पहले शिवसेना, फिर NCP और अब तृणमूल कांग्रेस।
हर बार एक ही पैटर्न - BJP और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है।
जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।
वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी - ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।
ECI की संवैधानिक ज़िम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है - मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं।
यह लड़ाई सिर्फ़ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।
दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया। राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती।
दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है।
अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है। महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
या दिल्ली पुलिस का काम सिर्फ़ आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है? क्योंकि अपराधी तो बेखौफ घूम रहे हैं।
दरिंदों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कड़ी कार्रवाई और सज़ा मिले, और इस आपराधिक गैर-जिम्मेदारी की जवाबदेही तय हो।
महिलाओं की सुरक्षा के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्री भ्रम फैला रहे हैं। सरकार देश के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को धोखा दे रही है। भारत में टेक्सटाइल उद्योग और कपास की खेती पर करोड़ों लोगों की जीविका टिकी है। इन क्षेत्रों पर मार पड़ेगी तो बड़ी संख्या में लोगों पर आर्थिक संकट आएगा। नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसा समझौता किया है जो भारतीय किसानों और व्यापारियों को गहरी चोट पहुंचाएगा।
~ राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष
महान संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से भारत की संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाया।
उनके आदर्श हर भारतवासी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भारत को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी - उनका अदम्य साहस, दूरदृष्टि और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सभी देशवासियों को प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।
#HappyDiwali
आज शाम जयपुर सेंट्रल जेल में NSUI राजस्थान के अध्यक्ष @VinodJakharIN जी से मुलाकात करने पहुँचा, परंतु प्रशासन ने मिलने की अनुमति नहीं दी। इससे पहले भी हमारे विधायकों ने उनसे मिलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उनसे मिलने नहीं दिया गया।
विनोद जाखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS की विचारधारा के प्रचार का विरोध किया था, जिसके चलते उन पर कई तरह के आरोप लगाकर उन्हें कैद कर दिया गया है।
पहले 24 घंटों तक विनोद जाखड़ और उनके साथियों को विभिन्न थानों में घुमाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विनोद जाखड़ और उनके साथियों के हौसले बुलंद है, और हम सभी उनके साथ मजबूती से खड़े है।
@varunchoudhary2@kanhaiyakumar@nsui@NSUIRajasthan
कांग्रेस सांसद श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी ने आदिवासी क्षेत्रों का दौरा किया।
✨ उन्होंने सीधे लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को नज़दीक से सुना और समझा।
✨ कांग्रेस हमेशा से आदिवासी समाज की आवाज़ को सम्मान देती रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
गांधी परिवार को जनता से मिलने-जुलने से कोई भी अड़चन नहीं रोक सकती।
बिहार में कुल 90,540 बूथों पर 65 लाख वोट काटे गए। चुनाव आयोग ने नाम काटने के 4 कारण बताए।
⦁ पलायन के कारण 25 लाख नाम काटे
⦁ मृतकों के 22 लाख नाम काटे
⦁ पते पर अनुपस्थित रहने के कारण 9,70,000 नाम काटे
⦁ पूर्व में कहीं और पंजीकृत होने की वजह से 7 लाख नाम काटे
⦁ 100 से ज्यादा नाम काटे जाने वाले बूथों की संख्या है 20368
⦁ 200 से ज्यादा नाम काटे जाने वाले बूथों की संख्या है 1988
⦁ 7,613 बूथ ऐसे हैं, जहां 70% से ज्यादा महिलाओं के नाम काटे गए हैं
⦁ 635 बूथ ऐसे हैं, जहां प्रवासी श्रेणी में काटे गए नामों में 75% से ज्यादा महिलाएं हैं
⦁ 7,931 बूथों पर 75% नामों को काटकर मृत श्रेणी में डाल दिया गया है
इन सभी आंकड़ों को फिर से जांचना बहुत जरूरी है। इतने बड़े पैमाने पर एक पैटर्न के तहत लोगों के नाम काटे गए हैं।
: AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन @Pawankhera जी
📍 बिहार
दो भाई, वोट चोरों की तबाही!
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर, तेजस्वी, मुझे और INDIA गठबंधन के सभी नेताओं को अपना समर्थन देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद @yadavakhilesh जी।
जब तक चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, तब तक EVM या मैनुअली चुनाव कराने से कुछ नहीं होगा।
अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करे और चुनाव मैनुअली किया जाए, तब कुछ हो सकता है।
लेकिन यहां तो अम्पायर (चुनाव आयोग) ही दूसरी टीम का है, इसलिए आप कुछ भी कर लीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
#RahulExposesVoteChori
आज देश #VoteChori की हकीकत जान गया है।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने कर्नाटक की एक सीट से जुड़े इलेक्शन कमीशन की भूमिका, विश्लेषण और वास्तविकता को गहराई से उजागर किया है — कैसे डेटा में गड़बड़ी के चलते फर्जी वोटरों को लिस्ट में शामिल किया गया।
यह एक बेहद गंभीर विषय है, जहां डेटा में हेरफेर कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।
देश के लोकतंत्र के साथ यह खुला खिलवाड़ है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।
वोटर लिस्ट मैनीपुलेशन के जरिए चुनावों को हाईजैक किया जा रहा है - यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
कांग्रेस पार्टी ने कई बार चुनाव आयोग को शिकायतें दर्ज कराई हैं, परंतु चुनाव आयोग ने कभी कोई ठोस जवाब या कार्रवाई नहीं की।
डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि उसमें मौजूद गड़बड़ियों को उजागर किया जा सके।
चुनाव आयोग की निष्पक्षता, नैतिकता और भूमिका पर कई सवाल हैं।
@kharge@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia