आज स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग के मेरे ऑफिस में रौनक़ तब बढ़ गई जब झारखण्ड की नई उम्मीद मा. जयराम महतो का आना हुआ. कुछ ही देर में हम दोनों अंग्रेज़ी साहित्य के छात्र ने पसंदीदा विषय को खोज निकाला. और, फिर एक अच्छी चर्चा हुई.
वक्त की कमी के बीच भी उन्होंने अच्छा वक्त दिया.
अच्छी बात यह रही कि वे "फिर आएंगे " के वायदे के साथ विदा हुए.
मिलकर लगा, किताबों को उन्होंने जितना पढ़ा है, वह सिविल सर्विसेज के लिए काफी था. पर अच्छा किया उन्होंने कि जनसेवा का रास्ता legislative के मार्फ़त चुना.
इससे समाज के एक बड़े फलक तक दिशा दी जा सकती है.
आप इनके विरोधी हों या पक्षधर, ये साफ है कि ये झारखण्ड में मौजूदा सभी विधायकों से अलग aura रखते हैं, क्यूंकि इनके पास ज्ञान है, और, ज्ञान के साथ सच के लिए साहस है, जो उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. और, यही इनके aura को दूसरे से अलग करता है.
@JairamTiger@JbkssArmy
@prabhat59695694
@JLKMJHARKHAND@The_Mooknayak@KotwalMeena@Voiceofpoor216
मुझे भी पहली बार में ये लगा था कि राहुल गाँधी ये क्या कह गए!
राहुल गाँधी,वात्सयायन के उस देश के लिए शुरुआत में immature leader दिखे, जो देश sex और प्रेम की अभिव्यक्ति के मामले में बहुत शर्मीला है.
जहाँ सेक्स की बात नहीं होती, सिर्फ सेक्स होती है! शायद इसीलिए दुनिया के कुल भू-क्षेत्र का महज 2.4 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद विश्व की लगभग 17.8 प्रतिशत आबादी, जो सबसे बड़ी आबादी है, हमारे यहाँ रहती है. जाहिर है,हवा से हम पैदा नहीं हो रहे. विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हम यूँ नहीं बन गए!!
यहाँ कांग्रेस विरोधी दोस्तों से,जो गैर कांग्रेसी think tanks हैं, से एक छोटी-सी गुजारिश है जरा ठहरकर सोचिए. राहुल अब पप्पू नहीं रहे.आप उनपर हंस रहे हैं तो चूक रहे हैं.
और,कांग्रेसियों की यही जीत है. वे विरोधियों को अपने अखाड़े में ला रहे हैं.
दरअसल, उन्हें राहुल के इस बयान को अगस्त में राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए एक बड़े विमर्श से जोड़कर देखना चाहिए. 22 अगस्त को पुणे में आयोजित Chhatron Ki Goonj कार्यक्रम में उन्होंने "Break the Cage. Smash the Patriarchy" का नारा दिया था. वहाँ बड़ी संख्या में युवा महिलाएँ मौजूद थीं. उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे किसी की संपत्ति नहीं हैं. उनकी अपनी पहचान है. उनके अपने सपने हैं. उन्हें अपने जीवन के फैसले लेने का अधिकार है.
उन्होंने पितृसत्ता पर सवाल उठाए.
और, इस कार्यक्रम को भारी सफलता मिली.
अब इस पूरी GenZ राजनीति को समझिए.
कांग्रेस बेरोजगारी, नौकरी और महँगाई के सवालों पर सरकार को पहले से घेर रही है. जातीय जनगणना और reservation की बात कर पिछड़े हिंदूओं को साधा है. जिन 18 वर्षीय वोटरों ने 2014 में मोदी जी को प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियों की आस में जिताया था, 2026 में उनकी उम्र 30 की हो गयी है.
वहीं कांग्रेस "संविधान बचाओ यात्रा" कर उन तमाम मुद्दों पर सरकार को असहज किया है, जहाँ मौजूदा सरकार ने उन acts को बदलने की कोशिश की जहाँ tribal, minority और obc असहज महसूस कर रहे थे.
