जो अपनी बेगम की याद में अपने पैसों से ‘छोटा ताज महल’ बनाना चाहते थे, उनकी एक इच्छा गाँव में लड़कियों के लिए स्कूल बनवाने की थी, हमने उनकी ये इच्छा पूरी भी की थी. आज की सरकार को भी ऐसे प्रयास करने चाहिए।
भाजपा सरकार हवाई घोटाले की ही आरोपी नहीं बल्कि माँ गंगा के संरक्षण की लड़ाई लड़ रहे गंगा-पुत्र की मृत्यु की; सौहार्द को बिगाड़ने की; कारोबार-अर्थव्यवस्था के सत्यानाश की; किसान, मज़दूर, महिलाओं व युवाओं में मनोवैज्ञानिक रूप से निराशा व असुरक्षा की भावना पैदा करने की भी आरोपी है.
गुजरात एक बार फिर सुर्ख़ियों में है, जहाँ कुछ लोग कुछ लोगों के इशारे पर अमन-चैन बिगाड़ रहे हैं और हिंदीभाषियों के विरोध के नाम पर नफ़रत की राजनीति को फैला रहे हैं. केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार इसके लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार है.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के चुनावों में समाजवादियों की जीत युवाओं के समाजवादी मूल्यों में विश्वास की जीत है. सभी नवनिर्वाचितों को बधाई! जिन लोगों ने अपनी हार से खीझकर तोड़फोड़ करी है, उनके ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए.
आज अहिंसा के पुजारी गांधी जी व ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर किसानों पर लाठी चार्ज ‘भाजपाई हिंसा’ का विकृतम रूप है. अहंकारी भाजपा सरकार ने अन्नदाताओं के साथ जो अपमानजनक व्यवहार किया है, उससे पूरे देश में भाजपा के ख़िलाफ रोष व आक्रोश फैल गया है.
उप्र सरकार को असंवेदनशील रवैया छोड़कर तत्काल मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी व बच्चियों के भविष्य के लिए 5 करोड़ की आर्थिक मदद की लिखित घोषणा करनी चाहिए. परिवार की ज़िम्मेदारी क्या होती है, ये बात परिवारवाले ही जानते हैं. दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं.