"मैं मरूंगा... मेरे साथ बदतमीजी हुई है, कप्तान साहब... मैं वकील हूं!"
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड मामले में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए एडवोकेट रवि गौतम ने पुलिस वैन के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की। एसएसपी अविनाश पांडेय ने एडवोकेट रवि गौतम की पिटाई भी की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
उपचुनाव दतिया विधानसभा के शहरी क्षेत्र में अपनों के पास जाकर @AzadSamajParty के प्रत्याशी भाई दामोदर यादव जी के समर्थन में चुनाव चिह्न #केतली पर वोट डालने की अपील करते हुए साथ ही 11/07/26 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief सांसद साहब जी के किला चौक आगमन पर आमंत्रित किया।
15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि पीड़ित परिवार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचने न पाए और कोई निर्दोष फंसने न पाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
मैं शीघ्र ही मेरठ पहुंचकर अपने इस परिवार से मुलाकात करूंगा।
छत्तीसगढ़ के नकटी गांव में आदिवासी परिवारों पर चला बुलडोजर केवल घरों पर नहीं, बल्कि उनके जल, जंगल, जमीन और संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। हजारों लोग विस्थापित हुए, लेकिन सत्ता और मीडिया दोनों की चुप्पी चिंताजनक है। आदिवासियों के साथ न्याय कब होगा?
बाड़मेर में गरीब भील आदिवासी परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए गए।
आदिवासियों के खिलाफ BJP सरकार का ये दमनकारी रवैया बेहद शर्मनाक और घटिया है। नरेंद्र मोदी के राज में देश में लगातार आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मिड-डे मील पोषण नहीं, “जोखिम योजना” बन गया है।
पटना के सहरसा जिले में थाली में सांप का बच्चा मिलने से 250 बच्चे बीमार हो गए, जिनमें 115 में फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि हुई है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि मासूम बच्चों की जान से खुला खिलवाड़ है जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हम प्रकृति से सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
@officecmbihar जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करें और सभी बच्चों के बेहतर इलाज व उचित मुआवजे की व्यवस्था करें।
सामाजिक आंदोलन के जरिए सदैव अपनी आवाज़ बुलंद करने वाले गुर्जर समाज के नेतृत्वकर्ता श्रद्धेय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
“जीयो और जीने दो” तथा “अहिंसा, करुणा और समता” का अमर संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
इसी पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी से पुनः विनम्र आग्रह है कि भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक को ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करते हुए राजकीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल को पिछले वर्ष भी इस संबंध में पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया था, और आशा है कि इस बार इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
यह निर्णय न केवल जैन समाज की भावनाओं का सम्मान करेगा, बल्कि देश में अहिंसा, भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।
जय भीम! जय जिनेंद्र!
#MahavirJayanti
#mahavirjayanti2026