महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 अगस्त 2025 को देश भर से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के चुनिंदा चयनित हितग्राहियों के लिए अपने गरिमामय आतिथ्य में भोज (At home reception ) का आयोजन किया गया है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा जिला जशपुर से योजना में लाभान्वित हितग्राही- हमारी बहन श्रीमती सुमन तिर्की जी को राष्ट्रपति भवन से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
राज्य द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी के साथ कल दिनांक 14/08/2025 को श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके पति श्री आनंद तिर्की जी हवाई मार्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आज मेरे निवास में बहन सुमन तिर्की जी मुझसे मिली और बताया कि कैसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें घर मिला, उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिला, हर माह मुफ्त में राशन और विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि से उनके जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आया और उन्हें अपना स्वयं का आवास होने का गौरव प्राप्त हुआ। पेशे से राज मिस्त्री होने से दूसरों का घर बनाते-बनाते आदरणीय मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं से उन्होंने कैसे अपना आवास बनाया इसकी भी जानकारी मुझे दी।
छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
@rashtrapatibhvn@PMAYUrban @MoHUAIndia @vishnudsai@ChhattisgarhCMO@UrbanCGOfficial
मान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भुवनेश्वर से PMAY-U अंतर्गत 4 लाख हितग्राहियों का वर्चुअल गृह प्रवेश कराया | जिसमे राज्य के लगभग 23 हज़ार परिवार शामिल हैं मान.मुख्यमंत्री जी द्वारा हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई।
@PMAYUrban@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@ArunSao3
अभी हाल ही है में हो रहे बारिश एवं ओलावृष्टि से छत्तीसगढ़ के सभी किसानों की जो हालत है उससे सभी अवगत है माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है की किसानों को फसल की छतिपूर्ति प्रदान करने हेतु संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को आदेशित करें@ChhattisgarhCMO@INCIndia
📢 राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की जा रही है।
✅ धान उपार्जन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं
✅ धान खरीदी के दौरान किसान साथियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं
📢 राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की जा रही है।
✅ धान उपार्जन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं
✅ धान खरीदी के दौरान किसान साथियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं
प्रदेश के लाखों किसानों की समस्या से माननीय मुख्य मंत्री जी को अवगत एवं 1 नवंबर से धान खरीदी के आग्रह के लिए सभी किसान भाइयो की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार |
@ArunSao3@BJP4CGState