आज दिव्यांग बोर्ड,सदर अस्पताल कोडरमा में 12 मरीज की उपस्थिति हुई। जिसमें 05 व्यक्तियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। जिसमें अस्थि दिव्यांग - 3, सेरेब्रल पाल्सी - 1, फाइलेरिया - 1, गूंगा - बहरा श्रेणी में- 01 को AIMS देवघर में जांच कराने के लिए भेजा गया एवं
झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिली है। पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ को Geographical Indication (GI) Tag मिलना राज्य की लोक परंपराओं, सदियों पुरानी शिल्पकला और इसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखने वाले कारीगर समुदायों के लिए गौरव का क्षण है।
सरहुल, करम जैसे लोकपर्वों से लेकर अखड़ा और पारंपरिक नृत्यों तक, मांदर की थाप झारखंड के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की पहचान रही है। GI Tag मिलने से मांदर को व्यापक पहचान मिलने के साथ इसकी पारंपरिक निर्माण कला और इससे जुड़े कारीगरों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी नई दिशा मिलेगी।
अब झारखंड के अखड़े से उठी मांदर की थाप, दुनिया भर में गूंजेगी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी बेटियों—कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग—ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की यह स्वर्णिम सफलता राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य जज्बा युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, अधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में लोगों ने दिवंगत माता रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दुःख की घड़ी में सभी ने मुख्यमंत्री एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
माँ दुर्गा की आराधना का पावन पर्व दुर्गा पूजा एवं दशहरा की समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
माँ दुर्गा की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। यह पर्व हमें सत्य, शक्ति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।
जय माता दी! 🌺
झारखंड में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जा रहा है।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी 22 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी 26 अक्टूबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
एक निशाना, एक जुनून और देश की रक्षा करने वाले जांबाजों का राष्ट्रीय संघटन। देश भर के राज्यों की police और अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज जुटेंगे। एक मंच पर पंद्रहवीं अखिल भारतीय police तीरंदाजी प्रतियोगिता दो हजार छब्बीस सत्ताईस। इस बार मेजबानी करेगा Jharkhand। Ranchi के खेल गाँव में सजेगा सटीक निशाने, अदम्य साहस और खेल भावना का राष्ट्रीय महासंघ। इस बार पूरा देश देखेगा Jharkhand का निशाना। एक बार फिर सजेगा निशाना, gold के लिए। इस बार दिखेगा प्रतिभा निशाने का। निशाना भी लगेगा, मैदान भी जीतेगा। तैयार हो जाइए, निशाना साधने का वक्त आ गया है।
#सूचना
जनसेवा में डिजिटल पहल की ओर एक और कदम..!
जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के अंतर्गत MEETA Portal पर WhatsApp के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा का शुभारंभ किया गया है। इस सुविधा हेतु मोबाइल नंबर 77392-24365 जारी किया गया है, नागरिक संदेश भेजकर अथवा QR Code स्कैन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फोटो, वीडियो एवं अन्य आवश्यक विवरण भी साझा किए जा सकेंगे।
"आपकी शिकायत – हमारी प्राथमिकता, त्वरित समाधान" के संकल्प के साथ जिला प्रशासन, कोडरमा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा #MEETAPortal #DigitalInitiative @JharkhandCMO@prdjharkhand@IprdKoderma
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत गैर-ऋणी किसान भी अपनी फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं और अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन के लिए नजदीकी बैंक शाखा, CSC, PACS, अधिकृत बीमा एजेंट या आधिकारिक पोर्टल https://t.co/3VcXdxR6hX पर जाएं।
अधिक जानकारी के लिए किसान हेल्पलाइन 14447 पर कॉल करें।
#PMFBY #FasalBima #CropInsurance #FarmerWelfare @JharkhandCMO@IprdKoderma
SIR-2026 में अपनी भागीदारी निभाएं!
यदि आपका या परिवार के किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, तो आज ही ECINET ऐप या https://t.co/mmh7ZdYomu पर फॉर्म 6 भरें अथवा बीएलओ से संपर्क करें। कोई भी पात्र भारतीय नागरिक छूटे नहीं।
#JharkhandSIR#NewVoter@ECISVEEP@ceojharkhand@IprdKoderma
#आवश्यक_सूचना
दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोडरमा जिला क्षेत्र में दिनांक- 16 से 22 अक्टूबर 2026 तक यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। निर्धारित अवधि में प्रतिदिन अपराह्न 02:00 बजे से भीड़ समाप्ति तक चिन्हित मार्गों पर चार पहिया, ऑटो, ई- रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ऑटो/टैक्सी स्टैंड, पार्किंग स्थल एवं ड्रॉप गेट निर्धारित किए गए हैं।
जिला प्रशासन कोडरमा आम नागरिकों से अपील करता है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, चिन्हित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें एवं जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा #DurgaPuja2026 @JharkhandCMO@HemantSorenJMM@spkoderma1@IprdKoderma
दुर्गा पूजा (नवरात्रि पर्व) के मद्देनजर जिला प्रशासन कोडरमा पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही आज कोडरमा स्थित बिरसा सांस्कृतिक भवन में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आहूत कर सभी संबंधित अधिकारियों/ पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से लेकर प्रखंड एवं थाना स्तर तक शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सभी से आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है तथा जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।
समस्त जिलेवासियों से अपील है कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं और जिला प्रशासन का सहयोग करें।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा #दुर्गापूजा @JharkhandCMO@HemantSorenJMM@spkoderma1@IprdKoderma
जनता दरबार में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए एवं समाधान की स्थिति की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में समयबद्ध रूप से समर्पित करें।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO@HemantSorenJMM@IprdKoderma
आज समाहरणालय सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित पोषण ट्रैकर एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने, पोषण ट्रैकर में नियमित प्रविष्टि, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं समुचित उपचार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO@HemantSorenJMM@MinistryWCD@IprdKoderma
झारखंड के गौरव और खिलाड़ी रवि कुमार सोनार जी ने वर्ष 2012 से 2015 तक लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य को सिल्वर मेडल दिलाया। 🥈
उनकी अपील पर आइए, 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची में आयोजित 15वीं भारतीय चैंपियनशिप का हिस्सा बनें। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और झारखंड की खेल प्रतिभा का हौसला बुलंद करें।
आप सभी का हार्दिक स्वागत है! 🙏
@dckoderma कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को योजना के उद्देश्य एवं दुधारू पशुओं के रख-रखाव, पोषण एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।
#districtadministrationkoderma
आज जिला गव्य विकास कार्यालय, कोडरमा स्थित संगरोध सेंटर मे आयोजित दुग्धारू पशु मेला मे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच कुल 13 दुधारू गायो का वितरण किया गया।
@dckoderma