बाढ़ पीड़ितों के बीच बाढ़ की विभीषिका, तबाही, नुकसान और उससे उपजे दर्द को सांझा किया।
संवेदनहीन एनडीए सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। #TejashwiYadav#RJD
एक दशक बाद आई भीषण बाढ़ में जब बिहार सरकार का खजाना खाली है, राजकोषीय तनाव चरम पर है तब मुझे मेरा सड़क से सदन तक का संघर्ष याद आ रहा है।
लालू यादव जितना पक्ष-विपक्ष में रहकर बिहार और बिहारियों के हक के लिए लड़ा है उतना आज तक कोई नहीं लड़ा। अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन कैबिनेट मंत्री बिहार से थे लेकिन राज्य में मेरी सरकार थी तो इन नकारे नकारात्मक सांप्रदायिक भाजपाइयों ने बिहार को उसके हिस्से का बजट कभी नहीं दिया, कुछ नहीं दिया और ना ही देने दिया। पंचवर्षीय योजना तक में रोक लगा देते थे कि बिहार को पैसा ना मिले। उस वक्त राज्य सीधे उधार भी नहीं ले सकते थे।
𝟐𝟎𝟎𝟒 में जब हम राजद के 𝟐𝟒 सांसदों के साथ रुआब के साथ 𝐔𝐏𝐀-𝟏 में रेल मंत्री बने तो बिहार को उन पाँच वर्षों (𝟐𝟎𝟎𝟒-𝟎𝟗) में अपने प्रभाव और राजनीतिक ताक़त के बल पर 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि तत्कालीन प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी और श्रीमती सोनिया गांधी जी से विकास कार्यों के लिए दिलाई। हमने जो कहा उन्होंने किया।
हमारे उसी पैकेज की धनराशि से 𝟐𝟎𝟎𝟓 से नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। अटल जी के मंत्रिमंडल में रहते नीतीश समेत बिहार से एक दर्जन कैबिनेट मंत्रियों ने हमें बदनाम और विफल करने के लिए केंद्र से कभी कोई सहायता नहीं दिलाई लेकिन हम तो सकारात्मक दृष्टिकोण से बिहार हित में सदैव राजनीति करते रहे और बिहार को बहुत फंड दिलाया तो 𝐁𝐉𝐏 के दुलारे नीतीश जैसों ने व्यक्तिगत स्वार्थ में हमेशा बिहार को दंड दिलाया। एनडीए से 𝟑𝟎 सांसदों के बावजूद आज दिल्ली में बिहार की सुनने वाला कोई नहीं?
नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा। लालू सत्ता के लिए अपना चरित्र, चेहरा, चाल और विचार नहीं बदलता। संसद का वीडियो है ध्यान से सुनिए, 𝟐𝟎𝟏𝟏 का है तब केंद्र में 𝐔𝐏𝐀-𝟐 की सरकार थी, बिहार में नीतीश-बीजेपी की सरकार थी लेकिन लालू दिल्ली में बिहार के लिए 𝐔𝐏𝐀 से भी लड़ता था। अब दिल्ली में 𝐍𝐃𝐀 -𝟑 है, बिहार में 𝐍𝐃𝐀-𝟓 है लेकिन निकम्मे, नकारे और नौसिखिए लोग बहाने बनाने से बाज नहीं आते।
👉 नदियों के रख रखाव के लिए नेपाल सरकार से दो टूक बात हो, कर्पूरी ठाकुर जी ने भी इस मुद्दे को उठाया था।
👉 चुनाव और बाढ़ आने पर मुफ्तखोरी का घोषणा और फ्री 𝟐 किलो अनाज का लालच देना बंद करो, स्थाई समाधान दो।
👉 नदियों के रखरखाव पर खर्च होने वाला एक पैसा बिहार को नहीं मिला
👉 बिहार का लोग अपना घर परिवार छोड़ देश विदेश पलायन करता है। वहां से खून पसीना का कमाई लाकर यहां जमा करता है, लेकिन उसके अनुपात में उनपर खर्च नहीं होता
👉 हम भीख नहीं मांग रहे हैं, क्रेडिट के अनुरूप पैसा बिहार को दो।
👉 बिहार का 𝐂𝐃𝐑 (Credit Deposit Ratio कम क्यों है? आज भी देश में साख-जमा अनुपात बिहार का सबसे कम है?
