‘भैया… हमें न्याय कब मिलेगा?’
अब संदीप भैया हरियाणा कभी नहीं बोलेगा ये शब्द...
स्तब्ध हूं...
एक दोस्त न्याय के इंतजार में जिंदगी की जंग हार गया। बात उस वक्त की है, जब मैं पीटीआई भर्ती-2022 में कथित फर्जीवाड़े और वंचित अभ्यर्थियों की आवाज लगातार उठा रहा था। तभी एक दिन एक अनजान नंबर से फोन आया।
उधर से आवाज आई- “भैया, मैं पीटीआई भर्ती-2022 का वंचित अभ्यर्थी बोल रहा हूं...हमें न्याय कब मिलेगा?”
संदीप की अपनी एक पीड़ा थी। उसका कहना था कि वह परीक्षा में पास हुआ था, लेकिन कथित फर्जीवाड़े के कारण उसका चयन नहीं हो पाया। उसका हक किसी और ने छीन लिया—ऐसा उसका आरोप था।
जब भी बात होती, उसकी चिंता एक ही रहती थी—
“भैया, हमारी नौकरी लगेगी या नहीं?”
शायद उसे उम्मीद थी कि सरकार भर्ती की जांच पूरी करेगी, दोषियों पर कार्रवाई होगी और जिन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें उनका हक मिलेगा।
लेकिन अब...वो आवाज कभी फोन पर सुनाई नहीं देगी। काफी लंबे समय से संदीप से बात नहीं हुई थी। कल देर रात एक पुराने दोस्त का फोन आया।
उसने पूछा- “भैया, संदीप से कब बात हुई थी?”
मैंने कहा—“काफी समय हो गया।”
इसके बाद जो उसने बताया, उसे सुनकर कुछ देर के लिए मैं स्तब्ध रह गया। संदीप का 23 अगस्त को हार्ट अटैक से निधन हो गया। पीछे रह गए हैं उसके दो छोटे बच्चे, पत्नी और बूढ़ी मां।
संदीप प्राइवेट नौकरी करता था। लेकिन सरकारी नौकरी की उम्मीद उसने छोड़ी नहीं थी। उसे भरोसा था कि पीटीआई भर्ती-2022 की जांच पूरी होगी और कथित फर्जीवाड़े के कारण वंचित रह गए अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा।
लेकिन अफसोस...जांच अब तक पूरी नहीं हुई। वंचित अभ्यर्थियों को अब तक उनका हक नहीं मिला और इंतजार करते-करते संदीप चला गया।
घर की चिंता...
बच्चों का भविष्य...
नौकरी की अनिश्चितता...
और लंबे समय से चला आ रहा मानसिक दबाव...
इन सबके बीच संदीप अब हमारे बीच नहीं है। संदीप की मौत को सिर्फ एक व्यक्तिगत दुख मानकर भूल जाना आसान है। लेकिन उसके पीछे छूट गए सवाल आज भी जिंदा हैं। आखिर पीटीआई भर्ती-2022 की जांच कब पूरी होगी? जिन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ, उन्हें न्याय कब मिलेगा? और कितने संदीप इस इंतजार में अपनी उम्मीद खो देंगे?
संदीप...
