5 साल रोज़ाना 10 घंटे की तैयारी और औसतन ₹9 लाख - हर छात्र की मेहनत और उसके परिवार का त्याग।
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का बर्बाद भविष्य - System की हालत।
इस भ्रष्ट Education System को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
#ChhatronKiGoonj
रिया के पिता, राजेश जी बेटी को खोकर इस तरह टूटे कि उन्हें देखने वाले हर शख़्स की आँखें भर आईं।
यह सिर्फ़ एक परिवार का दर्द नहीं। पेपर लीक ने ऐसे कई परिवारों से उनका बच्चा छीन लिया।
हर नाम के पीछे एक माँ है, एक पिता है - जिनके लिए अब कोई कल नहीं।
इस System को नए सिरे से बनाना होगा - जहाँ बच्चों को तनाव नहीं, सुरक्षा मिले। और माँ-बाप को, उनके त्याग का फल मिले - आँसू नहीं।
क्या महिलाएँ सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए हैं, या फैसले लेने के लिए भी हैं ?
उत्तराखंड की "ग्लेशियर लेडी" शांति ठाकुर बताती हैं कि राजनीति में महिलाओं की सबसे बड़ी लड़ाई सिर्फ़ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अपने फैसले खुद लेने का अधिकार हासिल करना है।
अगर महिलाएँ नेतृत्व करेंगी, तो गलतियाँ भी करेंगी, सीखेंगी भी और मज़बूत नेता बनेंगी। लेकिन उन्हें सिर्फ़ "रबर स्टैंप" बनाकर नहीं रखा जा सकता।
महिलाओं को प्रतिनिधि नहीं, निर्णयकर्ता बनना होगा।
Full video soon on youtube.
#ShaktiAbhiyan #GlacierLady #WomenInPolitics
शक्ति अभियान की बात बिल्कुल साफ है।
बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, लाखों मेहनती छात्रों के सपनों और विश्वास पर हमला है।
जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, सवाल उठते रहेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।
#StudentsDeserveJustice #PaperLeak #NEET #EducationCrisis #ShaktiAbhiyan #ResignDharmendraPradhan #FutureOfStudents #JusticeForStudents
आज हमने एक नेता को नहीं, एक साथी को पत्र लिखा है।
उस साथी को, जिसने महिलाओं को सिर्फ वोटर या लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की निर्माता के रूप में देखा।
यह पत्र उन हजारों महिलाओं की ओर से है जो गाँवों, कस्बों और शहरों से निकलकर अपनी आवाज़, अपना नेतृत्व और अपना हक़ तलाश रही हैं।
स्नेह, उम्मीद और एकजुटता के साथ,
भारत की महिलाओं की ओर से।
#HappyBirthdayRahulGandhi #ShaktiAbhiyan #WomenLead #NariShakti
हमने हमेशा सुना है कि राजनीति और बच्चों की परवरिश साथ-साथ नहीं चल सकती।
लेकिन शक्ति अभियान ने यह सोच बदल दी हैं |
यहाँ महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बैठकर राजनीति, नेतृत्व, समाज और बदलाव की बात करती हैं। यहाँ किसी माँ को अपने सपनों और अपने बच्चों में से एक को चुनने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
क्योंकि जब महिलाओं के लिए सुरक्षित, सहयोगी और संवेदनशील राजनीतिक स्थान बनते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होता है।
शक्ति अभियान सिर्फ महिलाओं को राजनीति से जोड़ने का मंच नहीं, बल्कि ऐसा स्पेस है जहाँ महिलाएँ अपनी पूरी पहचान के साथएक नेता, एक माँ और एक नागरिक के रूप में खुलकर आगे बढ़ सकती हैं।
Join us : https://t.co/1OAvCreVYT
#ShaktiAbhiyan #WomenInPolitics #WomenLeadership
हर बड़ा बदलाव एक छोटे कदम से शुरू होता है।
आज हमारी साथी @SadafKh93859836 का मध्यप्रदेश कांग्रेस की युवा मामलों की समिति में शामिल होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
जमीन से जुड़ी एक युवा महिला कार्यकर्ता का निर्णय लेने वाली जगहों तक पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि बदलाव संभव है, जब अवसर और नेतृत्व साथ चलते हैं।
हमने बूंदों से शुरुआत की थी।
आज हम महिलाओं के लिए जगह बना रहे हैं।
और कल हम ऐसी अनेक महिलाओं के लिए रास्ते खोलेंगे, जो नेतृत्व करना चाहती हैं, समाज बदलना चाहती हैं और राजनीति में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
सदफ, इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई। आपकी यह यात्रा अनेक युवतियों और महिलाओं को आगे बढ़ने का साहस देगी।
बूंद-बूंद से कारवाँ बनता है, और कारवाँ ही बदलाव लाता है।
#shaktiabhiyan #WomenInPolitics
वो अपनी नौकरी के लिए आई है,
और उसके साथ उसकी सबसे बड़ी ताकत भी आई है उसकी माँ। ❤️
हर बेटी के सपनों के पीछे अक्सर एक माँ का विश्वास खड़ा होता है।
#shaktiabhiyan#iycmegajobfair#RahulGandhi
महिलाओं का स्वास्थ्य कोई विशेषाधिकार नहीं, उनका अधिकार है।
जब एक महिला स्वस्थ होती है, तो परिवार मजबूत होता है, समाज आगे बढ़ता है और लोकतंत्र सशक्त होता है।
इसी सोच के साथ #ShaktiHealthConnect के माध्यम से हम महिलाओं की स्वास्थ्य चुनौतियों को समझने, स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच मजबूत करने और जमीनी स्तर पर बदलाव की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेते हैं।
#ShaktiAbhiyan #HealthcareNotPrivilege #WomensHealth #HealthForAll
जब एक महिला बीमार पड़ती है, तो क्या उसे इलाज
मिलेगा या उसे किस्मत के भरोसे छोड़ दिया जाएगा?
भारत के कई हिस्सों में आज भी महिलाओं को डॉक्टर, दवाइयाँ, जांच और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है। और जब
स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर होती है, तो सबसे बड़ा असर महिलाओं पर पड़ता है।
इसलिए शक्ति अभियान शुरू कर रहा है महिला स्वास्थ्य कनेक्ट।
हमारे साथी ज़मीन पर जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे, महिलाओं से संवाद करेंगे, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की वास्तविक स्थिति जानेंगे और उन
समस्याओं को सामने लाएंगे जो वर्षों से अनसुनी रह गई हैं।
क्योंकि स्वास्थ्य कोई सुविधा नहीं, एक अधिकार है।
आइए, महिला स्वास्थ्य कनेक्ट का हिस्सा बनें और महिलाओं की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सम्मान और अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करें।
#ShaktiAbhiyan #MahilaSwasthyaAbhiyan
#WomensHealth #HealthcareNotPrivilege #healthforall
देश के एजुकेशन सिस्टम की हकीकत 👇
• 1,000 में सिर्फ 12 बच्चों को salaried job मिलती है
• करीब 300 बेरोजगार रह जाते हैं
• लगभग 700 गिग वर्क, मनरेगा या इनफॉर्मल सेक्टर में जाते हैं
युवाओं से झूठ बोला जा रहा है , यह शिक्षा नहीं, बल्कि extortion का सिस्टम है।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी , कोटा
#ChhatronKiGoonj
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
I am very happy and honoured to stand in front of you in Kota.
I want to make it clear: this is not a political meeting. This is about you, about your future. This evening is about you, what you are facing, and the challenges you deal with every single day.
: LoP Shri @RahulGandhi Ji
📍 Kota, Rajasthan
#ChhatronKiGoonj