सुल्तानपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ वर्चस्वादियों ने जिस तरह जन्माष्टमी के आयोजन में बाधा-अड़चन डालकर पूजा-अर्चना का खंडन किया है वो सिर्फ़ किसी समुदाय की आस्था पर प्रहार ही नहीं पाप भी है और अपराध भी।
इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच हो और दोषी प्रभुत्ववादियों को ऐसी सज़ा मिले कि फिर कभी किसी का घमंड सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का दुस्साहस न कर सके।
इन जैसी घटनाओं के पीछे उच्चता की दुर्भावना काम करती हैं और ऐसा करने के पीछे ‘सत्ता सजातीय होने का अहंकार’ मूल कारण होता है।
सब जानते हैं कि धर्म-कर्म में बाधा उत्पन्न करनेवालों को क्या कहते हैं।
घोर निंदनीय!
जो श्री @yadavtejashwi जी ने बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बिहार के लिए प्रधानमंत्री मोदी से माँगा है, अगर प्रधानमंत्री मोदी बिहार को गुजरात के समान महत्व देते तो उन्हें लोगों की पीड़ा देखकर खुद ही अपने आप पर शर्म आती और खुद ही बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भरसक प्रयत्न करते और वह सब कुछ करते जो #TejashwiYadav जी ने अपने पत्र के माध्यम से मांग की है।
#RJD
औरंगाबाद के गोह में श्रीकृष्णा सामाजिक सेवा संघ द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में हर्षोल्लास से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण जी से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि, उन्नति-प्रगति और आनंद की मंगलकामना की तथा क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश और उपदेश को हमें आज के इस दौर में आत्मसात करने की अत्यधिक आवश्यकता है।
कंस सी क्रूर बिहार की डबल इंजन सरकार से आज हर व्यक्ति दुखी है। एनडीए सरकार प्रदत्त बेरोजगारी रूपी बुराई, अपराध रूपी अधर्म, भ्रष्टाचार रूपी भस्मासुर, महंगाई रूपी मारामारी, बलात्कार जैसे अत्याचार का नाश करना जनहित में जरूरी है।
जय श्री कृष्णा!
#janmashtami #TejashwiYadav
बिहार में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में विलंब, निरंतर पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने एवं परिणाम जारी होने में हो रही देरी को लेकर छात्र व अभ्यर्थियों में व्याप्त गहरे असंतोष, चिंता और उनकी मांगों को सुनने व उन्हें पूर्ण करने को लेकर मुख्यमंत्री, बिहार को पत्र लिख सरकार को यथास्थिति से अवगत कराया।
"हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंकें हजार!''
𝐁𝐏𝐒𝐂 का नाम 𝐁𝐉𝐒𝐂 (भाजपा-जदयू सर्विस कमीशन) कर देना चाहिए क्योंकि 𝐁𝐉𝐏-𝐉𝐃𝐔 नेताओं के साथ लेन देन का सेटिंग हो गया, अब समझ लीजिए 𝐁𝐏𝐒𝐂 की हर परीक्षा में सफलता का सेटिंग हो गया।
𝐁𝐏𝐒𝐂 में भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितता की शिकायत कर रहे अभ्यर्थी कुत्ते हैं और 𝐁𝐏𝐒𝐂 कुत्तों को कुचल देनेवाला बेपरवाह मदमस्त हाथी?