तुम अक्सर पूछते थे- “भैया, हमें न्याय कब मिलेगा?” आज तुम्हारी आवाज तो खामोश हो गई, लेकिन तुम्हारा ये सवाल अभी भी बाकी है।
शायद अब इस सवाल का जवाब तो @BhajanlalBjp सरकार को देना चाहिए।
#पीटीआई_भर्ती_2022
3 साल से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे, संदीप भाई इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन न्याय की उम्मीद उम्मीद ही रह गई।
@alokrajRSSB जी शायद आपको कोई फर्क ना पड़े लेकिन संदीप की मां, बीवी और दो छोटे छोटे बच्चों की क्या हालत होगी कभी सोचना।
मेज़र साहब 🙏🙏
#पीटीआई_भर्ती_2022 में बड़ा खुलासा
जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कैसे डिग्री बदलीं गई बैक डेट में डिग्री खरीदीं गई
जो डिग्री प्रस्तुत की गई उसका युनिवर्सिटी में डाटा ही नहीं मिला समिति ने डिग्री फर्जी मानी है
#फर्जीवाड़ा 0PJS UNIVERSITY
JS UNIVERSITY
1000+ फर्जी डिग्रीया
#PTI2022
जब सबकुछ साफ है
गिरफ्तारियां हो रही है,फर्जी पकड़े जा रहे है
यूनिवर्सिटी बंद हो रही है
SOG अपनी रिपोर्ट विभाग को दे चुकी है
फर्जियों के कागज सबूतों सहित विभाग को दिए जा चुके है
JS UNIVERSITY पर कार्यवाही हुई
OPJS यूनिवर्सिटी पर कार्यवाही हुई
सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर कार्यवाही हुई
SJJTU,माधव,BN,सिंघानिया,सनराइज,RNT,कलिंगा,मेक्स,मेट्स जैसी यूनिवर्सिटी की बिना काउंसलिंग/फर्जी डिग्रिया पकड़ में आ चुकी है SOG FIR दर्ज कर चुकी है तो विभाग को क्या जोर आ रहा है इन्हें अपात्र करने में
@madandilawar@BhajanlalBjp@RajCMO कार्यवाही के नाम पर लीपापोती नहीं चलेगी
जो भी फर्जी है उन्हें अपात्र करो
फर्जियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा
@premgoliya07@mosamali143@Kunal_Alwar@ashokshera94@RPS_DharmaGila@sarviind@arvindchotia@madandilawar@BhajanlalBjp@dineshbohrabmr@pantlp
#पीटीआई_भर्ती_2022
इससे पहले js यूनिवर्सिटी और opjs यूनिवर्सिटी के वीसी और स्टाफ गिरफ्तार हो चुके है और इन यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट्स के द्वारा ली गई 206+81 में से केवल 7 स्टूडेंट्स की बैक डेट डिग्रियां नहीं बाकि 280 डिग्रियां बैक डेट से है और सारे कैंडिडेट नौकरी कर रहे हैं। और अब सत्य साईं यूनिवर्सिटी ।
और भी यूनिवर्सिटी है जिन्होंने बैक डेट में डिग्रियां दी है:- RNT भोपाल, साईं नाथ यूनिवर्सिटी,MAX यूनिवर्सिटी,कलिंगा यूनिवर्सिटी (सबसे ज्यादा), स्वामी विवेकानंद,MATS, माधव यूनिवर्सिटी के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने बैक डेट से डिग्रियां लेके चयन प्राप्त किया है।
लेकिन ये कमियां जो है @alokrajRSSB कर्मचारी चयन बोर्ड और शिक्षा विभाग की है जो सब कुछ जानते हुए इनके खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाकर एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे और भविष्य बच्चों का खराब कर रहे हैं ।
अब ये जिम्मेदारी है ये किसी को पता नहीं है। कोई ये बोलके रह जाता हैं ये इस कार्यकाल की भर्ती है ये उस कार्यकाल की भर्ती है। जब तक जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से भागता रहेगा , देश के बच्चों का भविष्य सड़ता रहेगा ।
उदाहरण के लिए रामाराम राईका जो ऑन ड्यूटी राजस्थान पुलिस में रहते हुए सत्य साईं यूनिवर्सिटी से बैक डेट में डिग्री प्राप्त की , इनको बचाने ऐसे नेता जो विधायक हैं वो आगे आकर कर्मचारी चयन बोर्ड पर दबाव बनाया , आज तक नौकरी पर कार्यरत है।
इन सबका का जिम्मेदार कौन ??
