ट्रेन में
यात्रा करते हुए
कुछ लोग मिलते हैं
जो
हिन्दू-मुस्लिम नहीं करते
ये लोग
लड़के - लड़कियों में
भेदभाव नहीं करते
दहेज़ भी नहीं लेते
यात्रा
समाप्त होती है
मैं ट्रेन से उतर कर
घर आ जाता हूँ
वे लोग मुझे
फिर कभी नहीं दिखते
शायद वे
सिर्फ यात्राएं करते हैं
●◆ @sanjiiv_singh