नेपाल में बाढ़ की विभीषिका के कारण हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस भीषण आपदा के दौरान भारतीय तीर्थयात्रियों के लापता होने की खबर भी बेहद चिंताजनक है।
हमारी भारत सरकार से अपील है कि व्यापक स्तर पर राहत अभियान चलाकर सभी यात्रियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाये।
जिन लोगों ने इस त्रासदी में अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए, हमारी ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना है!
#NepalFloods
तमाम शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया और दिल्ली के बदरपुर के H ब्लॉक में हमदर्द पब्लिक स्कूल की दीवार ढह गई, जिसके बाद पूरे परिसर में घुटनों तक पानी भर गया और मासूम बच्चे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
आखिर सरकार इतनी संवेदनहीन क्यों बनी हुई है? क्या सरकार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है? क्या मासूमों की जान जाने के बाद ही सरकार की नींद खुलेगी?
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद करिए।
दुनिया की किसी भी पुलिस या सरकार के लिए इससे क्या शर्मनाक बात होगी कि 6 साल के बच्चे को पकड़ कर ले जाया जा रहा है
क्योंकि उसने प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगने का पोस्टर पकड़ा था
मोदी जी Gen Z के बाद Gen Alpha से भी इतना ख़ौफ़?
यह डर बताता है झोला उठाने का वक़्त आ ही गया है!
सड़क के बीच तालाब देख लो Fraands
मोदी जी ने नई टेक्नोलॉजी से सड़क बनवाई है। साल के 6 महीने सड़क, 6 महीने तालाब।
मछली पालन करो, डुबकी लगाओ, मज़े करो 😉
📍IFFCO चौक, गुरुग्राम
महाराष्ट्र के छात्रों ने एक लड़ाई जीत ली है।
MPSC की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा और पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द हुई - यह सरकार की मेहरबानी नहीं, उन छात्रों की जीत है जो मार्च में ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के पेपर लीक के बाद से डटे रहे।
दबाव झेला, तानें सुने, महीनों इंतज़ार किया - पर आवाज़ उठाना नहीं छोड़ा। आप सब पर गर्व है।
पर याद रखिए - एक परीक्षा रद्द होना जीत है, न्याय नहीं। जब तक लीक कराने वालों को सज़ा नहीं मिलती, यह लड़ाई अधूरी है।
आगे और लड़ाइयां हैं। और हर एक में मैं आपके साथ हूं।
हमें इस पूरे system को ठीक करना है - ताकि हर बच्चे के लिए शिक्षा बेहतर हो, और मेहनत का दाम हर किसी को मिले।
#ChhatronKiGoonj
सड़क के बीच तालाब देख लो Fraands
मोदी जी ने नई टेक्नोलॉजी से सड़क बनवाई है। साल के 6 महीने सड़क, 6 महीने तालाब।
मछली पालन करो, डुबकी लगाओ, मज़े करो 😉
📍IFFCO चौक, गुरुग्राम
दिल्ली दवा घोटाला मामले में आरोपी राजीव रंगीला की अग्रिम जमानत याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी है और कोर्ट ने आरोपों की प्रकृति व गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार किया है।
650 करोड़ रुपये के इस हेल्थ घोटाले में जिस तरह सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है, वह बेहद चिंताजनक है।
लेकिन हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और विश्वास है कि जनता के पैसों की हुई बंदरबांट के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी तथा दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलेगी।
हरियाली एवं खुशहाली के पावन पर्व ओणम पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
#Onam
दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद श्री @VijayGoelBJP द्वारा X पर दिया ब्यान राजधानी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खोलता है ।
जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट एवं बेबाक टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप एक सकारात्मक पहल है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का दायित्व केवल उपलब्धियों को गिनाना नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की कमियों की ओर ध्यान आकर्षित कर उनके प्रभावी समाधान का मार्ग प्रशस्त करना भी है। यदि सत्ता पक्ष के भीतर से ही जनता की समस्याओं और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है, तो इसे गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की मांग है।
दिल्ली युवा कांग्रेस का BJP HQ घेराव 🔥
20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, पैलेट गन और बिहार में AK-47 चलवाने का आदेश किसी और का नही बल्कि अमित शाह का ही था।
अमित पैलेट शाह के इस्तीफे तक पूरे देश में युवा कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी 👊
Delhi Youth Congress's BJP HQ siege 🔥
The baton charge on students on July 20, pellet guns and the order to run AK-47 in Bihar belonged to none other than Amit Shah.
Until the resignation of Amit Pallet Shah, the Youth Congress will continue to struggle on the streets all over the country 👊
दिल्ली के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब भाजपा के ही बड़े नेता तीन इंजन वाली सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने लगे हैं।
अगर तीन इंजन की सरकार में भी चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बात अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, तो फिर ऐसे नाकारे जनप्रतिनिधियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था।
नाली खड़ंजा सड़क सीवर बिजली पानी की समस्याओं पर चुने हुए प्रतिनिधि इन अफसरों से गिड़गिड़ाते हैं । फिर भी काम नहीं होते।
फिर जनता को कौन पूछ रहा है।
महंगाई का पर्याय बन चुकी है मोदी सरकार!
प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबी जनता को राहत देने की बजाय अब महंगे प्याज के आँसू रुलाया जा रहा है।
जनता की जेब पर और कितना डाका डालेगी ये सरकार?
#OnionPrices