Manmohan Singh Ji led India with immense wisdom and integrity. His humility and deep understanding of economics inspired the nation.
My heartfelt condolences to Mrs. Kaur and the family.
I have lost a mentor and guide. Millions of us who admired him will remember him with the utmost pride.
बिना किसी के बुलाए बाबासाहेब अंबेडकर का अभिवादन करने के लिए हर साल लाखों की भीड़ मुंबई के चैत्यभूमी और शिवाजी पार्क पहुंच जाते हैं.. बाबासाहेब अंबेडकर का इनके जीवन में क्या अर्थ है.. इस वीडियो में उसी को ग्राउंड ज़ीरो से समझाने की कोशिश की है...
पूरे वीडियो का लिंक: https://t.co/CrA3OudGm0
#MahaParinirvanaDiwas #AmbedkarDeathAnniversary #BabaSahebAmbedkar
He predicted China threat⚡️
He spoke up on North East troubles⚡️
He fought against three farm laws⚡️
He warned about COVID wave⚡️
And yes, he exposed the Modi-Adani nexus too⚡️
Rahul Gandhi was never wrong 🔥
आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी - 'हिंद के जवाहर' के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे।
महाराष्ट्र के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार बाबासाहेब के संविधान को दिखाना और जाति जनगणना के लिए आवाज़ उठाना नक्सली विचार है! भाजपा की ये सोच संविधान निर्माता महाराष्ट्र के सपूत डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान है।
लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की जनता ने संविधान की लड़ाई लड़ी और महाविकास आघाड़ी को बड़ी जीत दिलाई।
भाजपा द्वारा बाबासाहेब का अपमान महाराष्ट्र की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी - वो कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के साथ मिल कर हमारे संविधान पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेगी।
और, भाजपा की ऐसी तमाम शर्मनाक कोशिशें नाकाम होंगी - लिख कर ले लो, जाति जनगणना हो कर रहेगी।
#SamvidhanVirodhiBhajpa
महाराष्ट्र के BJP के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार बाबासाहेब के संविधान को दिखाना और जाति जनगणना के लिए आवाज़ उठाना नक्सली विचार है! BJP की ये सोच संविधान निर्माता महाराष्ट्र के सपूत डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान है।
लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की जनता ने संविधान की लड़ाई लड़ी और महाविकास आघाड़ी को बड़ी जीत दिलाई।
BJP द्वारा बाबासाहेब का अपमान महाराष्ट्र की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी - वो कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के साथ मिल कर हमारे संविधान पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेगी।
और, BJP की ऐसी तमाम शर्मनाक कोशिशें नाकाम होंगी - लिख कर ले लो, जाति जनगणना हो कर रहेगी।
#SamvidhanVirodhiBhajpa
पूरा महाराष्ट्र जानता है कि धारावी की एक लाख करोड़ रुपए की जमीन आपसे छीनकर एक अरबपति को दी जा रही है।
महाराष्ट्र के सारे बड़े प्रोजेक्टस यहां से बाहर जा रहे हैं, जिनसे लाखों युवाओं को रोजगार मिल सकता था।
ये BJP की सरकार है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 मुंबई, महाराष्ट्र
"मेरी राजनीति हमेशा कमजोर और बेजुबान लोगों की हिफाजत की रही है। कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति की रक्षा के बारे में महात्मा गांधी के शब्द ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे मनरेगा एवं भोजन के अधिकार का समर्थन करने और भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध करने की प्रेरणा इसी से मिली। मैं आदिवासियों के मशहूर नियमगिरि के संघर्ष में उनके साथ खड़ा था। मैंने तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष में उनका समर्थन किया। मैंने मणिपुर के लोगों के दिल का दर्द सुना।... मेरी राजनीति का लक्ष्य आपको निष्पक्षता एवं समान अवसर दिलाना है।"
- राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष (आज के दैनिक जागरण में)
भारतीय बिज़नेसेस किस रास्ते पर आगे बढ़ें, चुनाव आपका है!
