मुख्यमंत्री जी..स्कूल में समर तो लगी है..लेकिन उसमें गंदा पानी आता है..कीड़े भी आते हैं हम पानी स्कूल के बाहर से लाते हैं -
कृपया बोरिंग दूसरी जगह करवा दें हमें बहुत दिक्कत हो रही है..!
दुर्भाग्य की बात है..महज पेयजल की समस्या के लिए स्कूल की छात्राओं को वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अथवा ग्राम प्रधान से गुहार लगानी पड़ रही है...!
क्या विद्यालय का स्टॉफ इस गंदे पानी की समस्या से अनभिज्ञ हैं..या उन्हें पता है शिकायत नहीं करते..यदि करते है तो सुनवाई नहीं होती...!
क्या कारण है..क्या मजबूरी है कि बच्चों आवाज उठानी पड़ रही है..!
ये वीडियो यूपी के मैनपुरी जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हराओ से वायरल है..उम्मीद करता हूं जिला प्रशासन संज्ञान लेगा..!
यूपी के महोबा में गड्ढा-मुक्त सड़क का हक मांगने सड़क पर उतरे स्कूली बच्चों पर पुलिस की लातें और बदसलूकी!
सड़कों के बड़े-बड़े दावों की पोल महोबा के स्कूली बच्चों ने खोल दी, तो जवाब में पुलिस की बर्बरता मिली!
जो हाथ कलम और किताबें थामने के लिए बने हैं, उन मासूम छात्र-छात्राओं को सड़क से लात मारकर हटाना बेहद शर्मनाक है।
यह कैसी व्यवस्था है जहां अपने भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले मासूमों को इंसाफ के बजाय पुलिस का अत्याचार मिल रहा है?
सत्ता के अहंकार में चूर सरकार बच्चों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
#SchoolThikKaro
देखिए… एक सरकारी स्कूल का बच्चा अपनी जर्जर स्कूल की छत और बदहाल सुविधाओं की कहानी खुद बता रहा है।🥺
राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी के जोड़वास स्थित सरकारी स्कूल में इमारत की हालत इतनी जर्जर है कि छत तक गिर गई। शिक्षक पर्याप्त नहीं हैं, क्लासरूम की कमी है और सुविधाओं का भी अभाव है।
इन्हीं समस्याओं को लेकर बच्चों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
यूपी की राजधानी में सड़कों पर Gen Alfa का प्रदर्शन..माँगो को लेकर धरने पर बैठी छात्राएं..CM को बुलाने की जिद पर अड़ी..प्रशासन मान मुनौव्वल में लगा..!
Lucknow के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है..!
मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना हीं छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं..!
छात्राओं का कहना है कि -
स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है इसके अलावा उन्होंने खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए है..!
जंतर मंतर पर हुए आंदोलन से कुछ हासिल हुआ हो अथवा न हुआ है लेकिन समूचे देश में लोग अपने हक और अधिकारों के लिए लड़ना सीख गए है..!
ऐसे वीडियो वायरल होना चाहिए.....
इस लड़की ने गाना इतना कमाल का गाया है कि सुनकर आप भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, जरा आप भी सुनिए… आवाज में गजब की मिठास और शानदार टैलेंट है।
जो काम गोदी मीडिया को करना चाहिये था वह काम जानता कर रही है।
खुद रिपोर्टर बन कर जनता अपने गाँव के सरकारी स्कूल के बारे में बता रही है।
चाहे आप जिस पार्टी को वोट देते हो या देना,
पर स्कूल तो सभी के बच्चे जाते है। स्कूल ठीक करवाने के लिए सभी लोगों को मिल कर आवाज उठाना होगा।
यह वीडियो 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का है, जहां छात्र छात्राओं ने पानी में खड़े होकर, राष्ट्र ध्वज तिरंगा को सलामी दी, राष्ट्रगान किया, भारत माता की जय बोले, देश के वीर शहीदों को याद किया।
बांदा जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का दृश्य।