मैंने नदी को देखा, सुना,
और तट पर गुमसुम बैठ गया।
क्षण-भर लेटा रहा—
नदी में पाँव डाले,
उठती-गिरती तरंगों को
देखता रहा।
विचार आया—
यह नदी कहाँ से आई?
कैसे आई अकेले?
डर नहीं लगा?
फिर सोचा—
एक दिन नदी कहाँ जाएगी?
चली जाएगी,
या खो जाएगी?
नदी बहती रही।
मैं उठा,
भीगे पाँवों से तट पर निशान छोड़ते हुए
चल पड़ा।
https://t.co/z9p5D7boOV