#कुचामन_में_ठहराव_कब
प्रधानमंत्री जी आपका नारा सबका साथ सबका विकास केवल एक नारा ही है । धरातल पर तो इसका उल्टा हो रहा है। आपकी सरकार केवल चुनिंदा लोगों और क्षेत्रों के विकास पर लगी है । रेलमंत्री जी से पिछले 8 साल से #कुचामन की जनता स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार व ट्रेनों के
ठहरावों की मॉंग कर रही है लेकिन आपके मंत्री #कुचामन की मॉंगों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है। #कुचामन स्टेशन ठहरावों के लिए मंत्रालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम आय व यात्री भार की सभी शर्तों को पूरा कर रहा हैं लेकिन केवल राजनैतिक समर्थन ना होने के चलते ठहराव व सुविधाएं नहीं दी जा
प्रत्याशियों के सामने बौना कर दिया है आपकी सरकार विजयी विधायको तथा मंत्रियों की सुनवाई नहीं कर रही है और ना ही उनके कामों को किया जा रहा है खुद आप भी इसी चीज को बढावा दे रहे है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण जनता ने 14 फरवरी को देख लिया था ।
माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार @BhajanlalBjp जी आपकी सरकार बाते तो बडी बडी कर रही है लेकिन धरातल पर हालत ये है कि आपकी सरकार ने अपनी ही सरकार के कई मंत्रियों को इतनी दुर्भावना का शिकार बना दिया है कि आज सरकार में उन मंत्रियो व विजयी विधायकों को आपकी पार्टी के हारे हुए
पूरे कुचामन क्षेत्र के RLP सूरमाओं में इतना भी जमीर नहीं है क्या कि वह अपने नेताजी को बोल सकें कि कुचामन के ट्रेनों के ठहराव के लिए जब जोधपुर मंडल तक अनुशंसा कर चुका है तो आपको रेल मंत्री से मिलने में क्या तकलीफ है?
क्या कुचामन के RLP प्रेमी ट्रेनों में सफर नहीं करते क्या?
@Royal_____blood@5vaa_creations कुचामन के नेता चाहे वो भाजपा , कांग्रेस या आरएलपी से हो सब केवल उन्ही मॉंगों या कामों को लेकर मंत्रीयों या नेताओं के पास जाते है जिनमें उनका व्यक्तिगत स्वार्थ निहीत हो । इन्हे जनता की परेशानी व कामों से कोई मतलब नहीं है तभी तो सांसद हो या विधायक किसी को कोई मतलब नहीं है
@5vaa_creations सर पार्टी के पिछलग्गू है ,दुख पा लेंगे लेकिन अपने नेता से सवाल नहीं पूछेंगे, अपने नेता को रेल मंत्री से मिलने का नहीं बोलेंगे भले ही उसके लिए इनको मकराना क्या मेड़ता रोड जंक्शन ही जाकर क्यों नहीं बैठना पड़े
वैसे तो ये न्यूज 2018 की है लेकिन आज 7 साल बितने के बाद भी हालात जस के तस है इस बीच 2 सरकारे बदल गयी और तीसरी आ गयी। @BhajanlalBjp सरकार ने अपने पहले बजट में #कुचामन में कॉर्डिक केयर यूनिट की घोषणा भी की थी लेकिन आज दिन तक कार्य शून्य है।
@WesternRly@RailMinIndia कृपया एक स्पेशल ट्रेन मुंबई से जोधपुर वाया सुरत वडोदरा रतलाम कोटा जयपुर फुलेरा नावा कुचामन मकराना डेगाना मेडता होते हुए चलाये । ये इस क्षेत्र की जनता की अत्यावश्यक मॉंग है @NWRailways
15632/31 गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस का GHY से 08/05/2025 और BME से 12/05/2025 से विद्युत लोको से संचालन।
15634/33 गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस का GHY से 26/04/2025 और BKN से 30/04/2025 से विद्युत लोको से संचालन।
इसी के साथ बालोतरा बाड़मेर मार्ग की 4th रेल हुई इलेक्ट्रिक।
#Update
#Nagaur#कुचामन: तेज अंधड़ ने धराशायी किए विद्युत टावर
पनवाड़ी से पदमपुरा रोड तक जा रही विद्युत लाइन में ठेकदार की लापरवाही आई सामने, बिना मापदंड के बिना फाउंडेशन भरे बेतरतीब...
