को लेकर परम श्रद्धेय @yogrishiramdev जी के प्रयास से माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने एक दूरगामी योजना के साथ योगासन को भारत में खेल के रूप में घोषित कर खेलों इंडिया गेम्स में सम्मिलित कर दिया है !
पतंजलि योगपीठ में विवेकानंद विश्वविद्यालय बेंगलुरु के चांसलर एवं वर्ल्ड योगासना के महासचिव डॉ नागेंद्र जी के साथ योगासन खेल को विश्व पटल पर स्थापित करने हेतु योजना पर विचार मंथन किया गया
इस बैठक में श्री उदित सेठ ,डॉ जयदीप आर्य , डॉ संजय मालपानी , डॉ उमंग सहित ऑनलाइन रूप से पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि जी, साध्वी भगवती जी, श्री विष्णु शर्मा जी एडवोकेट दिल्ली ने योगासन को विश्व पटल पर स्थापित करने हेतु अपने विचार साझा किए !
पतंजलि योगपीठ में (धरती का डॉक्टर) मृदा परीक्षण किट प्रशिक्षण का शुभारम्भ
भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय मृदा प्रशिक्षण कार्यक्रम से पतंजलि के कृषि आधारित अनुसंधान, जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कृषि संबंधी विविध गतिविधियों का लाभ देश के किसानों को मिल रहा है। यही नहीं पतंजलि के प्रयासों से आज किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल पा रहा है। कार्यक्रम में किसान समृद्धि कार्ड की भी जानकारी दी जिससे किसानों के परिवारों की रक्षा हेतु 15 लाख का बीमा हो सकता है। इस योजना का कृषि सखियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।पतंजलि की नव-कृषि क्रांति का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व जैविक कृषि की ओर लौट रहा है। कृषि में रसायनों के प्रयोग पर अंकुश लगने से विविध रोगों से त्रस्त मानव जाति को स्वस्थ जीवन मिलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान पतंजलि एग्री रिसर्च कैम्पस में मृदा परीक्षण किट ‘धरती का डॉक्टर’ को कृषि सखियों के समक्ष 12 पैरामीटर्स पर प्रदर्शित किया गया। साथ ही किट के उपयोग हेतु प्रयोगात्मक सत्र रखा गया। प्रशिक्षण् कार्यक्रम के सायंकालीन सत्र में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें कृषि सखियों ने कृषि संबंधी समस्याओं पर प्रश्न रखे। इसके उपरान्त सभी प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभवों को साझा किया।
महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानन्द जी महाराज ने पतंजलि (NRO) द्वारा किए जा रहे कार्यों की भरपूर प्रशंसा की व कहा कि आचार्य बालकृष्ण जी और स्वामी रामदेव जी युगपुरूष है जो मानवता के लिए सिद्धांतो के साथ नवीनता का समन्वय करके राष्ट्र निर्माण का अद्भुत कार्य कर रहे हैं तथा सभी को धरती माँ को रोगमुक्त करने के लिए संकल्पित किया।
इस कार्यक्रम में पतंजलि जैविक अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा आसाम प्रांत की 50 से ज्यादा कृषि सखियों ने भाग लिया।