जिला रायबरेली थाना महाराज गंज भैयापुर मौजा हिलाहा सुनील पासी कर रहे हैं अवध असलेहे का प्रदर्शन पुलिस प्रशासन इसकी जांच कर उचित कार्यवाही करे @raebarelipolice@Uppolice@dgpup
अमेठी: 60 साल से कच्चे मकान में रहने को मजबूर गरीब परिवार, बारिश में गिरीं दो कोठरियां; आवास की मांग
जनपद अमेठी, तहसील तिलोई व विकासखंड सिंहपुर की ग्राम पंचायत अहमदाबाद पिपरी निवासी असलम पुत्र बसीर का परिवार करीब 60 वर्षों से कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। लगातार बारिश के चलते मकान की दो कच्ची कोठरियां गिर गईं, जिससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जर्जर मकान के शेष हिस्से से भी हादसे का खतरा बना हुआ है पीड़ित का कहना है कि आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वह मकान की मरम्मत कराने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से मौके की जांच कराकर पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा क्षतिग्रस्त मकान के संबंध में नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है मामला गरीब परिवार की सुरक्षा और आवास से जुड़ा है। संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर स्थलीय जांच कराते हुए पीड़ित परिवार को नियमानुसार राहत एवं सुरक्षित आवास दिलाने की कार्रवाई करें।
@DmAmethi@myogiadityanath@yadavakhilesh @
जमीन पर बांस बांधने को लेकर महिला व परिवार से मारपीट का आरोप
अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मजरे पन्हौना निवासी अवधेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय परसुराम का आरोप है कि अपनी बैनामे की भूमि पर सुरक्षा के लिए बांस बांध रही थी। इसी दौरान विपक्षीगणों ने उसे रोकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर महिला और उसके परिवार के साथ लात-घूंसों, डंडों तथा लोहे के औजार से मारपीट किए जाने का आरोप है। महिला के पुत्र बृजेश को भी डंडों से पीटने की बात कही गई है।
महिला का आरोप है कि घटना की सूचना शिवरतनगंज थाने में देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उसने मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
इस संबंध में शिवरतनगंज थाना प्रभारी ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी। @amethipolice@Uppolice@DmAmethi@dgpup@myogiadityanath
सुल्तानपुर
पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी महमूदपुर गांव का वीडियो। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ किया केस दर्ज, पड़ताल में जुटी। @sultanpurpolice@Uppolice@dgpup@myogiadityanath@AmitShah
*एक सप्ताह से बिजली गुल, जर्जर तारों से ग्रामीण परेशान; सवाल पूछने पर विद्युतकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल*
*तिलोई, अमेठी* । तहसील तिलोई क्षेत्र के ग्राम मठिया, पोस्ट कमाई में जर्जर विद्युत तार ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों के चलते आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं और विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि बीते करीब एक सप्ताह से गांव में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, जर्जर तारों को बदलने और विद्युत आपूर्ति की समस्या दूर करने के लिए कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कार्रवाई के बजाय बार-बार आश्वासन ही मिलता रहा है।
इसी मामले को लेकर जब महिला पत्रकार ने मौके पर मौजूद संविदा पर तैनात विद्युत कर्मी से समस्या के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया तो बातचीत के दौरान विद्युत कर्मी के व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। महिला पत्रकार ने लगातार फॉल्ट होने और समस्या के समाधान को लेकर सवाल किया। इस पर विद्युत कर्मी ने कथित तौर पर कहा— “मैं देखने आया हूं, बिजली बनाने नहीं।”
