आज जब राजनीति बंद शीशों और बड़े काफिलों में सिमटती जा रही है, तब भी @DeependerSHooda लोगों के बीच बैठकर उनकी बात सुनते हैं। क्योंकि उनके लिए जनता की आवाज़ कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।
उनके लिए जनता सिर्फ मतदाता नहीं, अपना परिवार है। इसलिए लोगों के बीच रहना, उनकी पीड़ा को अपना समझना और हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहना ही उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य है।
दीपेंद्र जी मेहनत कर रहे हैं ताकि हरियाणा आगे बढ़े,
@DeependerSHooda जी का लक्ष्य साफ है, हरियाणा को फिर से विकास, रोजगार और खुशहाली के रास्ते पर ले जाना।
प्रिय @INCHaryana कांग्रेस परिवार के सम्मानित नेतागण, ऊर्जावान पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस पार्टी की बुनियाद साथी कार्यकर्ता बंधुओं,
नमस्कार.. 🙏
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप में आपके बीच कार्यभार संभालने से पहले, मैं यह पत्र आपको एक पदाधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि आपके अपने विशाल और गौरवशाली कांग्रेस परिवार के एक सदस्य के रूप में लिख रहा हूँ।
हरियाणा की वीर भूमि हमेशा से संघर्ष, हौसले और ईमानदारी की प्रतीक रही है। आज समय की पुकार है कि, हम सभी कांग्रेस जन अपनी पूरी ऊर्जा के साथ एकजुट होकर, आपसी एकता के सूत्र में बंधकर मैदान में उतरें। हम सबको मिलकर हरियाणा कांग्रेस के उस स्वर्णिम इतिहास को दोहराना है, जिसने हमेशा देश और प्रदेश को प्रगति की नई राह दिखाई है।
हमारे शीर्ष नेतृत्व - कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, हमारी मार्गदर्शक आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी और जन-जन के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी - ने हमें जो लोक-कल्याण और न्याय का मार्ग दिखाया है, जो संकल्प हमें सौंपा है, उसे हमें हर हाल में पूरा करना है। इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए मैं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर हमारे सबसे मजबूत स्तंभ—'बूथ स्तर के कार्यकर्ता' के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, दिन-रात एक करने का संकल्प लेता हूँ।
याद रखिए, जब कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता कोई संकल्प ले लेता है, तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे डिगा नहीं सकती। इतिहास गवाह है कि आपके हौसले के आगे बड़ी से बड़ी बाधाएं टूट जाती हैं और पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित होती है।
आइए, हम सब मिलकर "विजय संकल्प" को पूरा करने की शुरुआत करें। एक-दूसरे से हाथ से हाथ मिलाएं और दिलों को आपस में जोड़ें। आपसी सद्भाव, विश्वास और अटूट मेहनत के बल पर कांग्रेस के गौरवशाली तिरंगे झंडे के मान, सम्मान और स्वाभिमान को फिर से आसमान की बुलंदियों तक ले जाएं।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस यात्रा में मैं आपका सहयात्री बन कर कदम से कदम मिलाकर चलूँगा। सबकी सलाह और सुझाव से ही हम अपना रास्ता तय करेंगे।
कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ जनों के अनुभव एवं आशीर्वाद और युवाओं की ऊर्जा और जोश से हम अवश्य सफल होंगे।
"अबके कसर नी छोड़नी"
"जीत अपनी सै"
जय हिंद !
@kharge ji #SoniaGandhi ji
@RahulGandhi ji @priyankagandhi ji @kcvenugopalmp ji
मोदी सरकार की बुनियाद झूठ पर टिकी है, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
देश पूछ रहा है कि हमारे शहीद जवानों के नाम सामने आने में 13 महीने क्यों लग गए?