फ़र्ज़ी डिग्री मामले में आनंद शर्मा, संजय राठौड़, मुकेश तिवारी(V.C सत्य साईं यूनिवर्सिटी) की गिरफ़्तारी ।।
सत्य साईं यूनिवर्सिटी,सीहोर(M.P) द्वारा बैकडेट डिग्री मामले हुई कार्यवाही
67 डिग्री आई थी फर्जी तरीके से
जल्द एक और बड़ी यूनिवर्सिटी पर और हो सकती है कार्यवाही ।।
PTI भर्ती 2018, 2022 🤔🤔🤔🤔🤔सिस्टम की लपटवाही के कारण न्याय मिलने में समय लग रहा है लेकिन SOG पर पूर्ण भरोसा है ।।
@DamodarCharan01@premgoliya07
#PTI2022
लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी✌️💪
बाकी धरना चालू है कोई फोटो वाला हो तो आ जाओ फोटो खींचने इंतजार कर रहे है लेकिन कोई दिख नहीं रहे है
आवागमन पिछले दरवाजे से चालू किया है
पता नहीं किस टाइप के लोग है एक बार जो लिख दिया जो कर दिया बाद में चाहे जो भी परिणाम भुगतने पड़े मंजूर है
लेकिन इनके तो 8 बजे बाद जोश जोश में ट्वीट कर देते है बाद वही वापिस डिलीट करके भागना पड़ता है।
@mosamali143@premgoliya07@Krishan99117350@YogeshChou89214@SwamiBheem45442@BHIMGODARA52788@MukeshBedi14135
आदरणीय स्वघोषित अध्यक्ष @DrRamprakashSa9@DrRamprakashSa7 आप इतने ही हिम्मती या कोई पद ग्रहण कर रहे हो तो आपकी औकात होनी चाहिए सुनने की लेकिन ब्लॉक करके निकल गए हमें
आपमें कितनी हिम्मत है मुझे मालूम है पहले 8 बजे सेट हो जाओ बाद में मुंह में आए जैसा बोलो और रात को उसके पैर पकड़ लो
थोड़ी बहुत शर्म है या वो भी बेच खाई है
आप की जो मंशा है वो इस जन्म में पूरी नहीं होने देंगे
घर से अंधेरे कमरे में बैठ के संगठन बना लिए खुद के
खुद के संगठन में जो पदाधिकारी बने बैठे है वो गालियां निकाल रहे है
आपके मुख्य काम है जातिवाद फैलाना जो हर किसी को फोन करके उसके समाज को गालियां निकालना हमारे डोल आप जैसे तो नहीं है कि किसी समाज को ऊंचा समझना किसी समाज को नीचे समझना
दिन में टिका लो बाद में मुंह में आए वो बोलो बाद में पैर पकड़ लो आप वाले काम हमारे तो नहीं है
यह धरने की क्या फोटो डाल रहे हो आज शाम से मै खुद धरने पर हूं आ जाना कोई काम हो तो
जो रिश्ते आज तक दूसरे बताते आए है अगर वो रिश्ते मैं ढूंढने लग गया ना ज्यादा गड़बड़ हो जाएगी
बोलना उतना ही चाहिए जितना सहन हो कही यह नहीं हो जाए डेली की तरह फोन करो कि पोस्ट डिलीट करदो दूसरों से फोन करवाओ पैर पकड़ो
जिनको आप बोल रहे थे ना पैरों में गिरते है उनके आप आज से 3 बार पहले पैर पकड़ चुके हो 2 रिकॉर्डिंग मेरे पास पड़ी है पैर पकड़ने वाली अगर वायरल करदी ना तो मुंह छुपाने की जगह नहीं मिलेगी
@premgoliya07@mosamali143
@UdtaPanchi__ समाधान !
पीटीआई भर्ती 2022
आज तक अपात्र लिस्ट जारी नहीं हुई ।
3 साल मै जांच नहीं हो पा रही कर्मचारियों से आप बताओ , वंचित पीटीआई जो बीकानेर धरने पे बैठे है उन्हें कब तक ओर कौन न्याय दिलाएगा ?
आलोक राज जी कहते थे पटाखों (फर्जी ) मै बारूद भर रहे है । कहा गए बो पटाखे ?
बीकानेर में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) सीधी भर्ती-2022 के वंचित अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय पर धरना देकर अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की मांग की
#BikanerNews#RajasthanNews#Rajasthan#PTIRecruitment
PTI भर्ती में जाँच पर उम्मीद से ज़्यादा समय लगना पीड़ादायक है वंचित अभ्यर्थी दिन रात न्याय की उम्मीद में बैठे है ।
शिक्षा विभाग और सरकार को PTI भर्ती 2022 को प्राथमिकता के साथ संज्ञान में लेकर समाधान करना चाहिए ।।
बीकानेर निदेशालय में वंचित PTI लगातार संघर्ष कर रहें है और अपनी पीड़ा रख रहें है आज मीडिया के माध्यम से भी अपनी पीड़ा सरकार तक पहुचाने का कार्य कर रहे है ।।
@madandilawar@BhajanlalBjp