लेकिन अब वह बहस का एक नया मैदान भी तैयार कर रही है.यह मैदान है स्त्री की स्वतंत्रता और पुरुष प्रधान मानसिकता के विरोध का.
इससे अब तक राजनीति का जो बड़ा हिस्सा जाति और धर्म के इर्द-गिर्द घूमता रहा है, उस राजनीति को पितृसत्ता का सवाल इन मुद्दों से आगे ले जाता है. दरअसल, यह हर घर का सवाल है.हर परिवार का सवाल है. इसमें महिलाएँ भी शामिल हैं और वे पुरुष भी, जो स्त्री को बराबरी का अधिकार देना चाहते हैं.
इससे ख़ासकर बीजेपी की धर्म- आधारित राजनीति को एक नए तरह की बहस का सामना करना पड़ सकता है.
जिस घर में बच्चे अपने पिता को माँ पर हाथ उठाते देखते हुए बड़े हो जाते हैं, उसी घर में माता-पिता को एक-दूसरे के प्रति प्रेम जताते देखने की दमित इच्छा को राहुल ने मूर्त रूप दे दिया है. ख़ासकर उन पत्नियों को जो जिंदगी भर पति द्वारा एक गुलाब भर लाये जाने के इंतज़ार में जीवन काट देती हैं और उनके हिस्से का गुलाब उन्हें नहीं मिलता.
राहुल पर हंसने से पहले कांग्रेस विरोधियों को यह समझना चाहिए कि शायद कांग्रेस राजनीति का मैदान बदल रहा है. अभी तक आप जिन मुद्दों पर मुकाबला करते आए हैं, जरूरी नहीं कि अगला मुकाबला भी उन्हीं मुद्दों पर हो.
ये मेरा निजी मत हैं. असहमति का स्वागत है.
[ बहरहाल, ये पुस्तक कल मेरी निजी library का हिस्सा बनी ]
@RahulGandhi@DrJaihind@harivansh1956@KotwalMeena@KRajuINC@BJP4India@Tigerjairam@JairamTiger@JLKMJHARKHAND
Some meetings erase the distance of time.
My first meeting with Hon’ble Harivansh Sir [ @harivansh1956 Sir] dates back to 1991, when I was in Class IX. Meeting him again today at his residence was truly heartwarming.
Despite being the Deputy Chairman of the Rajya Sabha for the third time, his humility, warmth and simplicity remain unchanged. He made me feel like a family member, not a visitor.
An enriching conversation on Jharkhand, its politics and higher education made the meeting even more meaningful.
Heights may change, but staying rooted is the mark of true greatness.
Grateful to Hon'ble Harivansh Sir and Respected Smt. Asha Ma’am for their affection and gracious hospitality. Special thanks to Nirala Bidesia Bhaiya for making it happen.
Dr. Jairam Kumar Mahto, Many Congratulations.
आज एक ऐसे अकादमिक पल का गवाह बनने का मौका मिला, जहाँ सुदूर जंगल झाड़ के कस्बे के एक गांव से निकलने वाला छात्र उच्च शिक्षा की सर्वोच्च डिग्री ले रहा था - Ph. D. की. वो भी अंग्रेज़ी साहित्य में!बड़ा भावुक पल था और फक्र का भी.
मा. विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने शोध-विषय “From Colonial to Post-Colonial: A Study of the Complexities of Victimization of Marginalized People in the Selected Novels of Mulk Raj Anand and Ngũgĩ wa Thiong’o” पर शोध-प्रस्तुति दी। और, बड़े ही दम -खम से धारा प्रवाह अंग्रेज़ी बोलते हुए अपने thesis को defend किया और मा. जयराम से मा. डॉ. जयराम कुमार महतो की यात्रा तय कर ली!!
उनके और विभाग के शिक्षक Drkrishna Murari Singh bhaiya के निजी आत्मीय निमंत्रण पर विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के University Department of English में भी मौजूद रहा और एक संघर्ष को अपने मुकम्मल अंजाम तक पहुंचते हुए पल का गवाह बना.
