अगस्त क्रांति दिवस | 9 अगस्त 🇮🇳
‘भारत छोड़ो आंदोलन’ ने स्वतंत्रता की लड़ाई को जन-जन की निर्णायक चेतना में बदल दिया।
उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन, जिनके साहस, त्याग और संकल्प ने स्वतंत्र भारत की नींव रखी।
जय हिंद! 🇮🇳
आदिवासी समाज केवल हमारी सांस्कृतिक विविधता का हिस्सा नहीं, बल्कि प्रकृति-बोध, सामुदायिक चेतना और पीढ़ियों से संचित ज्ञान की जीवंत विरासत है।
आइए, उनकी अस्मिता, भाषा, परंपरा और ज्ञान-परंपरा के संरक्षण का संकल्प लें।
एकजुटता • सम्मान • संरक्षण • संवर्धन
एक व्यक्ति नहीं, एक विचार।
एक नेता नहीं, एक जनआंदोलन।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🙏
#ShibuSoren#Jharkhand#Tribute
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
पवित्र सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हर हर महादेव! 🔱
भ्रष्ट केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ "लोकतंत्र बचाओ – छात्र न्याय आंदोलन" के तहत हज़ारीबाग जिला मुख्यालय के समीप आयोजित एकदिवसीय धरना में शामिल होकर लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद की।
आज झारखंड SIR-2026 के अंतर्गत टाटीझरिया (बूथ 379) एवं विष्णुगढ़ (बूथ 386, 407, 408, 438, 439, 440) में BLA-2 अभियान का निरीक्षण किया। उपस्थित BLO एवं BLA-2 साथियों से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लोकतंत्र की शक्ति केवल सत्ता में नहीं, बल्कि संविधान और जनविश्वास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता में निहित होती है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में आज झारखंड के ऑब्जर्वर माननीय श्री राहुल बल जी की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
#Congress#Jharkhand#Hazaribagh#INC
आज हजारीबाग जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के BLA-2 की बैठक चान्हो के शिवम बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में शामिल होकर संगठन की मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई।
#BLA2#Hazaribagh#BoothStrengthening
आज हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल हुआ।
पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे मुद्दे युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया मिलनी चाहिए।
मुहर्रम के अवसर पर मांडू प्रखंड के माण्डू चट्टी स्थित आज़ाद मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
यह पावन अवसर हमें हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) के सत्य, न्याय, त्याग और मानवता के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देता है।
मुहर्रम केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, त्याग और मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की अमर स्मृति है।
करबला के शहीदों, विशेषकर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.), का त्याग हमें हर परिस्थिति में सत्य और इंसाफ़ के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
जननायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और झारखंड आंदोलन के महानायक दिसोम गुरु शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण है।
जल, जंगल, जमीन और जन-अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
दिसोम गुरु अमर रहें।
पिपरा, तापीन निवासी मो. मुश्ताक अंसारी जी की सुपुत्री नाहिद यास्मिन कमर के निकाह समारोह में कल शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष प्रदान किया।
अल्लाह तआला से दुआ है कि दोनों का वैवाहिक जीवन प्रेम, सौहार्द, खुशहाली एवं बरकतों से परिपूर्ण हो।
विष्णुपुरी, हजारीबाग निवासी श्री नन्द किशोर प्रसाद जी की सुपुत्री भारती कुमारी के वैवाहिक समारोह में शामिल होकर नवदंपति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।
CPL (चानो क्रिकेट प्रीमियर लीग) सीजन-1 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। युवा प्रतिभाओं का जोश और खेल भावना देखकर प्रसन्नता हुई। सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🏏
मेरे ममेरे भाई श्री कुलदीप महतो जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मन अत्यंत व्यथित और मर्माहत है।
जिसके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हैं, और जिसे हर परिस्थिति में अपने साथ पाया, आज उसे खो देने का दुःख शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।