मैनपुरी में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और बाइक सवार युवक के बीच मारपीट हो रही थी और लोग तमाशबीन बने थे. ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल यदुवेंद्र कुमार ने बाइक सवार पीयूष यादव को वाहन चेकिंग के लिए रोका था. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट तक मामला पहुंच गया. मारपीट में कांस्टेबल की वर्दी फट गई और वह घायल भी हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भाजपाई JPNIC जैसी अद्भुत सिग्नेचर बिल्डिंग को सिर्फ़ बेच सकते हैं, उतना बड़ा कभी सोच नहीं सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकीर्ण, कुंठित और संकुचित कर दिया है।
भाजपा जाएगी, बड़ी सोच आएगी!
ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक समाज की 6 साल की एक मासूम बच्ची के बलात्कार और हत्या का मामला रूह कँपा देनेवाला है। इससे पूरे प्रदेश में हर बेटी के माँ-बाप अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं।
सवाल ये है कि प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई है कि अपराधी सत्ता से नहीं डर रहे हैं। इस सवाल का यही जवाब है कि सत्ता सजातीयों के हर अपराध को जिस तरह दबाया-छुपाया जा रहा है उससे दूसरे अपराधियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं। भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार का दायरा इतना अधिक बढ़ा दिया है कि उसमें पुलिस को भी संलिप्त होने पर मजबूर कर दिया है, जिसका लाभ उठाकर कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी अपराधियों से साँठगाँठ करके गुनाहों को पनाह दे रहे हैं।
घोर निंदनीय!
इंसाफ़ हो!!!
उप्र के भाजपाई डिप्टी सीएम के बयान से ये साबित हो गया है कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे हैं। डिप्टी CM का दावा है कि ‘जिसके यहाँ सिलेंडर न हो वो हमारे यहाँ सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे’। इस संदर्भ में आग्रह है कि वो अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय या फिर सीधे अपने जमाख़ोरीवाले अंडरग्राउंड गोदाम का पता ही दे दें।
भाजपाइयों से कुछ गंभीर सवाल:
- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और सेवा का दावा करनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी अब कहाँ नदारद हैं?
- गैस और तेल की लाइन में लगे लोगों को समझाने और सिलेंडर व तेल दिलवाने के लिए वो गले में भाजपा का पट्टा और गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगाकर क्यों नहीं निकल रहे हैं?
- वो ‘स्टूल’ लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नही बैठ जाते?
सच तो ये है कि भाजपाई और उनके संगी-साथी हमेशा की तरह भूमिगत हो गये हैं।
जब भाजपाई कहते हैं कि ‘आपदा में अवसर’ होता है तो इसका मतलब और क्रोनोलॉजी समझिए:
- पहले लोगों को परेशान करो,
- ’संकट है संकट है’ का प्रचार करो,
- जितना हो सके भय पैदा करो,
- कमी-किल्लत को लगातार बढ़ाओ,
- लंबी-लंबी लाइन लगवाओ,
- लाइन में झगड़े करवाओ,
- आस्तीनी मीडिया से दुष्प्रचार करवाओ,
- आनेवाले दिनों की किल्लत बताओ,
- कमी के लिए किसी और को दोषी ठहराओ,
- लोग डरकर सामान के लिए भागेंगे,
- जब जनता आए तो दाम बढ़ा दो,
- ऐसे में संकट को आपदा बताओ,
- डरे हुए लोगों को और डराओ,
- फिर दाम कई गुना और बढ़ा दो,
- पिछले दरवाज़े से सप्लाई करवाओ,
- कालाबाज़ारी करके बेतहाशा पैसे कमाओ।
दरअसल भाजपाई और उनके संगी-साथियों के लिए ‘अवसर’ का असली मतलब है : कालाबाज़ारी करके अकूत दौलत कमाना।
भूख और धूप से तस्त्र लोग भाजपा के महाझूठ से और भी अधिक क्रोधित हो रहे हैं।
भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है।
भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ!
🇮🇷 ईरान ने अपने देश के बीच वाले हिस्से से इज़राइल की तरफ छोड़ी जा रही क़द्र और इमाद नाम की बैलिस्टिक मिसाइलों का वीडियो जारी किया है।
मेरा मानना है कि इजराइल के पास अभी भी वक्त है सरेंडर कर दे वरना इजराइल को अपना वजूद बचाने में बहुत मुश्किल होगी #Iran#TelAviv#Israel
अगर ट्रंप भारत में Gmail पर बैन लगा दे तो क्या होगा?
UPI कैसे चलेगा? फोन के सारे ऐप कैसे चलेंगे?
~ खान सर
अब समय आ गया है कि हमें खुद का सोशल मीडिया, सर्च इंजन और संचार माध्यम खुद का विकसित करना चाहिए।
दबंगों ने सरधना क्षेत्र के ज्वालागढ़ में कश्यप समाज के एक युवा को ज़िंदा जलाकर मारने का जो कुकृत्य किया है, उसके लिए हम पूरे पीडीए समाज की तरफ़ से आवाज़ उठाते हैं।
न्याय हो!