"NEET का पेपर लीक हो सकता है, लेकिन सेना में पेपर लीक नहीं होते।
एयरफोर्स में भी पेपर लीक नहीं होते। हमने ऐसे सिस्टम बनाए हैं जो पूरी तरह निष्पक्ष हैं।
इससे ज्यादा निष्पक्ष व्यवस्था हो ही नहीं सकती।"
:मिजोरम राज्यपाल रिटायर्ड जनरल,विजय कुमार सिंह🔥
जब साल में 12 महीने होते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियाँ 28-28 दिन का महीना बनाकर 12 की जगह 13 बार रिचार्ज क्यों वसूलती हैं? क्या कंपनियाँ अपना नया कैलेंडर चला रही हैं, जिसमें हर महीना 28 दिन का है? आखिर यह 28 दिन वाला महीना किस स्कूल में पढ़कर बनाया गया है, और उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसा वसूलने की इस व्यवस्था पर सरकार और नियामक संस्थाएँ चुप क्यों हैं?
@airtelindia@reliancejio@TRAI@JM_Scindia
आज सौम्या मीना के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित बदसलूकी अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। कारण चाहे जो भी रहा हो, किसी भी परिस्थिति में बीच सड़क पर किसी महिला के साथ बलपूर्वक व्यवहार या मारपीट स्वीकार्य नहीं हो सकती। हमारे संविधान ने हर नागरिक को मौलिक अधिकार दिए हैं, और कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर भी इन्हीं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने की जिम्मेदारी है।
यदि कोई प्रशासनिक कार्रवाई, जैसे अतिक्रमण हटाना, की जा रही थी तो भी उसे कानून सम्मत और मानवीय तरीके से किया जाना चाहिए। गरीब लोगों के रोजगार और सम्मान की अनदेखी कर कठोर कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता।
एक ओर सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यदि महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं, तो यह गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। किसी भी समाज की महिला के साथ अन्याय पूरे समाज की गरिमा पर आघात है।
इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। यदि कहीं भी अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह मामला महिला आयोग तथा राज्य मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में भी लाया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
हम अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर आवाज उठाते रहेंगे। अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
@BhajanlalBjp@RajCMO
मेरे सपोटरा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग:
नारायणपुर-टटवाड़ा रेलवे स्टेशन पर
🚆 12903/04 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस
🚆 20451 सौगरिया एक्सप्रेस
🚆 19037/38 अवध एक्सप्रेस
🚆 12059/60 जनशताब्दी
🚆 19019/20 हरिद्वार एक्सप्रेस
का ठहराव तुरंत दिया जाए।
माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी से आग्रह है कि जनता की इस जायज़ मांग पर शीघ्र निर्णय लें।
#डूंगरीबांध
राजस्थान सरकार के मंत्रियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को अधूरी जानकारी दी गई। जबकि विभागीय दस्तावेज के अनुसार असल में डूंगरी बांध से प्रभावित होने वाले गांवों की संख्या 88 है इसमें कुछ गांव ज़्यादा प्रभावित होंगे और कुछ कम। इन कागजों में पूरी जानकारी है कि कितनी सरकारी भूमि,फारेस्ट लैंड और कितनी प्राइवेट लैंड प्रभावित होगी।
हमारे दोनों जिले सवाई माधोपुर और करौली के 88 गाँव, 6 तहसील के लोग इससे प्रभावित होंगे। आप इससे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करे और गाँव गाँव तक इस काग़ज़ को पहुचाएं ताकि जनता को सही जानकारी मिले।
#dungri_protest #dungribandh #Sapotra #karauli #rameshmeena #congress #rajasthan
SMS हॉस्पिटल में लगी आग की घटना के दौरान हरिमोहन मीणा जी ने अद्भुत साहस और फुर्ती का परिचय दिया !
हालात चुनौतीपूर्ण थे लेकिन इन्होंने बिना घबराए सूजबूझ और जिम्मेदारी ने कई ज़िंदगीओ को सुरक्षित रखा और साबित किया की ड्यूटी से बढ़कर इंसानियत की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं!👏👏
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक कोचिंग संस्था की महिला पुलिस विभाग से जुड़े उदाहरण देते हुए मीणा समाज को बदनाम करने वाली टिप्पणी कर रही है।
वह कह रही है कि “मोटरसाइकिल चोरी होती है तो उसमें मीणा समाज के लोगों का हाथ होता है।”
👉 किसी भी समाज या समुदाय को इस तरह अपराधी ठहराना न केवल ग़लत है बल्कि समाज में नफ़रत फैलाने वाला कार्य है।
हम पूछते हैं —
आप कौन होते हो किसी समाज को चोरी के “सर्टिफिकेट” बाँटने वाले?