आज जितिया पर्व का पावन दिवस और इस विशेष क्षण की साक्षी बनने के लिए जब उनकी माता, झारखंड आंदोलनकारी श्रीमती शिला देवी हॉल में पहुँची तो emotions को संभालना मुश्किल था. एक माँ के लिए इससे बड़ा संतोष क्या होगा कि जिस संघर्षशील समाज और उसकी पीड़ा को उनका पुत्र अपने शोध में स्वर दे रहा है, उसी पुत्र को आज उसके अकादमिक श्रम की पहचान मिल रही थी.
डॉ.जयराम का व्यक्तित्व और उनका शोध-विषय एक-दूसरे से गहराई से जुड़े दिखते हैं. उनका शोध बताता है कि colonial दमन तो सामने दिखता था. साफ दिखता था। लेकिन post- colonial suppression अक्सर दिखाई नहीं देता. चुपचाप रहता है. भीतर- भीतर सुलगते रहता है.
और कई बार यही अदृश्य दमन आम लोगों पर ज्यादा गहरा असर डालता है. लंबे समय तक. शायद पीढ़ियों तक.
इसी व्यवस्था के बीच एक बड़ा वर्ग बनता है. एक ऐसा voiceless society- जिसकी पीड़ा है, जिसका दर्द है,लेकिन आवाज़? आवाज़ अक्सर दबा दी जाती है. अनसुनी कर दी जाती है.
मुल्क राज आनंद और नगूगी वा थिएँगो के Bakha, Munoo, Gauri, Njoroge, Wanja और Karega जैसे पात्र इसी मौन समाज की आवाज़ बनते हैं. वे बोलते हैं उन लोगों के लिए, जिन्हें इतिहास ने चुप करा दिया. सत्ता ने किनारे कर दिया. मुख्यधारा ने भुला दिया.
यहीं डॉ जयराम का व्यक्तित्व भी अपने शोध से जुड़ता हुआ दिखाई देता है.
झारखंड की धरती पर जिस वंचित समाज की बात उनके शोध में है, जिस संघर्षशील समाज की आवाज़ की तलाश है, उसी समाज के बीच जयराम कुमार महतो खुद एक जीवंत आवाज़ बनकर उभरे हैं. प्रभावशाली आवाज़. आमजन की आवाज़.
इसीलिए यह पीएचडी सिर्फ एक अकादमिक उपलब्धि नहीं है. यह साहित्य और समाज के बीच एक जरूरी संवाद है. एक सार्थक संवाद रही. एक जीवित संवाद रही.
जितिया के इस पावन अवसर पर, माँ की उपस्थिति में मिली यह उपलब्धि और भी स्मरणीय हो जाती है.
आपको इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई - Dr. Tiger Jairam Mahato ! आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
@Tigerjairam@JairamTiger@JairamTiger@DrJaihind@abhayminz@JLKMJHARKHAND@KotwalMeena@ratanlal72@HansrajMeena@shreyam11481982
आज मैंने माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को पत्र लिखकर MMDR बिल का विरोध कर झारखंड में खनिज पर सेस जारी रखने की मांग की है।
देश को लगभग 40% खनिज उपलब्ध कराने वाले झारखंड को खनिज सेस से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। झारखंड के रैयतों ने खनन परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर अपनी जमीन दी है। इसके बदले उन्हें विस्थापन, पलायन और प्रदूषण का दंश झेलना पड़ रहा है।
ऐसे में खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व पर राज्य का अधिकार और उसकी विकास संबंधी जरूरतें और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं।
राज्य हित में मेरा माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों की आर्थिक स्थिति, समेकित विकास की जरूरतों तथा जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर पुनर्विचार किया जाए और इसे वापस लिया जाए।
हमारा विरोध जारी रहेगा, झारखण्ड विरोधी विधेयक वापस नहीं लिया गया तो झारखंड के हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा...
@PMOIndia@kishanreddybjp@satishdubeyy@AmitShah
ये पोस्टर वाक्य कि "
व्यवस्था की गलती का दंड उस बच्चे को नहीं मिलना चाहिए, जिसने व्यवस्था पर विश्वास करके अपनी पूरी जवानी एक परीक्षा की तैयारी में लगा दी."
