भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। रोहित विश्व क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों से अमिट छाप छोड़ी है। वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और खेल जगत में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया है।
#PadmaAwards2026 #PadmaShri #RohitSharma #Hitman #TeamIndia #IndianCricket #Champions #ATCard #AajTakSocial