आगरा में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सम्मेलन में 'एक पेड़ माँ के नाम' रोपित कर संबोधित किया।
पत्रकारिता लोकतंत्र की वह सजग शक्ति है, जो सरकार, समाज और जनभावनाओं के बीच विश्वास का सेतु निर्मित करती है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पोनिया जी, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एन���ूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी जी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री व विधान परिषद के मा. सदस्य श्री विजय शिवहरे जी, मा. जनप्रतिनिधिगण, एनयूजेआई परिवार के सदस्यगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लोकतंत्र के लिए मीडिया की निष्पक्षता जरूरी: केशव प्रसाद मौर्य
- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न।
- सम्मेलन में पत्रकारों के ज्वलंत मुद्दों, फर्जी पत्रकार एवं फर्जी पत्रकार संगठनों पर कार्रवाई को लेकर गम्भीर मंथन
आगरा। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। देश में लोकतंत्र के लिए मीडिया की निष्पक्षता होनी जरूरी है। तभी पत्रकारिता एवं पत्रकार समाज मजबूत हो सकेंगे। यह विचार रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए। उप मुख्यमंत्र�� केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का स्वरूप बदला है। एक नई पीढ़ी के लोग मोबाइल लेकर मैदान में आ रहे है। ऐसे लोग सिर्फ अपना एजेंडा चलाते हैं। उन्हें वास्तविक पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं है। ऐसी पत्रकारिता करने वाले लोगों से बचना होगा। उन्होंने इस बात की भी चिंता जताई कि अनेक मीडिया हाउस व्यापारिक घरानों के अधीन है। ऐसे में पत्रकारिता एवं पत्रकारों पर कई तरह की बंदिश��� होने लगी है। फिर भी देश में पत्रकारिता सकारात्मक दिशा में है। सरकार पत्रकार के हितों एवं मीडिया की मजबूती के लिए हर संभव मदद करेगीं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने भी फ़र्ज़ी पत्रकारों एवं फर्जी पत्रकार संगठनों को लेकर जो चिंता जताई है, उस पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। पत्रकार समाज की मांगों का समाधान करवाया जाएगा।
मौर्य ने कहा कि आज दुनिया वैश्विक ऊर्जा के संकट से जूझ रही है लेकिन हमारा देश इसके सामने मजबूती से खड़ा हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की बातें हो रही है। मीडिया में आपातकाल ज्यादा दिखाई दे रहा है। पत्रकारों की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। रास बिहारी ने कहा कि पहले राजनीति पर सवाल उठते थे लेकिन अब पत्रकारों पर सवाल उठ रहे हैं जो चिंता का विषय है। सरकार फर्जी पत्रकार एवं फर्जी संगठनों की जांच करवाए। इस दौरान एनयूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने संगठन की गतिविध��यों की जानकारी दी। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, यूपी एनयूजेआई के अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने दो दिवसीय सम्मेलन के बारे में बताया। राजस्थान, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड समेत देश के सभी राज्यों के पदाधिकारी ने अपने राज्यों की गतिविधियों की जानकारी दी। आगामी चुनाव कार्यक्रम, स्कूल कार्यकारिणी के गठन के बारे में बताया।
@kpmaurya1 @journoras
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Addresses NUJ(I) National Meeting in Agra
Agra.The National Executive Committee Meeting of the National Union of Journalists (India) [NUJ(I)], one of India’s leading journalist organizations and a member of the International Federation of Journalists (IFJ), Brussels, Belgium, was successfully held on June 6–7, 2026, at the Khandari Campus of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra.
The meeting was chaired by NUJ(I) National President Ras Bihari and attended by members of the National Executive Committee, State Presidents, General Secretaries, and senior journalist representatives from different parts of the country.
A major highlight of the meeting was the address by Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya, who attended the event as the Chief Guest. Addressing the gathering, Shri Maurya spoke about the importance of taking the welfare schemes and development initiatives of the Government of India to every village, town, and city across the country. He emphasized that citizens should be fully aware of the benefits available to them through various public welfare programs introduced under the leadership of Prime Minister Narendra Modi.
The Deputy Chief Minister said that journalists play a crucial role in connecting the government with the people by providing accurate and timely information. He noted that media professionals have a responsibility to ensure that information about development activities and welfare schemes reaches every section of society.
Speaking on economic development, Shri Maurya stated that India requires a “Double Engine Government” for faster growth and effective governance. He explained that when the same political leadership works at both the Centre and the State, development projects can be implemented more efficiently, resulting in better infrastructure, stronger economic growth, increased investment, employment generation, and improved public services. According to him, coordinated efforts between the Central and State Governments help accelerate progress and strengthen the nation’s economy.