उन होनहारों के लिए भी सही है, जो corrupt system (अब तो सरकार ने भी CID के मार्फत मान लिया कि वर्षों से corruption हुआ है ) के वजह से नौकरी नहीं ले पाये थे और सड़क पर थे और, ये उन कुछ ईमानदार होनहारों के लिए भी सही है जिनकी नौकरी एक रात ने ख़त्म कर दी है, और वे अब सड़क पर हैं.
पर दोनों तरफ के ईमानदार छात्रों, तुम उम्मीद मत हारना.
बेईमान धूल झाड़कर चल देता है. पर दिक्क़त तुम्हें ही होती है.
पर याद ऱखना, समुद्र मंथन का दौर है. जहर भी निकलेगा और अमृत भी.
26 वर्षों के जमे system से तुम सामना कर रहे हो. इस system के आगे सारी सरकारें बौनी रही हैं.
अभी आपके संघर्षो से सत्य जीता है. आगे आप ही के संघर्ष न्याय को भी जिताएंगे.
सलाम है.
2015 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं Jadavpur University पहुँचीं और hunger strike कर रहे छात्रों से मिलीं.उसी दिन Vice-Chancellor के इस्तीफे की घोषणा हुई.
2025 में ओडिशा में OUAT के MSc और PhD scholars stipend की मांग को लेकर hunger strike पर बैठे। छात्रों ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मिलने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री से उनकी सीधे मुलाकात हुई. उन्हें आश्वासन मिला और छात्रों ने hunger strike suspend कर दी.
दोनों घटनाओं में परिस्थितियाँ और मांगें अलग थीं.
लेकिन एक बात समान रही - आंदोलनरत छात्रों से सीधे संवाद.
लोकतंत्र में असहमति कोई अपराध नहीं है।
छात्रों का आंदोलन भी लोकतंत्र की आवाज है.
अगर मा हेमन्त सोरेन मेरी सलाह लेते तो मैं उन्हें स्वतंत्रता दिवस के दिन JPSC -JSSC छात्र मोर्चा और छात्र Devendra Nath Mahto से मिलने की सलाह देता.
देवेंद्र समेत सभी छात्रों की अन्य मांगों के साथ ये भी मांग है कि वार्ता सीधे मुख्यमंत्री से हो.
बहरहाल, हो सकता तो तिरंगा यात्रा की शुरुआत भी उन्हीं को मैं करने बोलता. आप उधर से गुजरे भी. अपने 26 साल पुरानी system से लड़ रहे छात्र आपके विरोध में हैं - ये आपको कौन समझा रहा है?
जब आपकी मंशा साफ है कि हमें दागियों को पकड़ना है. छात्र हित में फैसले लेने है तो फिर सोचना क्या!.
इस बात से कौन इंकार कर सकता है कि झारखण्ड के बच्चे पहाड़ जैसी जिंदगी में दो बून्द पानी की तलाश में हैं, जो उन्हें वर्षों से नहीं मिला.. उम्र सीमा ख़त्म होते ही आप प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए expire कर जाते हैं.. तो उन्होने सत्ता के हाथों बिन पानी पिए मरने के बजाय खुद आमरण का रस्ता चुन लिया है.
बहरहाल,मैं हेमंत दा को याद दिलाता कि protocol सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए जरूरी होता है . जननायक के लिए नहीं.
राष्ट्रीय पर्व सही मौका था अनशन तोड़ने देने का. आप मोराबादी में थे ही.. भाषण आपका प्रभावशाली था ही.. चले आते सिर्फ 5 मिनट.Co-optation का सही मौका था.
Co-optation तो आपने नहीं ही किया. साथ ही साथ, देवेंद्र को इज़ाज़त न देकर ventillation भी नहीं दिया.
लेकिन पता नहीं क्यों, ऐसा लग रहा है उन्होंने शायद...देर कर दी.
दिन -ब - दिन मेरी चिंता देवेंद्र, हबीबा और उनके साथियों के स्वास्थ्य की है. मुख्यमंत्री आवास से 2 km की दूरी तय कर पहुंचने की यह यात्रा इतनी लम्बी क्यों होती जा रही!