ये नेशनल सिक्यॉरिटी के साथ खिलवाड़ है, क्योंकि जब सैनिक देश के लिए शहीद होता है, तो उसकी पलटन गर्व महसूस करती है और उसकी शहादत एक मिसाल कायम करती है।
: AICC एक्स-सर्विसमैन विभाग के चेयरमैन @ColRohitChaudry जी
📍 दिल्ली
देश में लगातार हो रहे पेपर लीक ने युवाओं के मनोबल को तोड़ दिया है।
ये अन्याय है और इसी के खिलाफ आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के #ChhatronKiGoonj अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर में हल्ला बोला।
हमारी मांग साफ है: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।
📍 मध्य प्रदेश
TOUR PROGRAMME OF
SHRI @SanjaySDutt ,
EX MLC,AICC INCHARGE-HARYANA
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री संजय दत्त जी दिनांक 30 जून 2026 एवं 1 जुलाई 2026 को कांग्रेस परिवार के सम्मानित नेतागण, ऊर्जावान पदाधिकारी गण एवं कांग्रेस पार्टी की बुनियाद साथी कार्यकर्ताओं बंधुओ से AICC कार्यालय इंदिरा भवन में भेंट करेंगे।
आप सभी सम्मानित जन सादर आमंत्रित है।
कुरुक्षेत्र की धरती नै फेर साबित कर दिया कि जिब युवां के हक की लड़ाई में दीपेंद्र हुड्डा आगै खड़ा हो ज्या सै, तै युवा भी उसके साथ कंधे से कंधा मिला कै खड़े हो जां सैं।
सत्ता का दबाव हो, लाठी हो या दमन, दीपेंद्र हर बार सीना तान कै युवां की आवाज बनकै लड़ता दिख्या सै।
@DeependerSHooda@MahenderTweets
आज असंध में भाई अनिल जयभारत द्वारा आयोजित जलपान कार्यक्रम ने एक जनसभा का रूप ले लिया।
हमारी शराफत को हमारी कमजोरी न समझें। अगर BJP सोच रही है कि वो हमें निशाने पर रखेगी तो हम अपने कदम पीछे हटा लेंगे। तो ये उसकी भूल है। हम एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, डटे रहेंगे।
भाजपा के सारे झूठे वायदों को पूरा कराने के लिये मजबूती से संघर्ष करेंगे और भाजपा का घमंड तोड़ेंगे।
आज - असंध (करनाल) में।
सफल आयोजन के लिए भाई शेर प्रताप शैरी जी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
साथ में करनाल लोकसभा से हमारे पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व हरियाणा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष @DivyanshuB_raja जी, करनाल शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा जी, पूर्व विधायक राकेश कंबोज जी, पूर्व विधायक बख्शी सिंह विर्क जी, पूर्व विधायक @Balbir_MLA जी, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह गोंदर जी, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जड़ौला जी, पूर्व विधायक @SubhashGangoli जी, पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र नरवाल जी, तेजी मान जी, सतपाल रोड जी, नाहर सिंह संधू जी, रामसिंह भोला जी, अनिल जैन जी, सुरेंद्र गोयत जी, सुरेश रोड जी, सतपाल विर्क जी, सचिन जी, राजेश चौधरी जी, प्रदीप शर्मा जी, जसमेर मान जी, सचिन बुडनपुर जी, सुरेंद्र शर्मा जी, राजेंद्र शर्मा जी, तरुण चौहान जी, रणधीर शर्मा जी, देवेंद्र हुड्डा जी, जतिन जी, बिंदर जी, देवेंद्र जी, जसवंत जी, सुखदेव शर्मा जी, सुरेंद्र जी, बलवान वाल्मीकि जी, सतपाल जी, प्रदीप शर्मा जी, श्यामलाल गुर्जर, राजेंद्र सरपंच जी आदि।
NEET पेपर लीक, CBSE OSM Evaluation System में सरकार की लापरवाही के कारण लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी के नेतृत्व में सैंकड़ों युवा साथियों ने भोपाल, मध्य प्रदेश में दमनकारी सत्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और छात्रों की आवाज को बुलंद किया।
इस दौरान BJP सरकार ने पुलिस बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन से रोकने की नाकाम कोशिश की, लेकिन इस दमनकारी सरकार से हम डरने वाले नहीं हैं।
हमारी मांग है कि NEET, CBSE छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और NTA को बैन किया जाए।
📍भोपाल, मध्य प्रदेश
स्वादिष्ट दाल-रोटी, घर का खाना... और ऑटो वाले भाइयों के साथ नेता विपक्ष @RahulGandhi जी की कुछ दिल की बातें।
पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें: https://t.co/9BJzhnVtd2
A revealing chat with my fellow “anti-national Soros agents.”
Vedant and his friends are brilliant, brave young Indians who asked CBSE and the Modi government simple questions - but got insults instead of answers.
They deserve a bright and secure future. We will make sure they get it.
@RahulGandhi उत्तर पुस्तिका निरीक्षण में बहुत भारी गलतियां हुई है एक बच्चे की हमने उत्तर पुस्तिका का एक पेज सांझा किया है।
छात्रा का उत्तर ठीक लिखा है लेकिन एक नंबर के प्रश्न में आधा नंबर दिया गया।
और वहीं तीसरा प्रश्न में 0दिया गया
जबकि CBSC द्वारा जारी उत्तर पुस्तिका में यह उत्तर सही है