#RajasthanWithFirstIndia@DmNagaur
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@WesternRly@Gmwrly@GMNWRailway@drmbct@RailwayNorthern@GM_NRly@drmkota@drm_dli@drm_mb@DRMBRCWR@RatlamDRM
बिलकुल, नीचे पूरा पत्र औपचारिक रूप में साफ-सुथरे ढंग से लिखा गया है। आप इसे सीधे प्रिंट या भेज सकते हैं:
---
जनहित में निवेदन
प्रति –
माननीय मंडल रेल प्रबंधक,
जोधपुर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे
विषय: कुचामन सिटी (KMNC), नावाँ (NAC) एवं सांभर लेक (SBR) रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी एवं ट्रेनों के ठहराव की उपेक्षा संबंधी निवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि कुचामन सिटी, नावाँ एवं सांभर लेक जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव न होने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा बार-बार X (पूर्व ट्विटर), ईमेल और पत्राचार के माध्यम से इन मुद्दों को आपके संज्ञान में लाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
कृपया निम्नलिखित बिंदुओं पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें:
1. प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उपेक्षा:
प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की वर्षों से मांग की जा रही है। ठहराव न होने से हजारों यात्री रोज़ाना अन्य स्टेशनों तक जाकर यात्रा करने को विवश होते हैं, जिससे समय, धन व ऊर्जा की भारी बर्बादी होती है।
2. यात्री सुविधाओं का अभाव:
इन तीनों स्टेशनों पर एफ.ओ.बी., लिफ्ट व एस्केलेटर जैसी बुनियादी सुविधाओं का पूर्णतः अभाव है, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पार करना असुरक्षित एवं असुविधाजनक हो गया है।
3. कुचामन सिटी स्टेशन पर अंडरपास की असुविधा:
वर्तमान अंडरपास गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों एवं महिला यात्रियों के लिए विशेष रूप से तब कठिन हो जाता है जब वे सामान के साथ हों।
4. विकास में भेदभाव जैसी स्थिति:
इन स्टेशनों को बार-बार उपेक्षित किया गया है, जबकि यात्रीभार व राजस्व के दृष्टिकोण से ये स्टेशन महत्वपूर्ण हैं। यदि गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव दिया जाए तो इनका उपयोग और भी बढ़ेगा।
5. प्लेटफार्म पर अपर्याप्त शेडिंग:
बारिश, तेज धूप और सर्दी के मौसम में यात्रियों को बहुत परेशानी होती है, क्योंकि प्लेटफार्मों पर शेडिंग नाममात्र की ही उपलब्ध है।
6. प्रारंभिक और अंतिम डिब्बों के पास सुविधाओं का अभाव:
बीमार, वृद्ध एवं महिला यात्रियों को शुरुआती व अंतिम कोचों के पास कोई भी स्टाल, पेयजल, शौचालय आदि नहीं मिलते, जिससे उन्हें अत्यधिक परेशानी होती है। ऐसे स्टेशनों पर रेलवे द्वारा विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है।
7. नई ट्रेनों का संचालन एवं विभिन्न राज्यों की ओर संपर्क:
इन स्टेशनों को मुम्बई , हरिद्वार , बेंगलोर हैदराबाद जैसे अन्य रूट्स से जोड़ते हुए नई ट्रेनों का संचालन किया जाए, ताकि इन स्टेशनों का यात्रीभार बढ़े और ग्रेडिंग में सुधार हो सके।
8. कुचामन शहर में टिकट काउंटर की आवश्यकता:
चूंकि कुचामन सिटी स्टेशन शहर से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित है, अतः मुख्य शहर में एक आरक्षित टिकट काउंटर खोला जाए जिससे आसपास के नागरिक
लाभान्वित हो सकें।
9. इन स्टेशनों से मुम्बई ओर हरिद्वार ट्रेन की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है जिस पर अभी तक रेलवे का ध्यान नही गया है जिसके चलते अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ता है
अतः निवेदन है कि –
कुचामन सिटी, नावाँ एवं सांभर लेक स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की शीघ्र घोषणा की जाए।
उपरोक्त स्टेशनों पर सभी आवश्यक यात्री सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ की जाएं।
रेलवे की नीतियों में क्षेत्रीय संतुलन व यात्रियों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत निर्णय लिया जाए।
आपसे एवं रेलवे मंत्रालय से सकारात्मक एवं शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा है।
दिनाँक 18 अप्रैल 2025
@MRCOOLINDIAN@FRIENDSCLUBNAC
@NAjmeranaresh1
@Tulsiramkumawat@Royal_____blood@Spotnownews@HemrajPareek