समस्त देश व प्रदेश वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस दिवस पर हम सब सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक व कूड़ा-कचरा नहीं फैलाने एवं पर्यावरण की सुरक्षा व संवर्धन के लिए वृक्षा रोपण करने का संकल्प करें।
#WorldEnvironmentDay_2022#विश्व_पर्यावरण_दिवस_2022
भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाले, सफल दूरदर्शी व्यवसायी जमशेद जी टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#JamsetjiTata
हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार, निबंधकार एवं उपन्यासकार व सरल हिंदी के प्रबल समर्थक और पद्मभूषण से सम्मानित हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#HazariPrasadDwivedi
सृष्टि के प्रथम संदेश वाहक एवं भगवान विष्णु के अनन्य उपासक परम पिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र देव ऋषि नारद जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#नारद_जयंती_2022#Narad_Jayanti_2022
विश्व दूरसंचार दिवस पर संचार विभाग से जुड़े सभी कर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों सहित देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रदेश सरकार द्वारा गांवों को बेहतर दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने हेतु ग्राम पंचायत को तेज गति के इंटरनेट से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ते उच्च रक्तचाप की बीमारी के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर हम अपने रक्तचाप की नियमित जांच करवाएं और अपनी जीवन शैली में उचित बदलाव लाएं और शारीरिक व्यायाम करें व संतुलित आहार लें।
#WorldHypertensionDay_2022
आप सभी देश एवं प्रदेश वासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, हम सभी तथागत के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता में अपना अहम योगदान दें।
#BuddhaPurnima_2022#BuddhaKiBhoomiBharat
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वच्छता के मूल सिद्धांतों का पालन करने एवं अपने आस-पास जल जमाव न जमा होने देने का संकल्प करें।
आइए, इसके लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाएं ।
#NationalDengueDay_2022
समुद्र मंथन में मंदराचल पर्वत को आधार प्रदान करने वाले भगवान विष्णु के अवतार कूर्म प्राकट्योत्सव की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#KurmJayanti2022#कूर्म_जयंती2022
विश्व परिवार दिवस की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
परिवार ही हमें प्रत्येक विपरीत परिस्थितियों एवं समस्याओं का दृढ़ता से सामना करने का साहस देता है।
आइये, हम परिवार के महत्व को स्वयं समझे एवं दूसरों को भी समझाने का संकल्प लें।
#विश्व_परिवार_दिवस2022
सृष्टि को हिरण्य कश्यप के अत्याचारों से मुक्त करने वाले भगवान विष्णु के अवतार एवं भक्त प्रह्लाद के आराध्य देव भगवान श्री नृसिंह जी की जयंती पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#NarSinghJayanti_2022
अद्वितीय योद्धा, धर्मनिष्ठा व राष्ट्रभक्ति के लिए प्रसिद्ध शिवा जी महाराज के महापराक्रमी पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#ChhatrapatiSambhaJiMaharaj
महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समता मूलक समाज के प्रणेता, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के राजनीतिक गुरु एवं ‘सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी’ के संस्थापक गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#GopalKrishnaGokhale
'नहीं रहूं परतंत्र किसी का',
तेरा घोष अति प्रखर है,
राणा तेरा नाम अमर है।"
त्याग, स्वाभिमान, अप्रतिम शौर्य व पराक्रम के प्रतीक, मातृभूमि एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#MaharanaPratap
'नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।।'
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है
वात्सल्य, धैर्य, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति, देश एवं प्रदेश की समस्त माताओं को अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#MothersDay2022
विभिन्न प्रकार की आपदाओं में निस्वार्थ भाव से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध कराने व मानव सेवा हेतु समर्पित विश्व रेड क्रॉस दिवस की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#WorldRedCrossDay
विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार एवं भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता व नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#RabindraNathTagore