मैंने सवाल करना बंद कर दिया
इसलिये नहीं की…
तुमने जवाब नहीं दिया
शायद, तुम ब्यस्त हो गयी
या फिर तुम्हारी दुनिया बहुत बड़ी है
जहाँ मैं खोना नहीं चाहता ..!!
💖❤️
जीवन के 24 वर्ष किताबों के बीच बिताने के बाद ये समझ आया कि
किताबों से ज़्यादा जिंदगी सिखाती है l
जीवन जैसे जैसे आगे बढ़ता है इंसान चुप रहना और अकेले चलना सीख जाता है ।।
🙂🙂
मैं खुशियाँ तलाशता हूँ
कभी अपने ख़्वाबों में,
कभी सफ़र की राहों में,
तो कभी खामोश तनहाइयों में…
मगर सुकून और मुस्कान
बस तुम्हारे साथ बिताए लम्हों में मिलती है। 💛
ज़िन्दगी तब तक आसान है
जब तक कि तुम एक बेटे की भूमिका में हो ।।
जिस दिन बेटे से पति
और पति से पिता होने का सफ़र तय करोगे,
उस दिन यकीन होगा की बेटा होना जीवन का सबसे स्वर्णिम काल था ।।
#हिंदी_साहित्य ❤️ #कविता