- निष्पक्षता और समान अवसर या एकाधिकार
- रोजगारों का सृजन या गिनती के पूंजीपतियों का शासन
- योग्यता को बढ़ावा या सत्ता से संबंधों को प्राथमिकता
- अनुसंधान और नवाचार या डर के साए में सहमे व्यापार
भारतीय बिज़नेसेस के लिए 'न्यू डील' सिर्फ़ विकल्प नहीं बेहतर भविष्य के लिए समय की मांग है।
#NewDealForIndianBusiness
पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी बेटियों के खिलाफ शर्मनाक अपराध सोचने पर मजबूर करते हैं कि हम एक समाज के तौर पर कहां जा रहे हैं?
बदलापुर में दो मासूमों के साथ हुए अपराध के बाद उनको इंसाफ दिलाने के लिए पहला कदम तब तक नहीं उठाया गया जब तक जनता ‘न्याय की गुहार’ करते हुए सड़क पर नहीं आ गई।
क्या अब FIR तक दर्ज कराने के लिए आंदोलन करने पड़ेंगे? आखिर पीड़ितों के लिए पुलिस थाने तक जाना भी इतना मुश्किल क्यों हो गया है?
न्याय दिलाने से अधिक प्रयास अपराध छिपाने के लिए किया जाता है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं और कमज़ोर वर्ग के लोग होते हैं।
FIR दर्ज नहीं होना न सिर्फ पीड़ितों को हतोत्साहित करता है बल्कि अपराधियों का हौसला भी बढ़ाता है।
सभी सरकारों, नागरिकों और राजनीतिक दलों को गंभीर मंथन करना होगा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए क्या कदम उठाए जाएं।
न्याय हर नागरिक का अधिकार है, उसे पुलिस और प्रशासन की ‘मर्जी का मोहताज’ नहीं बनाया जा सकता।
सड़क से लेकर संसद तक दलित, आदिवासी, पिछड़े और शोषित वर्गों के हक की आवाज बनकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी और कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी ने हमेशा संघर्ष किया है।
राहुल जी ने दलित और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ फिर एक बार आरक्षित वर्ग की पैरवी करके उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की है। भाजपा ने जिस प्रकार से लेटरल एंट्री का प्रावधान निकाला था वह असंवैधानिक था और आज भारी दबाव के बाद वापिस लेना पड़ा।
कांग्रेस पार्टी सभी समुदायों के अधिकारों और न्याय की रक्षा के लिए समर्पित है।
जय संविधान।
@kcvenugopalmp@INCIndia
संविधान जयते !
हमारे दलित, आदिवासी, पिछड़े और कमज़ोर वर्गों के सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी की लड़ाई ने भाजपा के आरक्षण छीनने के मंसूबों पर पानी फेरा है।
Lateral Entry पर मोदी सरकार की चिट्ठी ये दर्शाती है कि तानाशाही सत्ता के अहंकार को संविधान की ताक़त ही हरा सकती है।
श्री @RahulGandhi, कांग्रेस और INDIA पार्टियों की मुहिम से सरकार एक क़दम पीछे हटी है, पर जब तक BJP-RSS सत्ता में है, वो आरक्षण छीनने के नए-नए हथकंडे अपनाती रहेगी। हम सबको सावधान रहना होगा।
बजट में मध्यम वर्ग पर किया गया Long Term Capital Gain/ Indexation वाला प्रहार हो, या वक़्फ़ बिल को JPC के हवाले करना हो, या फिर Broadcast Bill को ठंडे बस्ते में डालना हो - जनता और विपक्ष की ताक़त देश को मोदी सरकार से बचा रही है।
69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार की साजिशों को करारा जवाब है।
यह 5 वर्षों से सर्दी, गर्मी, बरसात में सड़कों पर निरंतर संघर्ष कर रहे अमित मौर्या जैसे हज़ारों युवाओं की ही नहीं, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले हर योद्धा की जीत है।
आरक्षण छीनने की भाजपाई ज़िद ने सैकड़ों निर्दोष अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।
पांच साल ठोकरें खा कर बर्बाद होने के बाद जिनको नई सूची के ज़रिए नौकरी मिलेगी और जिनका नाम अब चयनित सूची से कट सकता है, दोनों की ही गुनहगार सिर्फ भाजपा है।
‘पढ़ाई’ करने वालों को ‘लड़ाई’ करने पर मजबूर करने वाली भाजपा सरकार सही मायने में युवाओं की दुश्मन है।