दशकों पुरानी राजनीति और फाइलों के फेर में उलझे यमुना जल विवाद को सुलझाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी ने जता दिया है कि उनके लिए राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति और जनसेवा सर्वोपरि है।
#आभार_भजनलालजी4यमुना_जल
ऐतिहासिक यमुना जल समझौता....राजस्थान के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम!
आज का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है। कई दशकों से प्रतीक्षारत शेखावाटी अंचल के लाखों परिवारों को बहुत जल्द मिलेगा यमुना का जल!
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के मार्गदर्शन तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी द्वारा यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु एमओए पर हस्ताक्षर किए गए।
समस्त राजस्थान वासियों को ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर होने पर हार्दिक बधाई एवं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार का आभार!
#मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से आत्मीय भेंट कर, हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।
आज नई दिल्ली में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान राजस्थान में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
आपके मार्गदर्शन में, हम सब मिलकर राजस्थान को विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद तथा प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आज नई दिल्ली में विकसित भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद तथा प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री जी का सानिध्य सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में #आपणो_अग्रणी_राजस्थान के विजन को साकार करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
सूप, ठेकुआ और कुसियार की खुशबू से दिल्ली की हवा में अपनापन घुल गया है।
दिल्ली और यमुना आज बिहार और पूर्वांचल की आस्था के इस पर्व से धन्य हो उठी हैं।
#DelhiKaBhavyaChhath
कोलकाता के प्रवासी राजस्थानी समुदाय से प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, 28 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन किया जाएगा और प्रवासी राजस्थानियों को 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित होने वाले, प्रथम ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रविवार को ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की 127वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़-मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर, राज्य सरकार 'मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान-हरियालो राजस्थान' चला रही है। इस अभियान में अब तक 11 करोड़ 61 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक युवा उद्यमियों को 140 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। राज्य सरकार ने अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में 91 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वहीं 1 लाख 55 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सत्य, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के प्रतीक पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दीपावली केवल दीप प्रज्वलन का उत्सव नहीं, यह आत्मा में आशा का प्रकाश, समाज में सद्भाव का संदेश और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।
शुभ दीपावली।
#Diwali
भारत की ज्ञान परंपरा और स्किल ट्रेनिंग को आगे बढ़ाने में हमारी ITIs ने भी अहम भूमिका निभाई है। आज के दीक्षांत समारोह में गांवों और दूरदराज से आए स्टूडेंट्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे लघु भारत यहां बैठा है।
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री हेमंत मीणा जी के पूज्य पिताश्री एवं पूर्व मंत्री श्री नंदलाल मीणा जी के देवलोक गमन के पश्चात आज प्रतापगढ़ स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
@HemantMeenaBJP
News18 राजस्थान द्वारा आयोजित BizNEXT कार्यक्रम में सहभागिता कर व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हमारे उद्यमी व व्यापारी बंधुओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
राजस्थान की आर्थिक प्रगति में व्यापार और उद्योग जगत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में एक सक्षम, पारदर्शी और व्यवसाय-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हम सतत प्रयासरत हैं।
#Rajasthan
अग्रवाल कॉलेज, जयपुर में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा द्वारा आयोजित महाराजा श्री अजमीढ़ जी जयंती महोत्सव को संबोधित किया।
इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष श्री अजमीढ़ जी महाराज के आदर्शों और समाजोत्थान हेतु उनके अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनों से समाज की एकता, प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव, दूरदृष्टि और नेतृत्व में राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपराएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
@CPRGuv