किसी समुदाय को बदनाम करने का हक़ किसी को नहीं है।
— इस वीडियो में दिख रही कोचिंग संस्था और संबंधित महिला से बात की जाएगी और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। @RajsthanPolice5@jaipur_police
भाजपा प्रवक्ता ने भाजपा को रेल दिया...
कृष्ण कुमार जानू भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता हैं। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से नहीं किए जाने और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फेयरवेल नहीं देने को भाजपा का पूर्वाग्रह बताते हुए कड़ी आलोचना की है। साथ ही उन्होंने जाट समाज से इस अपमान के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान किया है। जानू ने कहा कि गलत के खिलाफ बोलने की परंपरा जारी रखने का आह्वान किया है। वे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, संजय जोशी आदि भाजपा नेताओं को किनारे किए जाने की भी आलोचना कर रहे हैं।
कृष्ण कुमार जानू कोई अन्य पार्टी से भाजपा में आए हुए नेता नहीं हैं। वे हार्डकोर भाजपाई हैं। इसलिए उनका बयान और भी महत्वपूर्ण है। एबीवीपी से होते हुए भाजपा में आए और 2003 भाजपा के टिकट पर झुंझुनूं के मंडावा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
अब जानू जी का वीडियो मोदीजी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी
#बिजली मंत्री का बैठक में दर्द छलका !!
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा बैठक में अपने पुराने तेवर में दिखाई दिये... चेयरमैन से प्रदेश भर के XEN की जमकर क्लास लगाई...
अफसरों को सुनने के बाद बोले मंत्री एके शर्मा, आप लोग अपनी बकवास बंद करिए...
मैं आपकी बकवास सुनने को नहीं बैठा हूं, नीचे ज़मीनी हकीकत एक दम अलग है...जनता को फेस करिए तब मालूम पड़ेगा....मैं कई जिलों का दौरा करके कल लौटा हूं....आप लोग अंधे, बहरे, काने होकर बैठे हो, जनता पर क्या बीत रही आपको मालूम नहीं....बिजली विभाग कोई बनिया की दुकान नहीं है, ‘यह जन सेवा है,उस हिसाब से बर्ताव करना पड़ेगा’ ...पूरे फीडर या गांव की लाइन काटने पर फटकारा, जो समय से बिल भरते है उनकी क्या गलती...‘जला हुआ ट्रांसफार्मर न बदलना,कौन सा न्याय है’, आपने हमें बदनाम करने की सुपारी ली है गलत जगह विजिलेंस के छापे डाले जा रहे हैं, जहां बड़ी चोरी हो रही है वहां नहीं जाते, पैसा वसूली हो रही है FIR करने के नाम पर।
स्थानांतरण से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना!
स्थान - विधानसभा क्षेत्र सपोटरा
राजस्थान शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, कनिष्ठ लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यदि विधानसभा क्षेत्र सपोटरा में स्थानांतरण के इच्छुक हैं, तो वे 13 जून 2025, गुरुवार तक अपने प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रारूप में बालौती विधायक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
कृपया प्रार्थना पत्र में सभी जानकारी स्पष्ट अक्षरों में भरें।
महत्वपूर्ण निर्देश:
* थर्ड ग्रेड शिक्षकों के प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
* केवल विधानसभा क्षेत्र सपोटरा में स्थानांतरण चाहने वाले कार्मिक ही आवेदन करें।
आपकी सुविधा के लिए हम प्रयासरत हैं।
माँ की प्रथम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि...
आज मेरी पूज्य माताजी पूर्व प्रधान स्व. श्रीमती कमली देवी जी की प्रथम पुण्यतिथि है। माँ न सिर्फ मेरी जीवन की प्रेरणा थीं, बल्कि वे इस धरती पर सेवा, त्याग और सच्चे जनप्रतिनिधित्व की मूर्तिमान उदाहरण थीं। एक जननेता के रूप में उनका योगदान, और एक माँ के रूप में उनका स्नेह, आज भी मेरी हर सोच, हर निर्णय में साथ चलता है।
उनके दिखाए संस्कार और मार्गदर्शन ने ही मुझे जनसेवा के इस पवित्र कार्य के लिए तैयार किया। आज जो कुछ भी हूँ, जो भी कर पा रहा हूँ, वो माँ की ही कृपा और आशीर्वाद का फल है।
माँ, आपकी कमी हर पल खलती है, लेकिन आपकी सीख मुझे हर कठिन घड़ी में संबल देती है।
आपकी स्मृति को कोटि-कोटि नमन। आपकी प्रेरणा को जनसेवा में समर्पित करता हूँ।
माँ को समर्पित ये दिन-आपकी कृपा सदा बनी रहे।
#श्रद्धांजलि #पुण्यतिथि #कमलीदेवी #जनसेवा #माँ #सम्मान #पूर्वप्रधान