In full solidarity with you Shaheen and Nafisa..
The Delhi Police must be held accountable for this serious case of communalised violence and targeting of a Muslim journalist!
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश की राजधानी में 4PM की महिला पत्रकार के साथ मारपीट मोदी सरकार की बेलगाम दिल्ली पुलिस का अत्याचारी चेहरा सामने लाता है। ख़ान है तो क्या जान ले लोगे भाई?
@SanjayAzadSln
“क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अब इतना बड़ा ‘अपराध’ बन गया है कि पत्रकार को पुलिस बेरहमी से पीटे? दिल्ली में 4PM की शाहीन के साथ जो हुआ, वह सिर्फ एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे मीडिया के लिए चेतावनी है।”
अगर ये देख कर और सुन कर भी आपकी आँखें नहीं खुलती हैं तो समझिए आपकी संवेदनाएं मर चुकी हैं
सवाल पूछने पर दो महिला पत्रकारों को पीट दिया गया, लाठी के निशान इन पत्रकारों के शरीर पर नहीं हमारे देश के लोकतंत्र पर हैं।
What are these horrifying visuals coming out of a Delhi police station?
Women journalists being beaten and thrashed for asking questions about the Delhi CM.
And when the police allegedly discovered that one of these journalists was Muslim, the assault intensified.
Is this a democracy - or a police state?
Utterly reprehensible.
Hello @CPDelhi - how much more disgrace will you heap on yourself ? You let that sick monster Swatantra walk free from Jantar Mantar but abused & hit Shaheen & Nafisa Khan, two young journalists. Your boss Amit Shah won’t escape his sins & neither will you.
देश की राजधानी में @4pmnews_network की महिला पत्रकार के साथ मारपीट मोदी सरकार की बेलगाम @DelhiPolice का अत्याचारी चेहरा सामने लाता है।
ख़ान है तो क्या जान ले लोगे भाई?
आज 4PM की जिन पत्रकार बेटियों के साथ पुलिस ने बेदर्दी से मारपीट की है उन बेटियों से फोन पर बात हुई, दोनों बेटियों ने जो घटनाक्रम बताया वो बेहद दर्दनाक है, साकेत पुलिस ने जिस तरह मुख्यमंत्री से सवाल पूछने वाली इन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया और फिर नाम पूछने के बाद मारपीट की वो @DelhiPolice की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिंह खड़ा करता है।
@CPDelhi को व्यक्तिगत तौर पर इस मामले का संज्ञान लेना चाहिये।
जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे देश के हर कोने जहां जहां भाजपा की राज्य सरकारों में भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है और पत्रकारों का अपमान, उत्पीड़न और पिटाई भी की जा रही है एवं जान से मार डालने की घटनाएं भी हुई हैं
भाजपा सच्ची पत्रकारिता और महिला विरोधी है
दिल्ली में महिला पत्रकार के ऊपर हुआ लाठीचार्ज शर्मनाक है
BJP सरकार और दिल्ली पुलिस की गुंडई 👇
4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मारपीट की।
शाहीन का कहना है- जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। उनके शरीर पर जख्म हैं.. कैमरापर्सन भी बेसुध पड़ी है।
एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव कतई सही नहीं है, दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हालांकि, इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि- BJP सरकार में सवाल पूछना गुनाह हो चला है।
क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अब इतना बड़ा अपराध हो गया है कि पत्रकार को पुलिस बेरहमी से पीटेगी?
आज दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन के साथ जो हुआ, वह बेहद गंभीर और डराने वाला है.
शाहीन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं. शाहीन का आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और मारते-पीटते थाने ले गई. उनका यह भी आरोप है कि जब पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछा और नाम में ‘खान’ सुना, तो उनके साथ मारपीट और बढ़ गई.
अगर एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा जाता है क्योंकि वह मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रही है, तो यह मामला सिर्फ शाहीन या 4PM का नहीं है. यह देश की पूरी पत्रकारिता और प्रेस की आजादी का सवाल है.
पिछले दिनों 4PM ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े मामलों पर लगातार गंभीर सवाल उठाए और खबरें प्रकाशित की थीं. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या आज की कार्रवाई का उन खबरों और सवालों से कोई संबंध है?
मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अपराध कब से हो गया?
पत्रकार का सवाल सत्ता के लिए इतना खतरनाक कब से हो गया?
और किसी पत्रकार के नाम में ‘खान’ होना क्या उसके साथ मारपीट की वजह बन सकता है?
दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
हम मांग करते हैं कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो. घटनास्थल और थाने के CCTV सहित उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज तत्काल सुरक्षित किए जाएं. यदि किसी पुलिसकर्मी ने शाहीन के साथ मारपीट या उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर दुर्व्यवहार किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.
4PM सवाल पूछता रहा है और सवाल पूछता रहेगा.
पुलिस की ताकत से पत्रकार की आवाज दबाई नहीं जा सकती.
#Shaheen #PressFreedom #DelhiPolice #RekhaGupta #4PMNews #JournalismIsNotACrime