बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जननायक जनता पार्टी की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान बुद्ध का सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश हम सभी के जीवन में शांति और सद्भाव लाए।
हरियाणा के हालात देखिए…
एक आम नागरिक को सुबह 4 बजे, गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंचती है—और उस व्यक्ति पर आज तक कभी CrPC 107/151 (BNS 126/170) का परचा तक नहीं है।
ऐसे में न्याय की क्या उम्मीद की जाए? हरियाणा सरकार से तो बिल्कुल भी नहीं।
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah
वर्तमान घटनाक्रम पर हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद मीडिया कर्मी साथियों से बातचीत और ऐलान कि :
हिसार में 27 अप्रैल को ‘छात्र हित महापंचायत’ के रूप में विशाल प्रदर्शन होगा। हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली का सामाजिक विरोध करेंगे और प्रदेश सरकार और पुलिस के डराने से बिल्कुल नहीं डरेंगे।
एसपी का कहना है कि सीआईए कर्मी ड्यूटी ऑफ कर घर जा रहा था और उसके पास कोई हथियार नहीं था। लेकिन नीचे दी गई तस्वीरें उनके प्रेस नोट की बातों को खुद ही झुठलाती हैं:
1. दावा: रास्ता नहीं रोका गया
तस्वीर: साफ दिख रहा है कि पवन रास्ता रोककर, हथियार दिखाते हुए आगे बढ़ रहा है।
2. दावा: ड्यूटी ऑफ कर घर जा रहा था
तस्वीर: वही पवन सिटी थाने के बैरिकेड के पीछे मौजूद दिखाई दे रहा है—क्या इसे “ऑफ ड्यूटी” कहा जाएगा?
3. दावा: सीआईए स्टाफ के पास कोई हथियार नहीं था
तस्वीर: एसपी ऑफिस में सीआईए स्टाफ के पास AK-47 साफ नजर आ रही है।
4. हकीकत: एक वाहन जिसमें अवैध नंबर प्लेट, काले शीशे, प्राइवेट गाड़ी का उपयोग, और डेढ़ साल से टेम्पररी नंबर प्लेट—इसी गाड़ी से हमारा रास्ता रोका गया।
तस्वीरें साफ संकेत देती हैं कि आधिकारिक बयान और ज़मीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है।
महान समाज सुधारक, वंचितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत योद्धा, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपकी शिक्षा, समानता और न्याय की दृष्टि आज भी हमारे लिए प्रेरणा है।
चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष के पावन आरंभ पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में शक्ति, साहस, समृद्धि और सुख-शांति का वास हो।
यह पावन पर्व हम सभी के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश लेकर आए।
जय माता दी 🚩
होलिका दहन प्रतीक है इस अटल विश्वास का कि ईश्वर अपने सच्चे भक्तों की रक्षा सदैव करते हैं। जिस प्रकार प्रह्लाद की भक्ति ने अग्नि को भी परास्त कर दिया, भगवान नृसिंह की कृपा आपके और आपके परिवार पर भी बनी रहे।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
देवों के देव महादेव भोले नाथ जी की पूजा अर्चना के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। हर हर महादेव !
।। कृण्वन्तो विश्वमार्यम् ।। (विश्व को श्रेष्ठ बनाओ)
महान चिंतक, ओजस्वी वक्ता, समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक, महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
महर्षि दयानंद जी ने उस दौर में समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत, और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ अकेले संघर्ष किया। उन्होंने 'सत्यार्थ प्रकाश' के माध्यम से तर्क और बुद्धिवाद की ज्योति जलाई और नारी शिक्षा व विधवा पुनर्विवाह का पुरजोर समर्थन किया।
उनका संपूर्ण जीवन सत्य की खोज और वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहा। आइए, आज उनकी जयंती पर हम उनके दिखाए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
सूर्य के उत्तरायण होने पर, आपके जीवन में भी नई ऊर्जा, नई उमंग और सकारात्मकता का संचार हो। अंधकार मिटे और सफलता का प्रकाश फैले।
आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
महान समाज सुधारक, महिलाओं के उत्थान में अग्रणी, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
नारी सशक्तिकरण व वंचितों के उत्थान हेतु संघर्ष करने वाली क्रान्तिज्योति फुले जी का त्यागपूर्ण जीवन हमें समाज के लिए और मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
जननायक चौधरी देवी लाल जी के संघर्ष के साथी, किसान को राजनीती के केंद्र में पहुँचाने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनको सादर नमन। सभी को राष्ट्रीय किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ज़ी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी, पूर्व मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला जी, पूर्व विधायक श्रीमती नैना सिंह चौटाला जी, जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जी सहित पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए चौटाला साहब को याद किया।
16 दिसम्बर 1971 का दिन भारतीय सैन्य इतिहास में वह क्षण है, जब हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान पर निर्णायक विजय हासिल कर दुनिया को भारत की ताक़त, रणनीति और संकल्प का स्पष्ट संदेश दिया।
विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के बलिदान, अद्वितीय साहस, शौर्य और पराक्रम को सादर नमन।
जय हिन्द !!
शेर-ए-पंजाब, सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। उनकी वीरता, दूरदर्शिता और न्यायप्रियता ने पंजाब ही नहीं, पूरे भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम अंकित किया। उन्होंने एक ऐसा आदर्श साम्राज्य स्थापित किया जो धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर मानवता, एकता और सम्मान के मूल्यों पर टिका था।
सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानन हाेया।
प्रथम पातशाही धन गुरु नानक देव जी के पावन पवित्र प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई। उन्होंने हमें सिखाया कि भक्ति, श्रद्धा, कर्म और परोपकार को ईश्वर प्राप्ति का साधन मानकर जीवन जीना ही हमारा कर्तव्य है। आपसी भाईचारे का विश्व समुदाय को सन्देश देने वाले बाबा नानक जी को सदा कोटि कोटि नमन। वाहे गुरु !!