हेल्थ स्टोरी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका के "मातृ-शिशु स्वास्थ्य विशेषांक" हेतु माननीय मंत्री आदरणीय @Khushwantguru जी का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। आपके इन बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए हेल्थ स्टोरी मासिक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक आभार। #specialissue#womanandchild#motherhood
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी में पारदर्शिता और सुविधा के लिए खाद्य विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ शुरू किया है। अब किसान घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।
एप में आधार आधारित ओटीपी से पंजीयन कर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से टोकन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। सीमांत कृषक को 1, लघु को 2 और दीर्घ कृषक को अधिकतम 3 टोकन मिलेंगे।
खरीदी केन्द्र की दैनिक सीमा का 70% हिस्सा मोबाइल एप से जारी टोकनों के लिए आरक्षित रहेगा, जिसमें 80% लघु व सीमांत और 20% दीर्घ कृषकों के लिए होगा।
‘तुहर टोकन एप’ से किसानों को समय की बचत, पारदर्शी व्यवस्था और समान अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गुजरात के उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की औद्योगिक नीति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित सीएम डैशबोर्ड की गतिविधियों और उसकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली का अवलोकन किया तथा जन संवाद केंद्र की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और फीडबैक तंत्र की कार्यप्रणाली को भी विस्तार से समझा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक पारदर्शिता और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ऐसे नवाचारी मॉडलों का अध्ययन उपयोगी होगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं रजत जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सड़कों, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ₹14 हजार करोड़ से अधिक के विकास और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य को बने 25 वर्ष पूरे हो गए हैं और आज छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
#RajatMahotsavWithModiJi
#CGRajyotsav2025
#CGRajatMahotsav
हमने 11 साल पहले छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत को नक्सलवाद-माओवादी आतंक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था, जिसके नतीजे आज पूरा देश देख रहा है। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ के उन इलाकों में भी आज विकास की धारा बह रही है, जो दशकों तक इस आतंक के गढ़ रहे थे।
‘विकसित छत्तीसगढ़’ की यात्रा को और रफ्तार देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन का सौभाग्य मिला। ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा से बना यह भवन ना सिर्फ सौर ऊर्जा से संचालित होगा, बल्कि वर्षा जल को भी सहेजेगा।
1 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर नवा रायपुर में देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम — शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय — का लोकार्पण करेंगे।
लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक संग्रहालय 14 आदिवासी विद्रोहों की गौरवगाथा को डिजिटल रूप में प्रदर्शित करेगा।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर इतिहास, परंपरा और तकनीकी नवाचार का अद्भुत संगम बनकर छत्तीसगढ़ की अस्मिता को नई पहचान देगा।
छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में राज्य को उसका नया, आधुनिक और स्थायी विधानसभा भवन मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 1 नवम्बर को इसका लोकार्पण करेंगे। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखकर इसकी वास्तुकला तैयार की गई है, जिसमें बस्तर काष्ठ शिल्प और धान की आकृतियाँ प्रमुख हैं। 324 करोड़ की लागत से बना यह 51 एकड़ परिसर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप “स्मार्ट विधानसभा” सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें 200 सदस्यों की क्षमता वाला सदन, 500 सीटर ऑडिटोरियम, 100 सीटर सेंट्रल हॉल तथा पर्यावरण अनुकूल हरित तकनीक का उपयोग शामिल है। यह भवन राज्य की तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं और गर्व का नया प्रतीक बनेगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूटोला में 57.96 लाख रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। यह केंद्र 12 ग्रामों के ग्रामीणों को बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। स्वास्थ्य केंद्र को गलवान घाटी के शहीद गणेश कुंजाम के नाम समर्पित किया गया और उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया। उन्होंने केंद्र में डॉक्टर, नर्स व तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति की जानकारी दी तथा आवास और बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट और दुर्गम क्षेत्रों में बाइक एम्बुलेंस सेवा फिर से शुरू करने की बात कही और केंद्र की सुविधाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने ₹1,390 करोड़ की लागत से चार नए मेडिकल कॉलेजों सहित छह निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और गीदम में मेडिकल कॉलेज बनेंगे, साथ ही मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर वाला अस्पताल और बिलासपुर में आयुर्वेद कॉलेज भवन का निर्माण होगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, डॉक्टरों की उपलब्धता और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर से बढ़ाकर 17 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी https://t.co/5qoGefbmg8 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए ₹1000 तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए ₹500 निर्धारित है, जबकि त्रुटि सुधार के लिए ₹1000 शुल्क देना होगा। आवेदन के समय ही संस्था का चयन अनिवार्य है और अपूर्ण आवेदन या शुल्क न जमा होने पर अभ्यर्थी अपात्र माने जाएंगे। काउंसलिंग और प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए स्वसहायता समूह की 12 महिलाएं दीपावली पर कलात्मक दीये और पूजा सामग्री बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने 70 हजार दीये तैयार कर कोटमी, नवागांव, कोड़गार हाट बाजार और रायपुर सरस मेला में बेचकर अब तक ₹1,11,500 की बिक्री की जा चुकी है। इस पहल से महिलाओं की आय बढ़ी है, रोजगार के अवसर बने हैं और पर्यावरण के लिए अनुकूल पारंपरिक दीयों का उपयोग भी बढ़ा है।
राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य’ घोषित
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के हर पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में राष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य” घोषित किया गया। राज्य में 97% अस्पताल सक्रिय हैं, जो देश में सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के पारदर्शी कार्य और त्वरित दावे निपटान के प्रयासों से संदिग्ध दावों में भारी कमी आई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना को प्रशासनिक प्राथमिकता दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है सभी पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधा मिले।
राज्य शासन किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू करेगा। प्रक्रिया को पारदर्शी व दक्ष बनाने के लिए जिला अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 से 17 अक्टूबर तक हो रहा है।
‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ से पूरे उपार्जन की निगरानी होगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी, उड़नदस्ता दल और सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट तैनात किए जाएंगे।
टोकन आवेदन 9 नवम्बर से शुरू होंगे, ट्रायल रन 4 से 7 नवम्बर तक चलेगा। सभी तैयारियाँ 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) को गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड-2025 में हमारे राज्य की झांकी का चयन हुआ है। यह चयन छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर उभारने वाला गौरवपूर्ण क्षण है।
यह झांकी बस्तर की बदलती कहानी को सामने लाएगी — जहाँ कभी संघर्ष और चुनौतियों की गूंज थी, वहीं आज विकास, विश्वास और समृद्धि के स्वर गूंज रहे हैं। जनजातीय अस्मिता, लोक-संस्कृति, ढोकरा कला, आदिवासी नृत्य और आधुनिक प्रगति का यह सुंदर संगम “नए बस्तर” की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह स्वयं इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहेंगे और छत्तीसगढ़ की झांकी का अवलोकन करेंगे। यह हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका का प्रतीक भी है।
मैं इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ की जनता और जनसम्पर्क विभाग की पूरी टीम को हृदय से बधाई देता हूँ।
आप सबके प्रयासों ने हमारे राज्य की एकता, विकास और सांस्कृतिक गौरव को राष्ट्रीय मंच पर नई ऊँचाई दी है।
@narendramodi@AmitShah
मुख्य सचिव श्री विकास शील ने मंत्रालय (महानदी भवन) में उच्च स्तरीय बैठक लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सचिवों से सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य जैसे प्राथमिक क्षेत्रों के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, जेम पोर्टल और जनसम्पर्क विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की गई। सभी विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।