मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में सरकार और सत्ता के बड़े चेहरों के सामने #इंदौर महापौर पुत्र ने #मोदी_सरकार की कलई खोल कर रख दी और दिलेरी से केंद्र सरकार की बखिया उधेड़ी!
इंदौर में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के काटने से मौत - यह कोई दुर्घटना नहीं, यह सीधी-सीधी हत्या है। यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर भी रूह कांप जाए।
एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया - जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है, और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं।
प्रशासन हर बार की तरह कहता है - “जांच होगी” - लेकिन सवाल यह है - जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार चलाने का क्या हक़ है?
PM मोदी और MP के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है - और अब मां की गोद से बच्चे तक छिनने लगा है।
मोदी जी, यह आवाज़ उन लाखों मां-बाप की तरफ से उठ रही है जो आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। क्या जवाब देंगे?
हम चुप नहीं रहेंगे। ये लड़ाई हर गरीब, हर परिवार, हर बच्चे के हक़ की है।
जबलपुर में आज सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ है, इसके लिए मैं जबलपुर की जनता को बधाई देता हूँ।
संस्कारधानी के लोगों को याद होगा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया तब शुरू हुई थी, जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री था।
मैं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी @nitin_gadkari को भी बधाई देता हूँ कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि कांग्रेस की सरकार के समय में मैंने इस फ़्लाइओवर के लिए प्रस्ताव भेजा था।
मैं आशा करता हूँ कि श्री गडकरी की तरह अन्य केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की सरकार भी मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों का श्रेय ख़ुद लेने की होड़ नहीं करेंगे और प्रदेश की जनता को बताएंगे कि चाहे मेट्रो परियोजना हो या महाकाल कॉरिडोर का निर्माण इन सबकी शुरुआत कांग्रेस सरकार ने की थी। @INCIndia@INCMP
ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ़ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है।
ये घटना उन लोगों के लिए आईना है जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही।
दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है - बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ़ साज़िश है।
भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति ही नफ़रत और ऊँच-नीच पर टिकी है। विशेषकर ओडिशा में SC, ST और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं।
दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।
सत्य उनकी शक्ति है, संघर्ष उनका बल है, सेवा उनका संकल्प है, निर्भयता उनका स्वभाव है, धैर्य उनका गुण है, नेतृत्व उन्हें सहज-सिद्ध है और भारत के जन-जन का कल्याण उनका सपना है।
देश के प्रति ऐसी महान सोच रखने वाले श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
@RahulGandhi
चांद पर उतरा चंद्रयान,
विश्व में गूंजा भारत का गौरवगान 🚀🌙🇮🇳
'जय विज्ञान-जय अनुसंधान' 🇮🇳🙏🏻
मिशन चंद्रयान-3 से जुड़े ISRO के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। इस उपलब्धि पर आज पूरा भारत हर्षित है, गर्वित है। 🇮🇳
@isroindiaofficial #Chandrayaan3
वो भर्तियाँ खाता है,
वो भविष्य निगल जाता है,
वो घोषणा सुनाता है,
वो सबको छलता जाता है।
वो घोटालापति है,
वो ही भ्रष्टासुर भी है,
वो साक्षात शवराज है,
वो खुद जंगलराज है।
जनता ने अब ठाना है,
बीजेपी को हराना है,
नई सरकार बनाना है,
कमलनाथ को लाना है।
नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड पर महारुद्राभिषेक के प्रथम दिन का अनुष्ठान प्रारम्भ हुआ। रुद्राभिषेक महाअभियान के आज तृतीय दिवस को वार्ड क्रमांक 5 के शिवभक्तों की आस्था सावन की फुहारों के बीच और भी बढ़ रही है। 21 दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ में आप भी पधारें।
ॐ नमः नागेन्द्रहाराय
#sawansomwar #Rudrabhishek #Sawan2023 #babamahakal #bholenathॐ