भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में समर्पित सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏📚
#TeachersDay#DrSarvepalliRadhakrishnan
“परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे॥”
धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और सत्य के मार्ग का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🏻🦚
#HappyJanmashtami
सत्य, शक्ति, वाणी, विद्या, लीला, कला, कर्म, विनय, विवेक, दया, योग एवं धर्म समेत सभी गुणों एवं कलाओं से परिपूर्ण, योगिराज भगवान श्रीकृष्ण भारतीयता एवं मानवता के पथप्रदर्शक हैं। वे अपनी बाल लीलाओं से संसार का मन भी मोहते हैं और अपने विराट रूप में गीता का मुक्तिदायी संदेश भी देते हैं। प्रभु से प्रार्थना करती हूं कि समस्त जगत का कल्याण करें।
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
“Peace must be our ideology, progress our horizon.”
~ Pranab Mukherjee
Remembering Former President of India, Pranab Mukherjee, and his immense contribution to nation building.
For over five decades, he remained an integral part of India’s public life and the Congress party. His wisdom, vast experience and deep understanding of diverse subjects enriched every constitutional and public office he held and left an enduring imprint on our nation.
भारत रत्न से सम्मानित, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान राजनेता श्रद्धेय प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण, सरल व्यक्तित्व और अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
#PranabMukherjee
देश के हर दलित व्यक्ति का जन्म से मृत्यु तक, हर जगह, हर कदम अपमान किया जाता है।
उनकी जितनी बुलंद आवाज़ होती है, उनपर उतना तेज़ हमला होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ हल्द्वानी में जो भी हुआ वो "शुद्धिकरण" का नाम दे कर उनके खिलाफ़ छुआछूत है - और छुआछूत भारत के संविधान के अनुसार दंडनीय अपराध है।
इस बात को 20 दिन हो गए - मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, कोई FIR दर्ज नहीं हुई।
नरेंद्र मोदी जी, देश के हर दलित व्यक्ति को आपकी यह दलित विरोधी विचारधारा साफ़ दिखाई दे रही है।
अब गेंद BJP के पाले में है - जल्द से जल्द SC-ST क़ानून के तहत FIR दर्ज हो, कार्रवाई हो और न्याय हो - वरना कांग्रेस पार्टी न्याय हासिल करना अच्छे से जानती है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने हल्द्वानी में रैली को संबोधित किया, उसके बाद BJP-RSS के लोगों ने उनके मंच का “शुद्धिकरण” किया। “शुद्धिकरण” न सिर्फ़ एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक सोच का प्रतीक है बल्कि हमारे संविधान व SC/ST Act का घोर उल्लंघन और कानूनी अपराध है। 20 दिन हो गए हैं, मगर आदरणीय प्रधानमंत्री जी और उनकी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई - इसकी वजह???
अगर आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी सचमुच हमारे देश के संविधान का आदर करते हैं तो जिन लोगों ने उत्तराखंड में यह अपराध किया है, उनके खिलाफ FIR दर्ज करवायें और SC/ST Act के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें।
रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का उत्सव है। यह पर्व हमें आपसी सम्मान, समानता और एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना से भी जोड़ता है।
जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से ऊपर उठकर बंधुत्व और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला यह त्योहार हमारे समाज की खूबसूरत परंपराओं का प्रतीक है।
कामना है कि राखी का यह पवित्र बंधन सभी देशवासियों के जीवन में प्रेम, एकजुटता और सद्भाव को और मजबूत करे।
सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#RakshaBandhan
बहन-भाई के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
रक्षा बंधन का अनोखा त्योहार जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर परस्पर बंधुत्व और मेलजोल को बढ़ावा देता है और भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी पर प्रकाश डालता है।
#RakshaBandhan
बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है - भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों? पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं? और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक?
BPSC की परीक्षाओं का विवाद आज का नहीं है। छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, देरी और पारदर्शिता को लेकर सड़कों पर हैं।
पर सरकार जवाब देने के बजाय कर क्या रही है? लाठी और वॉटर कैनन चला रही है। छात्रों को हिरासत में ले रही है। सीवान में तो प्रदर्शनकारियों पर AK 47 द्वारा गोलीबारी तक सामने आई।
यह सिर्फ़ पुलिस की कार्रवाई का सवाल नहीं। यह उस BJP सरकार की मानसिकता का सवाल है, जिसके पास जवाब नहीं हैं - इसलिए वह पुलिस को जवाबदेही से बचने का हथियार बना रही है।
BJP सरकार यह समझ ले - लाठी से सवाल नहीं रुकते। डराकर किसी का भविष्य नहीं छीना जा सकता।
बिहार के छात्र सवाल पूछते रहेंगे। और अब सिर्फ़ जवाब नहीं - जवाबदेही चाहिए।
#ChhatronKiGoonj
नेपाल में भयानक बाढ़ की वजह से आई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
सौ से ज्यादा भारतीयों समेत सैकड़ों यात्रियों के लापता होने की दुखद खबरें हैं। ईश्वर से उन सभी की कुशलता की कामना करती हूं।
भारत सरकार से मेरी अपील है कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए तुरंत अभियान चलाया जाना चाहिए। साथ ही, नेपाल की जनता को हर संभव मानवीय मदद पहुंचानी चाहिए।
I have written to the PM Modi on delimitation, the delay in prorogation of the Monsoon Session of Parliament, and the likely special session mentioned by the Union Minister of Parliamentary Affairs in a television interview last evening.
Sharing the letter —
NCLT - “नेता-कंपनी लूट ट्रिब्यूनल”
किसान 50 हज़ार न चुकाए तो ज़मीन नीलाम हो जाती है। Salaried एक EMI न भर पाएं तो घर पर बैंक के गुंडे पहुंच जाते हैं। गरीब छात्रों को तो शिक्षा तक के लिए लोन नहीं मिलता।
मगर, चुनिंदा "मित्रों" के लिए बैंक का पैसा निजी संपत्ति है - कितना भी निकालो, जो मर्ज़ी चुकाओ।
मोदी सरकार ने देश में दो व्यवस्थाएं बना रखी हैं - एक चंद अरबपतियों के लिए, दूसरी बाक़ी सबके लिए।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन मातृभूमि पर अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी शिवराम राजगुरु जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान सदैव देश की पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।