(#JharkhandSIR -2026) के तहत प्रमंडलीय आयुक्त ने माण्डू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड स्थित मतदान केन्द्र संख्या-16(लारा) का निरीक्षण किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत वितरण, शीघ्र डिजिटाइजेशन एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@ceojharkhand
प्रमंडलीय आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के (#JharkhandSIR -2026) कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 341,356,357,360,364,396,435 एवं 454 के पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया।
@ceojharkhand
30 जून से इन्यूमरेशन फेज का हुआ शुभारंभ। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी एवं पारदर्शी प्रक्रिया, इसका प्रत्येक स्तर पर किया जाता है, अंकेक्षण – श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।
@ECISVEEP@SpokespersonECI#JharkhandSIR
#हूलदिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने अमर शहीदों को ससम्मान श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा अमर शहीदों का साहस, बलिदान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष हमें सदैव सत्य, स्वाभिमान और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणादेता रहे।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक किया गया ।बैठक में अवैध खनन, परिवहन, अतिक्रमण व एक्सपायरी रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर रोक लगाने सहित कई अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई ।
@prdjharkhand
आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता जी के रामगढ़ दौरे के दौरान समाहरणालय सभा कक्ष व परिसर में जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
इस दौरान जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे गए। अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता ने जन शिकायत कोषांग का किया निरीक्षण। आपदा प्रबंधन के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपदा पीड़ितों के बैंक खातों में कुल ₹52,65,500 की मुआवजा राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता ने आज रामगढ़ जिले का दौरा किया। समाहरणालय परिसर में आम नागरिकों की सुविधा व त्वरित मार्गदर्शन हेतु नवनिर्मित 'सहायता केंद्र' का विधिवत उद्घाटन किया गया।
@prdjharkhand
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त आज कोडरमा जिले में भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण, लीज बंदोबस्ती एवं DMFT से संबंधित मामलों की कर रहे समीक्षा।बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विशेष चर्चा होगी।
@JharkhandCMO@dckoderma
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री विजय कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
@JharkhandCMO
प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार ने गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पेयजल, रोशनी एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। @JharkhandCMO@prdjharkhand
प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार ने जिले में स्थित बालक गृह एवं बालिका गृह का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, पुनर्वास एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान बच्चों से संवाद स्थापित कर संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा पौधारोपण भी किया गया। @JharkhandCMO
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार ने अंचल कार्यालय, चतरा का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं कार्यालय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।