लखनऊ.वो ठेलिया लगाए आम बेच रहा था, मास्क भी लगाए था, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहा था लेकिन दरोगा जी अपनी हनक के आगे कुछ सुनने को तैयार न थे
उस गरीब का बाट ले लिया, बेचारा दरोगा जी से विनती करता रहा, उनकी गाड़ी के आगे आकर हाथ जोड़ता रहा,
इंसाफ की यह तस्वीर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे...12 फरवरी 2024 को जितेंद्र राठौर ने नकल माफिया के खिलाफ शिकायत की।
9 जुलाई को उसी की बेटी ने जितेंद्र पर रेप का केस ठोक दिया। NET क्वालिफाइड, फायर विभाग में तैनात एक ईमानदार युवा...
आज आगरा कोर्ट में रेंगते हुए कॉकरोच बनकर इंसाफ मांग रहा है।सच बोलने की इतनी बड़ी सजा?
या फिर सिस्टम सिर्फ नकल माफिया और झूठे केस लगाने वालों का ही है?
लखनऊ के भरवारा में बिल्डर की बेहूदगी की हद पार!
जलती चिता पर पानी डाल दिया।
सालों से चला आ रहा अंतिम संस्कार का परंपरा भंग करने की कोशिश।
ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा, भारी पुलिस फोर्स तैनात। अंतिम यात्रा में भी सम्मान नहीं?
दिल दहला देने वाली इस घटना ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया..
आजाद नगर, लखनऊ के जितेंद्र प्रताप सिंह (55) ने अपनी पत्नी मोनिका सिंह (47) को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घर के फर्श पर खून से लथपथ मोनिका का शव पड़ा रहा, जबकि जितेंद्र ने खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एक पल में टूट गया 25-30 साल का रिश्ता...
दो जिंदगियाँ, एक घर, और अनगिनत यादें हमेशा के लिए अधूरी रह गईं। मोनिका सिंह की आत्मा को शांति मिले।
जितेंद्र प्रताप सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
मंदिर परिसर में भी चोरी!
लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में तांबे के पात्रों की दुकान से गल्ले के 8 हजार रुपये चोरी।
घटना CCTV में कैद, लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप। पीड़ित अतुल सिंह का कहना है- चार दिन पहले ई-रिक्शा चोरी हुआ, अब दुकान से कैश... सुरक्षा कहाँ है?
अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे कैबिनेट मंत्री!
गाजीपुर होटल व्यापारी हत्याकांड में ₹1 लाख इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर बीजेपी सहयोगी और मंत्री संजय निषाद का बड़ा आरोप: 'कमलेश निषाद जाति का था, इसलिए एनकाउंटर... मुख्य आरोपी अगड़ी जाति का है, इसलिए आज भी फरार!'जब सत्ता पक्ष का ही मंत्री कहे 'जाति के आधार पर एनकाउंटर', तो सवाल तो बनता है ना? अब क्या कहेंगे यूपी सरकार और पुलिस?
मुठभेड़ में ढेर कमलेश का शव रख महिलाओं ने किया पथराव सीओ-एसओ व आरक्षी घायल
गाजीपुर। होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पौने 7 बजे उसके गांव गोड़ा देहाती लाया गया। मुठभेड़ को हत्या करार देते हुए परिजनों ने शव को फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रखकर हंगामा-प्रदर्शन शुरू कर दिया। रास्ता खाली कराने पर महिलाओं ने पथराव कर दिया, जिसमें सीओ सिटी शेखर सेंगर, नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा व आरक्षी हरकुश पटेल घायल हो गए।
एक 90 साल पुराने शिक्षा के मंदिर को ताला लगाकर बंद कर दिया गया...
लखनऊ के हजरतगंज नरही में विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल की चहारदीवारी पर ताला जड़ दिया गया।
बच्चियाँ स्कूल के बाहर खड़ी नारे लगा रही हैं, आँखों में आँसू और होंठों पर सवाल "हम पढ़ेंगी कहाँ?"न 90 साल का इतिहास, न शिक्षकों का समर्पण, न माँ-बाप का सपना... कुछ भी नहीं टिका।
केवल भूमाफियाओं की हवस और सत्ता की चुप्पी बाकी रह गई।ये सिर्फ एक स्कूल बंद होने की खबर नहीं है।
ये उन सैकड़ों लड़कियों का भविष्य लुटने की दर्दनाक कहानी है, जिन्हें शिक्षा का अधिकार भी छीन लिया जा रहा है
शिक्षा पर ताला...
ये अपराध है, सर!
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला भटक गया!
श्रीराम कथा से लौटते समय लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर मार्ग चूक गए, फ्लाईओवर की जगह नीचे का रास्ता पकड़ लिया और सीधे टेढ़ी पुलिया चौराहा पहुंच गए।
अचानक VVIP काफिले के वहां पहुंचने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मुंशी पुलिया की ओर पहले से बंद रास्ते, बैरिकेडिंग हटाकर जल्दी से काफिले को वापस मुख्य मार्ग पर मोड़ा गया।
कुछ मिनटों तक यातायात ठप रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली।
मैनहोल में उतरा तो कभी बाहर नहीं आ सका...
