Social Media Influencer, Freelancer, Independent Journalist, Not affiliated with any political party. याद रहे मै पंचर भी बनाता हुँ ।
#Only_Social_Worker.
😂 “#Marriage: The legal way of saying, ‘What's yours is mine!”
#नोटिबोल 😜 शादी का फंडा "जो तेरा है वो मेरा है" मेहनत किसी की माल किसी का!🤷♀️
https://t.co/jyqNsAJskI
द एन्वी, एंड द इको ऑफ फ्रस्ट्रेशन
कुछ लोगों के भीतर ईर्ष्या इतनी गहरी जड़ें जमा लेती है कि किसी का सम्मान उन्हें अपना अपमान लगने लगता है। किसी की जीत उनकी हार बन जाती है। और किसी का आगे बढ़ना उनके पूरे अस्तित्व पर चोट की तरह उतरता है।
..
वे संघर्ष से नहीं लड़ते। संघर्ष करने वालों से लड़ते हैं। परिश्रम से नहीं चिढ़ते। परिश्रम के नतीजे से चिढ़ते हैं। अपनी ऊँचाई बढ़ाने की कोई खास चिंता नहीं। दूसरों की ऊँचाई घटाने की बेचैनी ज्यादा होती है।
..
पर्वत पर पत्थर फेंकने से पर्वत छोटा नहीं हो जाता। सूरज पर धूल उछालने से उसकी रोशनी मंद नहीं पड़ती। किसी की प्रतिभा को गालियों या अपशब्दों से ढकने की कोशिश से अपनी अयोग्यता अचानक प्रतिभा में तब्दील नहीं हो जाती।
..
यह आसान सा सच है। पर जो लोग कुंठा की चपेट में हैं, उन्हें यह समझ आने में उम्र लग जाती है। या फिर कभी समझ नहीं आता।
..
इतिहास में ऊँचे शिखर उन लोगों के हिस्से आए हैं, जिन्होंने अपने भीतर की कमजोरियों से लड़ाई लड़ी। दूसरों की ऊँचाइयों से ईर्ष्या करने वालों के हिस्से अक्सर सिर्फ कुंठा की गूँज आई है। कोई याद नहीं रखता कि फलाँ ने फलाँ को कितना गिराया। याद वही रखता है जिसने खुद कुछ खड़ा किया।
..
ऊँचा होना और ऊँचाई का अहंकार पालना दो अलग बातें हैं। जो दूसरों को गिराकर खुद ऊँचा होना चाहता है, वह यह भूल जाता है कि असली ऊँचाई पैरों के नीचे दूसरों को कुचलने से नहीं मिलती।
..
अपने भीतर की मनुष्यता को थोड़ा ऊँचा उठाने से मिलती है। यह काम ज्यादा मुश्किल है। इसलिए ज्यादातर लोग आसान रास्ता चुनते हैं दूसरे को छोटा दिखाने का।
..
ये कुंठा के शिखरवासी हैं। सिर पर ऊँचाई का नशा चढ़ा होता है। विचारों में आकाश जितनी विशालता नहीं होती। यही फर्क उन्हें हमेशा पीछे रखता है।
..
सो याद रखना। पत्थर फेंकने वाले पर्वत नहीं बनते।😎
नोट: -portrait by French artist Gustave Courbet, commonly titled The Man Made Mad with Fear
निठल्ले लोग खुद को बेकार मत समझिए।
आपके कार्बनडाईऑक्साइड से पेड़ जीवित रहते हैं।
..
यह वाक्य सुनकर कुछ लोग हंसेंगे। कुछ लोग गुस्सा करेंगे। और कुछ लोग तुरंत इसे सकारात्मक सोच
बताकर आगे बढ़ा देंगे। असल में यह वाक्य उतना मजाकिया नहीं है जितना लगता है। यह उस दौर का व्यंग है, जिसमें आदमी की कीमत उसके आउटपुट से तय होती है।
..
आजकल हर कोई प्रोडक्टिव होना चाहता है। सुबह उठते ही पॉडकास्ट, किताब, जिम, फ्रीलांस, साइड हसल, नेटवर्किंग। जो कुछ नहीं करता, वह निठल्ला है और निठल्ला होना आजकल लगभग अपराध है। जैसे सांस लेना भी, अगर उससे कोई रेवेन्यू न निकले, तो बेकार है।
..
लेकिन प्रकृति को आपकी प्रोडक्टिविटी से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। पेड़ को आपकी एक्सेल शीट, आपकी टारगेट मीटिंग, या आपके ग्राइंड से कुछ नहीं मिलता। उसे तो सिर्फ CO₂ चाहिए और वह CO₂ सबसे ज्यादा वही निकालते हैं, जो बैठे-बैठे सांस ले रहे होते हैं।
..
जो आदमी सुबह से शाम तक लैपटॉप पर चिपका रहता है, वह ज्यादा ऑक्सीजन जलाता है। जो फोन स्क्रॉल करता रहता है, वह भी। लेकिन जो सचमुच निठल्ला है जिसके पास न कोई डेडलाइन है, न कोई KPI, न कोई personal brand वह शांत बैठकर लगातार CO₂ छोड़ रहा है। बिना शोर के, बिना पोस्ट के,बिना I am building something वाले कैप्शन के।
..
सोचिए अगर कल से सारे निठल्ले अचानक मेहनती हो जाएं, सुबह पांच बजे उठें, और हर कोई प्रोडक्टिव बन जाए, तो पेड़ों के लिए मुश्किल हो जाएगी। क्योंकि तब ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ जाएगी।
..
यह विडंबना है। समाज आपको बेकार कहता है, क्योंकि आप कुछ पैदा नहीं कर रहे। लेकिन पेड़ आपको उपयोगी मानता है, क्योंकि आप कुछ छोड़ रहे हैं।
..
आजकल हर चीज को वैल्यू ऐड से मापा जाता है। लेकिन कुछ चीजें सिर्फ इसलिए जरूरी होती हैं, क्योंकि वे हैं। निठल्लापन भी शायद उन्हीं में से एक है। हर समय कुछ करना जरूरी नहीं। कभी-कभी सिर्फ सांस लेना भी एक योगदान है पेड़ यही जानते हैं।
..
बाकी आप चाहें तो इसे मजाक समझ लीजिए। या गंभीर समझ लीजिए। दोनों ही काम निठल्ले लोग अच्छे से कर लेते हैं।😂
"That's just how he is. Why bother arguing with him?" 😂
#नोटिबोल 😜#marriage
अंग्रेज़ी गाँव हो या भारतीय गाँव,पति की अकड़ और पत्नी की अनदेखी का अंतरराष्ट्रीय रिश्ता है! 🤣👌
https://t.co/k4jSK5g7qo
दोस्तो.... पिछले दिनों दुबई स्ट्रीट पर ली गयी ये तस्वीर इस शेर के साथ आपकी मुहब्बतों के हवाले कि...
यक़ीनन मिलेगी तुम्हें अपनी मंज़िल
जुनूँ अपना तुम आज़मा कर तो देखो
#मोहम्मद_अली_साहिल