@JLKMJHARKHAND@Tigerjairam@JairamTiger@KotwalMeena@HemantSorenJMM@abhayminz@DevendraNathMa9
एक बार फिर से आवाज़ बुलंद करें :
" खनिज हमारा, खजाना तुम्हारा /
नहीं चलेगा, नहीं चलेगा!!"
इसी उलगुलान के साथ हमने अलग राज्य की मांग की थी. राज्य तो मिला. पर केंद्र में चाहे जो भी सरकार बैठी, उसने झारखण्ड को उपनिवेश बनाया.
अब इस लड़ाई को भी अंजाम तक पहुंचाने की आखिरी उम्मीद भी हैं.
जय झारखण्ड!!
@Tigerjairam@JairamTiger@JbkssArmy@JLKMJHARKHAND@JLKM_Giridih
लोकसभा में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पारित हुई जिसका दुष्परिणाम ये होगा कि हमारा राज्य झारखंड भी अपने खनिज पर सेस नहीं ले पाएगा। ये एक अधिकार छीनने जैसा प्रतीत हो रहा है। झारखंड जैसा प्रदेश जो अपने खर्चे के लिए बहुत हद तक खनिज पर निर्भर है, आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
40% खनिज वाला प्रदेश आज भी आर्थिक संकटों के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार रॉयल्टी रोक रही है और राज्य सरकार अवैध खनिज उत्खनन पर रोक नहीं लगा पा रही है।
इसका सीधा सीधा ख़ामियाज़ा राज्य की जनता पर पड़ेगा। केंद्र सरकार इस नियम को वापस ले और राज्य सरकार अवैध खनिज कर कारोबार को बंद करे। यही राज्य की जनता के लिए हितकारी होगा
केंद्र की नीति एवं अवैध खनन पर लगाम लगाने में राज्य सरकार की विफलता का खामियाजा राज्य की जनता भुगत रही है। सरकार की निष्क्रियता के बीच माफिया बेखौफ हैं और आम जनता पीसी जा रही है.
झारखंड की जनता ने जमीन दी, बदले में उन्हें मिला प्रदूषण, विस्थापन और बेरोजगारी...
विधानसभा परिसर में सुबह से ही 24 घंटे का निर्जला अनशन जारी है। शाम 4 बजे मेडिकल टीम स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची है।
छात्रों के हक़, उनके भविष्य और उनकी जायज़ मांगों को लेकर संघर्ष लगातार जारी है..आवाज़ उठी है, अब हक़ मिलने तक रुकेगी नहीं...
टीडीपीएल (TDPL) द्वारा लिए गए JPSC/JSSC के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करो। दोषियों को गिरफ्तार करो, CBI/ED से जाँच करवाओ।
साथ ही JPSC और JSSC के सभी पदाधिकारियों के घोटाले में संलिप्तता की भी निष्पक्ष जांच हो...
Dear friends in Singapore, I'm proud to share that my student, Miss Shailja Tondon, is starting her PhD journey at the National University of Singapore, where I'm co-guiding her research. As she acclimatizes to life in Singapore, I'd really appreciate it if my school batchmates and friends there could extend any help or support she might need along the way.
इधर निजी जिंदगी में कुछ निजी commitments की वजह से social media बहुत active नहीं रहना चाह रहा था. सब देख रहा था. पर चुप था. ध्यान भटकता है.
ये भी सोचकर चुप था कि NEET मुद्दे पर मुझ जैसे लोग बोलेंगे भी इतनी मजबूत दिल्ली तक आवाज़ क्या ही पहुंचेगी!! और, फिर झारखण्ड से जिस आवाज़ को दिल्ली पहुंचना था , मा जयराम @Tigerjairam@JairamTiger
के रूप में बेखौफ़ आवाज़ वहां पहुंचा भी. दहाड़े भी.
तो बहरहाल चुप था. पर जो तस्वीर दिल्ली से कल आयी, दिल दहला देने वाली थी.