𝐁𝐏𝐒𝐂 प्रेस कॉन्फ्रेंस में 𝐁𝐏𝐒𝐂 के एग्जामिनेशन कंट्रोलर से पूछा गया कि छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इस पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने दिया यह जवाब। शर्मनाक, मुख्यमंत्री जैसी यह अधिकारियों की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #TejashwiYadav
दरभंगा में हाल ही में यामाहा बाइक शोरूम के मैनेजर मोहम्मद फैज अहमद की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। दरभंगा स्थित उनके निवास स्थान पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और अधिकारियों से फरार अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच करने तथा पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने व हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
बिहार में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदातों से आम लोगों और व्यवसायियों में भय का माहौल है।
@drmbsbner@gmner_gkp महोदय,गाड़ी संख्या 55041(सीवान - गोरखपुर कैंट पैसेंजर) इस पैसेंजर ट्रेन की गति काफी कम है और समय का नुकसान होता है।अनुरोध है कि यात्रियों की सुविधा,बेहतर गति और समय की बचत के लिए इस ट्रेन को आधुनिक MEMU रेक में बदला जाए या इसकी गति बढ़ाया जाए @VLakshmiKush@drmbsbner@gmner_gkp
महोदय,गाड़ी संख्या 55041(सीवान - गोरखपुर कैंट पैसेंजर)पुराने पारंपरिक कोच होने के कारण इस ट्रेन की गति कम है और समय का नुकसान होता है।अनुरोध है कि यात्रियों की सुविधा,बेहतर गति और समय की बचत के लिए इस ट्रेन को आधुनिक MEMU/DEMU रेक में बदला जाए@VLakshmikusj @drmbsbner@gmner_gkp
मधुबनी में पुलिस अभिरक्षा में ही पुलिस द्वारा रौशन यादव की
निर्मम हत्या कर दी गयी। आज पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और परिजनों का दुख-दर्द सांझा किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी की ओर से पीड़ित परिवार को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी तथा गरीब परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए मृतक की बहन को तत्काल मधुबनी मेडिकल कॉलेज में नौकरी दी जाएगी।
थाने में बंद दो बहनों के इकलौते भाई 19 वर्षीय युवा की हत्या के उपरांत पुलिस ने उनकी बहनों और माता के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया वह घोर आपतिजनक और निंदनीय है। अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने पर पुलिस का चाल-चरित्र भी अपराधिक हो जाता है।
हमने वरीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच एवं दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
अगर यथाशीघ्र दोषी पदाधिकारियों का निलंबन नहीं हुआ तो इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। #TejashwiYadav
एक सप्ताह पहले प्रतिष्ठित ठेकेदार श्री रामनरेश राय जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। #TejashwiYadav
सीवान में छात्रों पर हुई फायरिंग और छात्रों के घायल होने की घटना बेहद चिंताजनक है। पेपर लीक सहित छात्रों और नौजवानों के हक की लड़ाई लगातार जारी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर हुए छात्र आंदोलन में मैंने भी भाग लिया और तीन दिन जेल में रहा।
आज अगर राजद नेता श्री तेजस्वी यादव जी छात्रों और युवाओं की मांगों को लेकर मार्च निकाल रहे हैं, तो जनशक्ति जनता दल की ओर से मैं इस मार्च और युवाओं के हित में उठाई जा रही आवाज़ का समर्थन करता हूँ।
जनशक्ति जनता दल छात्रों और नौजवानों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज़ उठाता रहेगा। जब तक उनकी जायज़ मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारी लड़ाई और हमारी आवाज़ जारी रहेगी।
छात्रों का हक़—हमारी लड़ाई!
युवाओं की आवाज़—हमारी आवाज़!
जय हिंद! जय बिहार!
#WATCH | Patna: Bihar Assembly Leader of Opposition Tejashwi Yadav was released from the Secretariat police station in Patna after being briefly detained during a protest march towards Lok Bhavan against police action on student demonstrators.
He says, "Until the Chief Minister takes responsibility, we will not give a statement on the entire incident, and until action is taken against the culprits, we will not reveal in front of the people who gave the order to fire the shots; justice will not be done to the students, unemployment will not end, we will continue to fight."