विद्युत कर्मी के इस कथित जवाब को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में लगातार विद्युत समस्या बनी हुई है और करीब एक सप्ताह से आपूर्ति बाधित है, तो जिम्मेदार कर्मचारियों को ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि गांव में जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलवाया जाए, लगातार हो रहे फॉल्ट की तकनीकी जांच कराई जाए और विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों ने कर्मचारियों के व्यवहार की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। @MVVNLHQ@MVVNLmd@mvvnlamethi@MVVNLHQ
बालागंज, लखनऊ में एक 14 वर्षीय नाबालिग की सोशल मीडिया पर पिस्टल जैसी वस्तु के साथ फोटो सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कृपया फोटो व अकाउंट की जांच कर सत्यता की पुष्टि करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें @Uppolice@lkopolice@AdminLKO@CMOfficeUP@PMOIndia@dgpup@adgzonelucknow
*रिटायर्ड होने के 2 महीने बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ी! अमेठी ARTO कार्यालय में जेपी बाबू का कब्जा*
*दर्जनों प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे चल रहा पूरा सिस्टम*
अमेठी। सरकारी नियम ताक पर और व्यवस्था ठेके पर। अमेठी का ARTO कार्यालय इन दिनों इसी फार्मूले पर चल रहा है।
सूत्रों से मिली चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार ARTO कार्यालय से जे.पी. बाबू नामक कर्मचारी लगभग 2 महीने पहले रिटायर्ड हो चुके हैं। लेकिन रिटायरमेंट के बावजूद वे आज भी उसी कुर्सी पर बैठकर फाइलें निपटा रहे हैं।
खास बात ये है कि अकेले जेपी बाबू ही नहीं, पूरे कार्यालय का कामकाज 14 प्राइवेट कर्मचारियों के सहारे चल रहा है। यानी सरकारी काम अब सरकारी हाथों में नहीं, प्राइवेट हाथों में चला गया है।
बुधवार 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:14 बजे Pachehri, गौरीगंज-अठेहा रोड स्थित ARTO कार्यालय में भी रिटायर्ड जेपी बाबू को दस्तावेजों के साथ व्यस्त देखा गया। उनके साथ कई प्राइवेट लोग भी काम करते मिले।
स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि विभाग में नियम-कानून ताक पर रख दिए गए हैं। ARTO कार्यालय सरकार के राजस्व का अहम स्रोत है। यहां रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट और लाइसेंस से करोड़ों का राजस्व आता है। ऐसे में प्राइवेट लोगों के जरिए काम होने से सरकारी पारदर्शिता, राजस्व वसूली और भर्ती प्रक्रिया तीनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब सवाल ये है कि रिटायरमेंट के बाद भी एक व्यक्ति कार्यालय में कैसे बैठा है? किसके इशारे पर 14 प्राइवेट लोग सरकारी काम कर रहे हैं? क्या उच्च अधिकारी इस पूरे खेल से अनजान हैं?
फिलहाल इस मामले पर विभागीय उच्च अधिकारियों की चुप्पी सवालों को और गहरा कर रही है। विभागीय पक्ष जानने का प्रयास जारी है। @DmAmethi@myogiadityanath@brajeshpathakup@kpmaurya1@dcp_north@dcp_north
जनपद उन्नाव सफीपुर-मियागंज मार्ग पर ओमिनी कार में लगी आग।
सड़क किनारे खड़ी कार जलकर पूरी तरह खाक।
गैस किट या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई।
पुलिस जांच में जुटी, आग की वजह स्पष्ट नहीं।
@unnaopolice@dmunnao@dgpup@Uppolice
कौशांबी दिव्यांग दीनानाथ मिश्रा की 8 साल पुरानी ट्राईसाइकिल जर्जर हो चुकी है। करीब 1 साल से नई ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन के बावजूद मदद नहीं मिली। कृपया संज्ञान लेकर तत्काल नई ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की कृपा करें। @Uppolice@dgpup@DM Kaushambi@ @myogiadityanath@yadavakhilesh@brajeshpathakup@kpmaurya1
#अमेठी ग्राम प्रधान की बड़ी दबंगई आ रही है सामने पीड़ित का आरोप की विवादित जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा जबरन लगवाया जा रहा है खड़ंजा इससे 2 दिन पहले पुलिस ने रुकवाया था काम मोहनगंज थाना क्षेत्र के अगौना ग्रामसभा के बंजरिया का मामला।
@DmAmethi@112UttarPradesh@amethipolice
#अमेठी जगदीशपुर के मुजाहिदखानी में आरा मशीन पर अवैध लकड़ियों का विशाल भंडारण और प्रतिबंधित प्रजातियों की चिराई के आरोप। जंगल की परिधि में संचालन की भी जांच। क्या जिम्मेदार विभाग करेगा तत्काल कार्रवाई जांच?@amethipolice@Uppolice@DmAmethi