UP: यूपी कैबिनेट बैठक के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- उत्तर प्रदेश मंत्रि परिषद प्रधानमंत्री मोदी जी की आभारी है, जिन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की सौगात दी. हमने इसका नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा, जेवर रखने का भी प्रस्ताव पास किया है.
#Noida#JewarAiport
यूपी: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सनातन और अयोध्या से अखिलेश का क्या लेना देना है, सपाइयों के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हैं
जब विपक्ष चुनाव हारता है तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठात है, ये इनका पुराना स्वभाव है- डिप्टी CM
#BrajeshPathak
Lucknow: कृष्णानगर में होमगार्ड रविंद्र शंकर गुप्ता ने पत्नी श्याम दुलारी और बेटी पूजा साहू की हत्या कर दी. शुक्रवार 3 बजे उसने सोते वक्त तार से दोनों का गला घोंट दिया. वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने मर्डर कर दिया है. DCP मोहम्मद मुस्ताक से सुनें..
#Lucknow
UP: सपा राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी के मोदी जी की प्रशंसा किए जाने पर भाजपा ने कहा- नाथवानी ने दिल से कहा, दिमाग से नहीं
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा- दिल से तो अखिलेश यादव भी प्रशंसा करते हैं, पर दिमाग में राजनीतिक मजबूरियां हैं
#RakeshTripathi#PMModi#UP
लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा महानगर अध्यक्ष फाख़िर सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदर्शन, “वोट चोर, गद्दी छोड़”, “ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” के लगे नारे
प्रदर्शन में सपा प्रवक्ता दीपक रंजन, अभिषेक बाजपेई और महासचिव गौरव कुमार यादव मौजूद
#Lucknow#UP
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
PM ने कहा- नाना का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान के लिए समर्पित रहा. मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों, चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.
#NanaPatekar#NanaPatekarDeath#Bollywood
लखनऊ: 8 साल से JE भर्ती का इंतजार, UPSSSC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
पिकप भवन के बाहर नारेबाजी कर जताया विरोध, इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल JE भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग
अभ्यर्थियों का दावा- करीब 3 साल पहले आयोग को भेजा जा चुका है भर्ती का अधियाचन विज्ञापन
Uttar Pradesh Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशियों का नामांकन
-धर्मपाल सिंह
-राधाकांत ओझा
-प्रकाश पाल
-विद्या सागर सोनकर
-गोपी कृष्णा पाण्डेय
-प्रियंका सिंह रावत
-राम प्रताप चौहान
-श्रृति गंगवार
#RajyaSabha#UPNews#UPElection2026#BJP4UP
New Delhi: सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. अखिलेश ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का नारा इसलिए दे रहे हैं, जिससे एक बार घपला कर ले दोबारा न करना पड़े.
#AkhileshYadav#DelhiNews#DelhiRally#INDIABloc#RahulGandhi
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 सीरीज का पहला मैच आज, शाम 7 बजे खेला जाएगा मुकाबला
इकाना में एंट्री के लिए हार्ड कॉपी जरूरी, मोबाइल पर डिजिटल टिकट मान्य नहीं
दोपहर 3 बजे से शहीद पथ पर रूट डायवर्जन, इकाना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
#Ekana#Lucknow
लखनऊ: बाढ़ की समस्या से बचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी समस्या के समाधान की तरफ इशारा किया है. उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि गोमती नदी पर अगर तटबंध बने तो बहुत हदतक हम बाढ़ की असमय विभीषिका से बच सकते हैं.
#YogiAdityanath#UPGovernment#GomtiRiver#LucknowNews
Uttar Pradesh: यूपी से भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान
-धर्मपाल सिंह
-राधाकांत ओझा
-प्रकाश पाल
-विद्या सागर सोनकर
-गोपी कृष्णा पाण्डेय
-प्रियंका सिंह रावत
-राम प्रताप चौहान
-श्रृति गंगवार
#UPRajyaSabhaElection2026#BJP4UP#UP#Breaking@BJP4UP
लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का धरना, 68500 शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों का लगाया आरोप, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन
#Lucknow#Protest
UP: फतेहपुर जिले में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने पर 11 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हुई है. दरोगा ने FIR में लिखवाया है कि यह कृत्य देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था का प्रत्यक्ष अपमान है. इससे लोक शांति भंग हुई है. कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.
#Fatehpur#UPNews