गुरुद्वारा प्रधान ने पोते से कहा- मुझे बुलावा आ गया है, VIDEO: के दो दिन बाद हार्ट अटैक से मौत;
जिस दिन दम तोड़ा, उसी दिन श्मशान में की थी सफाई .....
सातवें महीने (जुलाई) 25 तारीख से आठवें महीने (अगस्त) 1 तारीख के बीच मेरी मौत है...
श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा सिंह सभा (लालगढ़ जाटान) के प्रधान भजन सिंह सरां (75) ने 20 जुलाई को पोते के बनाए वीडियो में यह बात कही थी।
दो दिन बाद 23 जुलाई को भजन सिंह सरां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दादा की मौत से सहमे पोते ने 29 जुलाई को यह वीडियो घरवालों को दिखाया तो वे हैरान रह गए।
घरवालों का दावा है कि भजन सिंह को अपनी मौत को आभास पहले ही हो गया था। उन्होंने जिस दिन दम तोड़ा, उसी दिन सुबह श्मशान में सफाई भी की थी।
सातवें महीने (जुलाई) की 25 तारीख से लेकर आठवें महीने (अगस्त) की 1 तारीख के बीच मुझे जाना है। महाराज का बुलावा आ गया है। मुझे बाबा नानक की गोद में जाना है।
मेरे जाने के बाद ज्यादा रोना नहीं। शोक कार्यक्रम में कोई मिठाई नहीं बनानी। गुरुद्वारा साहिब में सिर्फ मीठे चावल और चूरमा बना देना, जो आएगा, खाकर चला जाएगा। मैंने गुरुद्वारा में सेवा की है, अब मालिक की आवाज आ रही है।
सुबह करीब 5 बजे श्मशान घाट पहुंचकर सफाई की
भजन सिंह के बड़े बेटे बलकार सिंह ने बताया- 23 जुलाई के दिन सुबह करीब 5 बजे पिता श्मशान घाट गए थे। जहां उनका अंतिम संस्कार होना था, वहां उन्होंने स्वयं झाडू लगाकर साफ-सफाई की।
इसके बाद गांव के गुरुद्वारों में जाकर माथा टेका और घर लौट आए। दोपहर करीब 2 बज े पिताजी को अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें इलाज के लिए श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया
पोते ने कहा- हमें लगा, वे मजाक कर रहे हैं
पोते जसविंद्र सिंह (17) का कहना है कि दादा के निधन से 20 जुलाई को यह वीडियो बनाया था। उस समय किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि दादाजी की बातें सच साबित होंगी।
हमें लगा कि वे मजाक कर रहे हैं, इसलिए वीडियो किसी को नहीं दिखाया। लेकिन 23 जुलाई को ही उनका निधन हो गया।
उनका दावा सच हो गया, उन्हें मौत का पहले ही पता चला गया था।
भजन सिंह 30 साल से गुरुद्वारे मैं सेवादार बनकर सेवा कर रहे थे ।
बड़े बेटे बलकार ने बताया कि वे दो भाई है, और परिवार खेती करता है। पिता भजन सिंह सरां पिछले करीब 30 सालों से गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे।
युवावस्था में वे कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी भी रहे थे। जैसा वीडियो में दादा ने कहा था,
हम सब वैसा ही कर रहे हैं। दादा ने कहा था कि मेरे जाने के बाद ज्यादा रोना नहीं, ऐसे में हम उन्हें याद कर रहे हैं, लेकिन रो नहीं रहे, क्योंकि इससे उनको ठेस पहुंचेगी।
भजन सिंह सरां के निधन के बाद पांच सदस्य कमेटी की ओर से सरदार जगदीश सिंह सरां को गुरुद्वारा सिंह सभा का नया प्रधान चुना गया है।
थाना प्रभारी बोले- वीडियो की जानकारी हमें नहीं
लालगढ़ जाटान थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई ने कहा कि गुरुद्वारा के प्रधान की हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी मिली थी। वे सम्मानित व्यक्ति थे। फिलहाल वीडियो में मौत का पूर्वाभास होने संबंधी जानकारी उनकी नॉलेज में नहीं है।
(उक्त जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है हम किसी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं.....)
मैं तुम्हारी गंगा का गंगाराम
बल्लू बलराम
आज से ठीक 5 दिन बाद 10 अक्टूबर ठीक 10:00 बजे बल्लू बलराम आपकी जेल से फरार
एक बच्चा खलनायक क्यों बनता है क्योंकि धोखे की छुरी उसके दिल में जा सकती है ।
मैं हूं खलनायक
इसके डायलॉग आपको कैसे लगे कमेंट में बताएं यह फिल्म आप जब भी देखेंगे एक-एक डायलॉग नहीं पाएंगे आपको बार-बार देखने का मन करेगा मेरा तो करता है
रामायण का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इसमें रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक मानी जा रही है। इसका संगीत ए. आर. रहमान और हैंस ज़िमर ने तैयार किया है। 🚩🙏