पिपलोदी हादसे की वो काली घड़ी आज भी हर दिल को झकझोर देती है। अपनी नन्हीं आँखों में अनगिनत सपने संजोए, असमय ही विदा हो गए हमारे 7 मासूमों की प्रथम पुण्यतिथि पर मैं उन्हें अश्रूपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस त्रासदी के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पिपलोदी में विद्यालय का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका। यह शिक्षा के प्रति सरकार की घोर उदासीनता और लापरवाही का प्रमाण है। जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है, उनके घावों पर मरहम लगाने के बजाय ऐसी लापरवाही उनकी पीड़ा को और गहरा करने का काम कर रही है।
आज कोटा की धरती से युवाओं का भविष्य बचाने की लड़ाई नई ताक़त के साथ शुरू हुई।
#छात्रों_की_गूंज महारैली में उमड़े हज़ारों छात्रों, युवाओं एवं अभिभावकों के बीच नेता विपक्ष @RahulGandhi जी ने शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई, पेपर लीक, युवाओं के भविष्य पर हो रहे हमलों और संकट पर खुलकर संवाद किया।
ये कोई राजनीतिक मंच नहीं था, बल्कि उन लाखों छात्रों की आवाज़ थी, जो मेहनत करते हैं, सपने देखते हैं, लेकिन सरकार के सिस्टम फेलियर का बोझ उठाने को मजबूर हैं। राहुल गांधी जी ने छात्रों की बात सुनी, उनके सवालों को देश के सामने रखा, और भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ़ ये आवाज़ लगातार बुलंद होगी।
कोटा से उठी छात्रों की गूंज सिर्फ़ राजस्थान की नहीं, बल्कि देश के हर उस छात्र की उम्मीद है जो एक निष्पक्ष व सुरक्षित शिक्षा व्यवस्था और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर चाहता है।
तमाम अड़चनों एवं दबाव के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने छात्रों, युवाओं और कोटावासियों का हृदय से आभार। ये साबित करता है कि जब बात बच्चों के भविष्य की हो, तो देश की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
#ChhatronKiGoonj #Kota
पता है, भारत की सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल कितना ख़र्च करते हैं?
₹3.5 लाख करोड़।
यानी भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास - इन पाँच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर।
और बदले में करोड़ों युवाओं को क्या मिलता है? तनाव, अनिश्चितता, बेरोज़गारी, और टूटते सपने।
जो ख़र्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ आज परिवार उठा रहे हैं।
#ChhatronKiGoonj
भारत का भविष्य बचाने के लिए एक विनम्र अपील...
अगर अब भी नहीं बोले.. तो मेहनत हार जाएगी और BJP के नकल माफिया फिर जीत जाएंगे।
#NEETPaperLeak#SackDharmendraPradhan
#Thread (1/4)
सवालों के घेरे में राजस्थान ब्यूरोक्रेसी के मुखिया! PCC चीफ डोटासरा ने क्यों उठाए सवाल?
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की किस फोटो पर मचा बवाल? इस Thread में समझिए.
@GovindDotasra@svoruganti1466
विश्व विजयी भारत 🇮🇳
टीम इंडिया द्वारा ICC टी-20 वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है।
अपने उत्कृष्ट और दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।
#T20WorldCup#TeamIndia🇮🇳
#ICCT20WORLDCUP
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। दु:ख की घड़ी में जूली परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और टीकाराम जी व शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
कल 28 फरवरी को बीकानेर में पंचायती राज व निकाय सम्मेलन एवं 1 मार्च को श्रीगंगानगर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जनसभा में मेरे आने का मेरा कार्यक्रम था। लेकिन आगामी 2 दिवस के सभी कार्यक्रम निरस्त कर कल जूली जी की माताजी की अंतिम यात्रा में शामिल होऊंगा।
@TikaRamJullyINC
बेटों हूँ जाट को उगाऊ चोखो धान,
धरती म्हारी मावडी तेजो म्हारो भगवान..🙏🏻
#जय_वीर_तेजाजी
श्री वीर #तेजाजी महाराज महोत्सव पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🏻🚩🌸
वाह! बैड़ा जी छा गए आप तो, @JATbera1 भाई साहब को राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत खुशी होती है जब आप जैसे एक किसान का बेटा जो सामान्य पृष्ठभूमि से आता हो और आज इतने बड़े पद को सुशोभित कर रहे हो।
@JATbera1@NFUofficial1
वाह! बैड़ा जी छा गए आप तो, @JATbera1 भाई साहब को राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत खुशी होती है जब आप जैसे एक किसान का बेटा जो सामान्य पृष्ठभूमि से आता हो और आज इतने बड़े पद को सुशोभित कर रहे हो।
@JATbera1@NFUofficial1
भाजपा राज में प्रदेश की शिक्षा प्रणाली सिर्फ RSS की विचारधारा थोपने का जरिया बन गई है।
RSS से जुड़े राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रोत्थान सामान्य ज्ञान परीक्षा को विभागीय आदेशों के जरिये सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों में अनिवार्य करवाया जाना बेहद चिंताजनक एवं नियमों का खुला उल्लंघन है।
बच्चों से परीक्षा शुल्क लेना और स्कूलों को संघ के सहयोग के लिए बाध्य करना साफ दिखाता है कि शिक्षा से ज़्यादा RSS की संगठनात्मक घुसपैठ को प्राथमिकता दी जा रही है। भाजपा सरकार सिर्फ RSS और उससे जुड़े संगठनों के एजेंडे को स्कूलों तक पहुंचाने के रास्ते खोलकर शिक्षा को गर्त में धकेल रही है। ये विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है।
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में RSS का दखल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।