और, उसके बावजूद कुछ पत्रकारों को देख रहा हूं, लोकतंत्र के पक्ष में न खड़े होकर,BJP की चाकरी कर रहे.
BJP पूर्ण बहुमत (2014) से प्रचण्ड बहुमत का रास्ता(2019) अख्तियार करते हुए, इस बार (2024) दो बैशाखी पर सरकार चला रही है. और, उनको और कमजोर करने के लिए कुछ उनके चारण करने वाले पत्रकार लग गए हैं. कह रहे मत दीजिए इस्तीफा. आपको खैरात में थोड़े मिला है मंत्री पद!
वे अब भी कह रहे, लिख रहे, जुगाली कर रहे, छेर रहे कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा क्यों दे भला! जीत कर गए हैं.
तो भाई, इस देश में 1956 में महान लाल बहादुर शास्त्री अरियालूर रेल दुर्घटना के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे सकते हैं.
1999 में गैसल रेल दुर्घटना के बाद नीतीश कुमार बतौर रेलमंत्री इस्तीफा दे सकते हैं.
जॉर्ज फ़र्नांडिस रक्षा मंत्री रहते हुए तहलका प्रकरण के बाद इस्तीफा दे सकते हैं.
पर धर्मेंद्र प्रधान नहीं दे सकते, क्योंकि बाकी पहले के लोग खैरात में मंत्री बने थे, ये लोक तंत्र से जीत कर आए हैं!
जनाब, जनतंत्र में जवाबदेही लेना ही आपकी जीत है.
@JLKMJHARKHAND@JbkssArmy@KotwalMeena@abhay minz
Yesterday, my heartbeat almost gave up on me too...!
England were leading 1–0.
The clock was closing in on the 85th minute.
Even my belief was beginning to fade.
Yet, somewhere deep inside, I was still waiting for another Egypt.
As long as Messi is still running, hope refuses to die.
Enzo Fernández kept pressing forward, wave after wave, and with every attack, my heartbeat grew louder.
Then, in the middle of all that tension, Messi produced a pass that only he could see...
A pass that made Enzo Fernández's finish look almost effortless.
Then came stoppage time.
The same Messi.
The same calm face.
The same unbelievable composure.
One more cross...
Perfectly weighted.
Perfectly timed.
It arrived exactly where Lautaro Martínez needed it.
Lautaro scored.
Argentina were in the World Cup Final.
History will simply record that Enzo scored.
History will record that Lautaro scored.
And all of us will probably say the same.
But those who watched the match know that behind both goals stood one man...
A man who quietly chose to stand behind everyone else.
Yesterday, I didn't see the 22-year-old Messi who dribbled past five defenders and won matches all by himself.
I saw a man who has gracefully accepted that every stage of life demands a different role.
He no longer needs to prove,
"I am the greatest."
Instead, with this performance, he seemed to be saying,
"Argentina must remain the greatest... even after I am gone."
That is real leadership.
That is leadership in its purest form.
Every truly great human being eventually realizes that there comes a time when your greatest victories are no longer your own achievements.
Your greatest victory becomes the people who are ready to stand after you.
Maradona left a legacy.
Batistuta carried it forward.
Messi took it to the highest summit football has ever known.
And now...
He is no longer holding that legacy close to himself.
He is placing it at Enzo's feet.
He is placing it at Lautaro's feet.
So that when he finally walks away from the pitch, Argentina will continue to play—not with its head bowed, but with its head held high.
That is the difference between a great player and a great leader.
A great player creates history.
A great leader creates the people who will continue creating history.
Perhaps that is why, after this match, my respect for Messi has grown even deeper.
He didn't simply create two goals...
He reminded the world that a legacy is not built by the trophies you leave behind, but by the shoulders you prepare to carry them after you.
Perhaps that is what silent leadership truly means.
A man who no longer tries to be the light himself...
But leaves behind a sun that will continue to shine long after he has gone.
It reminds me of a beautiful couplet, though I can't recall who wrote it:
"I am the sun; I shall leave behind the glow of life.
Even if I set, I shall leave behind a lesson."
@FIFAcom@FIFAWorldCup@FIFAWWC@ESPNArgentina@Argentina