The Deputy Chief Minister also spoke about the changing media environment and the growing influence of digital platforms. He observed that the rapid expansion of social media and YouTube channels has created a new and challenging environment for journalism. While digital platforms have provided wider access to information and increased public participation, they have also raised concerns regarding misinformation, unverified content, and the need for responsible communication.
He stressed that professional journalists must continue to uphold the principles of accuracy, credibility, fairness, and ethical reporting. He said that in an era of instant information, the role of responsible journalism has become more important than ever before.Shri Maurya congratulated the National Union of Journalists (India) for its significant contribution to the nation and the media fraternity over the past fifty years. He praised the organization for its continuous efforts to protect journalists’ rights, strengthen press freedom, and support professional journalism across the country. He acknowledged the important role played by NUJ(I) in raising issues related to journalists’ welfare and promoting ethical standards in the profession.During the two-day meeting, delegates discussed several important issues concerning the future of journalism and the challenges facing media professionals. The discussions focused on strengthening the organization, protecting press freedom, ensuring the safety and welfare of journalists, expanding membership, and addressing challenges emerging from digital and social media platforms.
NUJ(I) Secretary General Pradeep Tiwari welcomed the delegates and presented the agenda for the meeting. Several organizational matters, welfare initiatives, membership development programs, and future action plans were discussed in detail.
NUJ के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि बने केंद्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल
नई दिल्ली: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) जो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध है, के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री एस पी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में एनयूजे के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इनमें शामिल थे:
• एन यू जे अध्यक्ष - रास बिहारी
• महासचिव - प्रदीप तिवारी
• कोषाध्यक्ष - अरविन्द सिंह
• राष्ट्रीय संगठन मंत्री - प्रमोद गोस्वामी
• उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष - सुरेंद्र दुबे
इसके अलावा अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
#NUJIndia #NationalConference #SPSinghBaghel #RasBihari #PradeepTiwari #JournalistsUnion #PressFreedom #IndianJournalists #IFJ #MediaConference @GS_NUJIndia@NUJIndia@NUJofficial@journoras
लोकतंत्र में चौथे स्तंभ का मजबूत एवं निष्पक्ष होना जरूरी : डॉ बघेल
- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगरा में आयोजित
आगरा। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबंद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जे पी ऑडिटोरियम, खंदारी परिसर, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शुरू हुई। प्रथम दिन के सत्र के मुख्य अतिथि
केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ एसपी बघेल ने की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं विशिष्ठ अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने की। मुख्य अतिथि डॉ एसपी बघेल ने कहा कि पत्रकारिता में काफी संभावनाएं है। लोकतंत्र के हित में चौथे स्तंभ का मजबूत एवं निष्पक्ष होना जरूरी है। हर फील्ड में परिवर्तन हो रहा है। मीडिया भी इससे अछूता नहीं है। परिवर्तन होना भी चाहिए तभी पत्रकारिता मजबूत बनी रह सकती है।
मुख्य वक्ता योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आज हर जगह नैतिकता में कमी आई है। चाहे वह कार्यपालिका हो या अन्य स्तंभ। चौथा स्तंभ में भी गिरावट आई है। पत्रकारिता की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पत्रकारिता में निष्पक्षतता एवं स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो दिवसीय बैठक में पत्रकारिता में आ रही गिरावट एवं पत्रकार हितों के संबंध में गंभीर चिंतन होगा। चिंतन में सामने आई बातों का समाधान के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी।
अध्यक्षता कर रहे रास बिहारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप तिवारी ने ��हा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एवं पत्रकार संकट में हैं। पत्रकारों की सुरक्षा, वेतन भत्ते, रोजगार गंभीर संकट है। संगठन लगातार पत्रकार हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार को पत्रकारों की मांगों को लेकर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने दो दिवसीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ है लेकिन पत्रकारों को सुवि��ाएं नहीं है। पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। पेंशन नहीं मिल रही है। सरकार पत्रकार हितों पर ध्यान नहीं दे रही है।
प्रथम सत्र के सम्मेलन में पत्रकार समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में एनयूजेआई की 25 राज्य इकाइयों के 300 से ज्यादा सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।
@spsinghbaghelpr @journoras
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स (इंडिया ) संबद्ध इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री एस पी सिंह बघेल, एन यू जे अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह, राष्ट्रीय संग़ठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे आदि।