आज की सबसे बड़ी विडम्बना यही है कि जिस "विद्यार्थी" की बदौलत राष्ट्र का भविष्य आकार लेता है, वे छात्र, जो न सत्ता माँगते हैं, न विशेषाधिकार — केवल एक अवसर की याचना कर रहे हैं, वे आज तपती धरती पर अनशन पर बैठे हैं, प्राण तक त्यागने को तैयार।
“इंसाफ़ मेहरबानी नहीं, अधिकार है।
जिसे देना सरकार का कर्तव्य है, उपकार नहीं।”
"समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध,
जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध।”