नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था।
लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए।
ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है।
ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हो या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है।
कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है।
मणिपुर सालों से जल रहा है, और आज फिर नफ़रत और हिंसा की आग में 20 घर राख हो गए।
दो सरकारों और राष्ट्रपति शासन के बावजूद संघर्ष गहराता ही जा रहा है। हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, अनगिनत परिवार उजड़ गए हैं - मणिपुर जिस असहनीय पीड़ा से गुज़र रहा है, उसकी कल्पना भी मुश्किल है।
यह मोदी सरकार की उस विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा है, जो लोगों को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के नाम पर बाँटती है।
आज मणिपुर ही नहीं, पूरा देश प्रधानमंत्री से संवेदना के दो शब्द की भी उम्मीद छोड़ चुका है, कार्रवाई की बात तो दूर गई।
मणिपुर बेहतर का हक़दार है - और इसके लिए भारत जोड़ना ही एकमात्र रास्ता है।
देश के हर वर्ग के अधिकारों एवं हितों के लिए हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद करने वाले नेता प्रतिपक्ष, रायबरेली सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री @RahulGandhi
जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें।
#HappyBirthday
छात्रों और युवाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आज नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के अभियान की शुरुआत कोटा से हो रही है।
देश निर्माण में युवाओं को अच्छी शिक्षा, सुरक्षित भविष्य और समान अवसर देना बेहद जरूरी है।
आइए, राहुल जी के इस महत्वपूर्ण कदम और संवाद से जुड़े।
राजस्थान की धरा और शिक्षा नगरी कोटा में राहुल जी आपका स्वागत एवं अभिनंदन है। छात्रहित के आपके इस मज़बूत संकल्प में हम सभी आपके साथ हैं।
#ChhatronKiGoonj
@INCIndia@INCRajasthan
मीनाक्षी नटराजन जी का राज्यसभा नामांकन रद्द होना गैरकानूनी और लोकतंत्र के खिलाफ है।
ऐसा होना नरेंद्र मोदी के इशारे के बिना संभव नहीं है। नरेंद्र मोदी कांग्रेस और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए ऐसी साजिशें करवा रहे हैं।
हम चाहते हैं कि सरकार लोकतंत्र के खिलाफ काम न करे, लेकिन मोदी सरकार RSS के एजेंट्स को बड़े पदों पर बैठाकर मनमानी करवा रही है, नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। ऐसा ही कुछ झारखंड में भी किया गया।
BJP समर्थित कैंडिडेट परिमल नाथवानी को पूरा समय देकर फॉर्म की गलतियां सही करवाई गईं, लेकिन कांग्रेस के कैंडिडेट के नामांकन को तुरंत निरस्त कर दिया गया।
साफ है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम नहीं कर रहा है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
आज इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp की मौजूदगी में कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
📍 नई दिल्ली
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस मुख्यालय सलूंबर पर जिलाध्यक्ष श्री परमानन्द मेहता एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
@SachinPilot
मेरे पिता, स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देशसेवा उनके जीवन का उद्देश्य और संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ निभाया।
गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के कल्याण के प्रति उनकी प्रगतिशील सोच और संघर्ष सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
चुनाव आयोग के साथ मिलकर मोदी लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं.
इसी साजिश के तहत आज मध्य प्रदेश से राज्य सभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द कर दिया गया.
इस अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ जब कांग्रेस का डेलिगेशन चुनाव आयोग पहुंचा तो आयोग के अधिकारी उनसे मिलने को तैयार नहीं थे.
ऐसे में कांग्रेस के डेलिगेशन को चुनाव आयोग के बाहर ही धरने पर बैठना पड़ा.
देश देख रहा है - मोदी और चुनाव आयोग कैसे लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं.