एक छोटा सा दिया हूँ मैं मगर मुमकिन है,
आफ़ताबों पे मेरे नूर का कुछ क़र्ज़ मिले।
नवीन जोशी 'नवा'
ek chhotaa sa diya hoo.n main magar mumkin hai,
aaftaabo.n pe mere noor ka kuch qarz mile.
Navin Joshi 'Navaa'
#navaaiyat
मेरी इस धड़कन की सरगम या'नी तुम
मेरे इन ज़ख़्मों का मरहम या'नी तुम
मिट्टी दलदल काले बादल या'नी मैं
झील-ओ-झरने अच्छा मौसम या'नी तुम
अदनान अहमद
#inshaadkesitare
#inshaadkesitare
हुस्न की आरज़ू है कि जल्वा करे
हर नज़र से कहो आज सज्दा करे
नवीन जोशी 'नवा'
___________________________________
husn ki aarazu hai k jalwaa kare
har nazar se kaho aaj sajdaa kare
Navin Joshi 'Navaa'
#inshaadkesitare
मेरे प्राणों का इकलौता ही तो आधार है मोहन
है राधा प्रेम और उस प्रेम का विस्तार है मोहन
उसे गर देखना हो तो नज़र मीरा के जैसी हो
ये दुनिया दृष्टि के इस पार तो उस पार है मोहन
शशिकांत वर्मा @TumharaShashi
हाथ से छूट गया एक *अंजुम-ए-रौशन
बन गया *शब का अँधेरा *अबद-सरा मेरी
अर्श सुल्तानपुरी
____________________________
*शब्दों के अर्थ:
अंजुम-ए-रौशन : चमकता तारा
शब: रात
अबद-सरा: अनंत स्थान
कहा ख़्वाब ने मैं अधूरा रहूँगा
*सहर तक मगर बस मैं तेरा रहूँगा
रजत गुप्ता 'अहद'
* सहर : सुबह
___________________________________
Kahaa KHwaab ne main adhoora rahoonga
*Sahar tak magar bas main teraa rahoonga
Rajat Gupta 'Ahd'
*Sahar : morning