जीवन में सबसे कठिन है सरल होना,
और जो कठिन को सरल बना दे,वह गुरु है।
गुरु वंदना के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जीवन को सार्थकता प्रदान करने कर,जीवन में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दिशा देने वाले समस्त श्रद्धेय गुरुओं को विनम्र अभिवादन।
“अपने उद्धार के लिए स्वयं कार्य करें, दूसरों पर निर्भर नहीं रहें”
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की शिक्षाएं एवं पुण्य विचार सर्वदा हमें मानवता की सेवा व कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
ओजस्वी विचारक, महान युग प्रवर्तक, विश्व को अध्यात्म का सन्देश देने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष,ओजस्वी वक्ता,करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक,पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
आपका जीवन उच्च आदर्शों,नैतिक मूल्यों,राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा और सेवा भाव का संदेश देता है।
#AtalSmritiVarsh
न चापि त्रिषु लोकेषु राजन्विद्येत कश्चन।
राघवस्य व्यलीकं यः कृत्वा सुखमवाप्नुयात् ।।
अधर्म पर धर्म की जीत के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
#vijaydashmi
माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
#JagdeepDhankhar
संपूर्ण मनवजाति को शुद्धत्व से बुद्धत्व प्राप्ति के मार्ग की ओर प्रेरित करने वाली #बुद्ध_पूर्णिमा के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध द्वारा दिखाया गया सत्य,अहिंसा और तपस्या का मार्ग विश्व को शांति, प्रेम और सद्भाव की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
@chshekharbjp
श्री रामनवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद से हम सभी को सुख, शांति और समृद्धि मिले। उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपनाकर हम अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाएं।
#RamNavami2025
राष्ट्रसेवा, जन उत्थान एवं विचारधारा को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जन सेवा में समर्पित सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं...
#BJP4ViksitBharat
सूर्योपासन के पावन पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रकृति पूजन का यह पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव आपको आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।
#मकर_संक्रांति
सदियों के त्याग, तपस्या और असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई।
जय श्रीराम🙏🏻
#JaiShreeRam