बिना सुरक्षा किट, बिना ऑक्सीजन, सिर्फ एक रोटी के लिए जान देने वाला वो मज़दूर आज लखनऊ के चिनहट के नाले में हमेशा के लिए सो गया।
गैस ने उसे चुप करा दिया, लेकिन सवाल अब भी ज़िंदा है
कब तक हम इन 'अनदेखे हीरो' की जान की कीमत सिर्फ कुछ सौ रुपये रखते रहेंगे? एक मज़दूर की मौत नहीं,
एक व्यवस्था की नाकामी है ये। RIP भाई।
तुम्हारी मौत भी बिना सुरक्षा के ही हुई।"
अपडेट, इलाज के दौरान लड़की की हुई मौत,
लखनऊ में प्रेमी से बात करते-करते ओवरब्रिज से कूदी लड़की: सिर फटने से मौत,
लखनऊ में 22 साल की एक लड़की ने ओवरब्रिज से कूदकर जान दे दी। करीब 20 फीट ऊंचाई से वह सड़क पर गिरी। इससे उसका सिर फट गया।
लड़की ने अपने घरवालों से जिद करके प्रेमी से अपनी शादी तय कराई थी। घरवालों के अनुसार, वह ज्यादातर अपने प्रेमी और उसके परिवार के साथ ही समय बिताती थी।
शिल्पी गौतम की फाइल फोटो
फीरोजाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा!
कार का अचानक खुला दरवाजा और एक पल में बदल गई पूरी कहानी।
बाइक सवार ससुर हुकुम सिंह की मौत, दामाद गंभीर घायल।
पूरी घटना CCTV में कैद।
सड़क पर लापरवाही कितनी जानलेवा हो सकती है, यह घटना फिर याद दिलाती है।"
चिलचिलाती धूप में झाड़ू थाम लिया... क्योंकि प्रशासन सो रहा है।
कानपुर नगर ट्रैफिक दरोगा संजीव कुमार पाल ने ब्ल्यू वर्ड वाटर पार्क से उन्नाव मार्ग पर बिखरी गिट्टी खुद साफ कर दी।
जो काम सड़क विभाग और प्रशासन का था, वो पुलिस वाले ने कर दिखाया।
पहले लखनऊ में शहीद पथ पर गिट्टी से स्कूटी सवार महिला की मौत, रोहित कटियार की आँख में चोट, और अब 4 जून को शिकोहाबाद में नीरज की जान...
फिर भी सड़क पर पड़े पत्थर किसी को दिखते नहीं।
सैल्यूट है सर संजीव कुमार पाल को!
ये है असली ड्यूटी।
प्रशासन जागो... या फिर पुलिस वाले ही सड़कें साफ करते रहेंगे।"
मुठभेड़ में ढेर कमलेश का शव रख महिलाओं ने किया पथराव सीओ-एसओ व आरक्षी घायल
गाजीपुर। होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पौने 7 बजे उसके गांव गोड़ा देहाती लाया गया। मुठभेड़ को हत्या करार देते हुए परिजनों ने शव को फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रखकर हंगामा-प्रदर्शन शुरू कर दिया। रास्ता खाली कराने पर महिलाओं ने पथराव कर दिया, जिसमें सीओ सिटी शेखर सेंगर, नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा व आरक्षी हरकुश पटेल घायल हो गए।
12वीं मंजिल तक पानी फेंकने के लिए सीढ़ी का इंतज़ार कर रहे हो?
अभी 5वीं मंजिल के पौधों को ही सींच लो यार... क्योंकि यही है 'विकसित भारत' का असली motivational story!
जो खुद नहीं बदल सकता, वो पौधों को तो बदल ले। नोएडा में हाई-राइज़ बिल्डिंगें, लो-लेवल सुविधाएँ।
अब उठो, आवाज़ उठाओ, या फिर अगली बार 15वीं मंजिल पर पौधे लगा लो।
लखनऊ : दुष्कर्मी का ऑटो पलटा, पुलिस ने दी मुठभेड़ में सबक!
निगोहा थाना क्षेत्र के रामदाई खेड़ा मार्ग पर 1 जून को ड्यूटी से लौट रही युवती के साथ गैंग रेप करने वाला शातिर आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना पुलिस मुठभेड़ में घायल।
पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती।
अभियुक्त के कब्जे से देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद।
वर्दी में ही मौत से लड़ गया सिपाही!
रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने ग्वालियर गेट पास 20-25 फुट गहरे तालाब में छलांग लगाकर डूब रही युवती को अपनी जान पर खेलकर बचा लिया।
सच्चा हीरो!
साहस और इंसानियत का जीता-जागता उदाहरण।
दीपक सोलंकी को सलाम
पापा का कर्ज उतारूंगी…' कहने वाली बेटी ने हार मान ली
आकांक्षा ने लिखा "मम्मी, पापा आपका मुझ पर भरोसा था कि मेरी बेटी पढ़ लिखकर डॉक्टर बन जाएगी। पर दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं है मेरे अंदर। पहले NEET के पेपर में मेरे अच्छे मार्क्स आ रहे थे, पर दोबारा पेपर अच्छा जाए, इसकी क्या गारंटी है। सॉरी मम्मी पापा। मैंने सब बर्बाद कर दिया आप दोनों का"
मध्यप्रदेश की आकांक्षा डॉक्टर बनना चाहती थी और पिता ने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए हर संभव कोशिश की। NEET की तैयारी और कोचिंग के लिए परिवार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन लिया, रिश्तेदारों से उधार लिया और कई बार अपनी जरूरतों तक का त्याग किया। परिजनों के मुताबिक बेटी की पढ़ाई पर करीब 15 लाख रुपए तक का कर्ज हो चुका था। आकांक्षा इस बात को अच्छी तरह समझती थी। वह अक्सर कहती थी कि डॉक्टर बनकर सबसे पहले पिता का कर्ज चुकाएगी और परिवार की जिम्मेदारी संभालेगी।
#neetaspirants #neetpreparation #NEET
#akansha #MadhyaPradesh