दुनिया के शोर से गायब हो जाओ। खामोशी से दौलत बनाओ। न किसी को फोन करने की बेचैनी, न किसी के संदेश का इंतज़ार। दिखावे से दूर रहो, आज़ाद परिंदे की तरह। शोर कम करो, संपत्ति बढ़ाओ। खामोश रहो, दौलत बनाओ, स��दगी से जियो और गुमनाम रहकर तरक्की करो।
नाना पाटेकर नहीं रहे..
नाना के जाने का दुख सिर्फ़ इसलिए नहीं हो रहा कि एक बड़ा अभिनेता चला गया दुख इसलिए भी हो रहा है कि हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक छोटा सा हिस्सा चला गया..
मेरा WhatsApp का favourite sticker नहीं रहा.वेलकम. का उदय शेट्टी जो हाथ से इशारा करके जैसे कह रहा हो बस… अब बहुत हो गया...
कितनी बार किसी दोस्त ने ���ोई बेवकूफ़ी की और जवाब में शब्दों की जगह वही sticker भेज दिया..
और Welcome का उदय शेट्टी तो नाना की सबसे बड़ी विडंबना था..
जिस आदमी ने परिंदा में अन्ना बनकर डर पैदा किया ..क्रांतिवीर में गुस्से को आवाज़ दी..अब तक छप्पन में पुलिस की सख़्ती को एक अजीब सी मानवीय थकान दी वही आदमी बाद में हमारे jokes और memes का आदमी बन गया..
��िरंगा में उनका अंदाज़ याद कीजिए..
वेलकम में वही चेहरा देखिए..
नाना की खासियत यह थी कि उन्हें देखकर आप कभी यह नहीं सोचते थे कि ये actor acting कर रहा है..
लगता था ये आदमी सच में ऐसा ही है..
कभी गुस्सैल
कभी डरावना
कभी सनकी
कभी बेहद मज़ाकिया
कभी टूट चुका
कभी इतना कठोर कि उसके सामने बाकी सब कमजोर लगने लगें..
और फिर उसी आदमी की आवाज़ किसी दिन आपके घर के drawing room में टीवी से आ रही होती थी और आप हँस रहे होते थे..
यही नाना की रेंज थी..
वो सिर्फ़ अच्छे अभिनेता नहीं थे उनके पास अलग अलग इंसानों को अपने भीतर से निकाल देने की क्षमता थी..
उनकी आँखें dialogue से पहले बोलती थीं..
उनकी चुप्पी भी dialogue होती थी..
और उनकी आवाज़… वो तो जैसे किरदार की अपनी पहचान थी..
सबसे अफ़सोस की बा�� यह है कि शायद हिंदी सिनेमा ने कभी उनकी इस पूरी क्षमता का इस्तेमाल ही नहीं किया..
नाना जितने किरदार निभा सकते थे, उतने किरदार लिखे ही नहीं गए..
इंडस्ट्री ने उन्हें जितना इस्तेमाल किया, नाना उससे कहीं बड़े अभिनेता थे..
किसी अभिनेता की सबसे बड़ी जीत है..जब उसका किरदार फिल्म से निकलकर लोगों की भाषा में आ जाए।
नाना चले गए..
लेकिन अन्ना रह गया
क्रांतिवीर का वो आदमी रह गया
अब तक छप्पन वाला पुलिसवा��ा रह गया
और उदय शेट्टी तो शायद हमेशा रहेगा..
हर उस WhatsApp chat में जहाँ किसी बात का जवाब देने के लिए शब्दों की ज़रूरत नहीं होगी।
बस वो हाथ वाला sticker काफ़ी होगा..
नाना की रेंज के साथ इंडस्ट्री न्याय ही नहीं कर सकी..
वो जितने चरित्र स्क्रीन पर उतार सकते थे,
हिंदी सिनेमा उतने चरित्र लिख ही नहीं सका।
और शायद इसलिए नाना पाटेकर की सबसे बड़ी फिल्म उनकी कोई एक फिल्म नहीं है..
वो पूरा भारतीय पॉप कल्चर है जिसम���ं उनके किरदार आज भी ज़िंदा हैं 🙏🏻❤️
विपत्ति में, विरोध में अडिग रहो, अटल रहो,
विषम समय के चक्र में भी साहसी प्रबल रहो।
तपा है जो जला है जो चमक उसी में आई है,
समस्त ताप-तम में भी बढ़े चलो सफल रहो।
बस एक लक्ष्य साध कर गगन की ओर उड़ चलो,
घटा घिरी अटूट हो मगर सदा सबल रहो।
~ रामधारी सिंह दिनकर 🏵️
दुर्गम वनों और ऊँचे पर्वतों को जीतते हुए जब तुम अंतिम ऊँचाई को भी जीत लोगे -
जब तुम्हें लगेगा कि कोई अंतर नहीं बचा अब तुममें और उन पत्थरों की कठोरता में
जिन्हें तुमने जीता है- जब तुम अपने मस्तक पर बर्फ़ का पहला तूफ़ान झेलोगे
और क���ँपोगे नहीं- तब तुम पाओगे कि कोई फ़र्क़ नहीं
सब कुछ जीत लेने में और अंत तक हिम्मत न हारने में।
वैभव सूर्यवंशी नमन है आपको 🙏🏻